logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 22 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • बेड और स्ट्रेचर लेकर भागते गार्ड, एम्स ऋषिकेश में ये कैसा मंजर,पुलिस रेड डालने के लिए चढ़ा दी बोलेरो

बेड और स्ट्रेचर लेकर भागते गार्ड, एम्स ऋषिकेश में ये कैसा मंजर,पुलिस रेड डालने के लिए चढ़ा दी बोलेरो.

 
  • Abhishek Shukla
  • 24 May 2024
  • 871
image  

 

 

देहरादून: ऋषिकेश एम्स की एमरजेंसी में पुलिस की जीप और हक्के-बक्के मरीज, हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल, एम्स के सुरक्षाकर्मी भाग-भाग कर मरीजों बेड और स्ट्रेचर एक तरफ करते भाग रहे थे। ऐसा लग रहा था जैसे किसी फिल्म की शूटिंग चल रही हो, लेकिन ये कोई शूटिंग नहीं थी बल्कि यौन उत्पीड़न के आरोपी डॉक्टर को ले जाने के लिए पुलिस ने यह सब किया। एक तरफ जहां अस्पताल के डॉक्टर आरोपी को बर्खास्त करने की मांग को लेकर पुलिस को घेरने की फिराक में थे। वहीं किसी भी तरह के हंगामे से बचने के लिए इमरजेंसी के बीच से गाड़ी ले जाने के चक्कर में पुलिस ने नया बखेड़ा खड़ा कर दिया।

उत्तराखंड के ऋषिकेश एम्स के इमरजेंसी में एक ऐसा नजारा दिखाई दिया कि इमरजेंसी में भर्ती मरीजों की सांस अटक गई। वहीं यौन उत्पीड़न के आरोपी को भीड़ से बचाने और तत्काल अस्पताल से निकाल कर ले जाने के फेर में पुलिसकर्मी भी रास्ता मिलते ही गाड़ी दौड़ाते चले गए। हालांकि पुलिस कर्मियों का कहना है कि अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें जो रास्ता दिखाया वे वहीं से गाड़ी निकाल कर ले गए।

सुर्खियों में बना हुआ एम्स ऋषिकेश

पिछले कुछ दिनों से एम्स लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। एम्स में हाल ही में हुई इंस्टिट्यूट ऑफ़ नेशनल इंर्पोटेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट 2024 की परीक्षा में पुलिस ने 5 लोगों को नकल कराते हुए पकड़ा था। इस नकल कराने वाले गिरोह में दो डॉक्टर ऋषिकेश एम्स के भी शामिल थे। जो परीक्षा पत्र सॉल्व करके छात्रों को उपलब्ध करवा रहे थे। इस परीक्षा को पास कराने के लिए परीक्षार्थियों की आरोपियों से 50 लाख की डील हुई थी।

क्या है पूरा मामला?

अब एक महिला चिकित्सक के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। इस तरह के मामलों से एम्स ऋषिकेश की भी खासी किरकिरी हो रही है। एम्स की एक महिला डॉक्टर ने ऑपरेशन थिएटर में काम करने वाले नर्सिंग अधिकारी सतीश कुमार पर छेड़छाड़ और अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया। इस मामले में केस दर्ज होने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तार नहीं हुई जिसके चलते डॉक्टर ने कार्य बहिष्कार कर दिया था। डॉक्टरों की नाराजगी के बाद पुलिस एम्स पहुंची।
 

पुलिस ने गाड़ी रैंप से चौथी मंजिल पर पहुंचाई

इस दौरान नर्सिंग अधिकारी की चौथी मंजिल पर था। एम्स प्रशासन ने आरोपी डॉक्टर को निलंबित कर दिया लेकिन अस्पताल के डॉक्टर आरोपी के निलंबन को नाकाफी बताते हुए बर्खास्त करने की मांग को लेकर हंगामा कर रहे थे। डॉक्टरों का गुस्सा देखते हुए पुलिस ने गाड़ी रैंप से चौथी मंजिल पर पहुंचाई। पुलिस की गाड़ी को चौथी मंजिल पर देख अस्पताल में मौजूद लोग हैरान रह गए। पुलिस ने वहीं से आरोपी को दबोचा और गाड़ी में बैठाकर नीचे की ओर ले गये।

इमरजेंसी में गाड़ी घुसती देख मरीज भी हक्के-बक्के रह गए

आरोपी को गाड़ी में ले जाने का विरोध करते हुए नाराज चिकित्सकों ने उन्हें रोकने की कोशिश की जिस पर अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों ने इमरजेंसी से पुलिस की गाड़ी को निकलवाया। इमरजेंसी में पुलिस की गाड़ी घुसती देख मरीज भी हक्के-बक्के रह गए। हालांकि सुरक्षा कर्मियों ने मरीज के बेड इधर-उधर सरका कर पुलिस की गाड़ी के लिए रास्ता बनाया और किसी तरह से पुलिस आरोपी डॉक्टर को वहां से ले गई।

मरीजों की जान खतरे में डाली

पुलिस ने आरोपी को डॉक्टरों के गुस्से से बचाने के लिए यह तरीका अपनाया हो, लेकिन इस तरह से पुलिस और अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने इमरजेंसी के मरीजों की जान खतरे में डाल दी। बेहद संवेदनशील वार्ड से पुलिस की गाड़ी का दनदनाते हुए गुजरना मरीजों के लिए खतरनाक साबित हेा सकता है। इस तरह से संक्रमण फैलने का खतरा भी उत्पन्न हो सकता था ।वहीं इस मामले में उत्तराखंड राज्य आयोग महिला आयोग ने कड़ा रूख अपनाया है। आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर डीएम को पत्र लिखा है। अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों की भूमिका की जांच करने, नर्सिंग अधिकारी को बर्खास्त करने, सबूत से छेड़छाड़ के आरोपी को भी बर्खास्त करने के लिए आयोग अध्यक्ष ने कहा है।

बता दें कि एम्स की 26 सेकंड की एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें पुलिस की गाड़ी इमरजेंसी वार्ड से गुजरती हुई दिख रही है और दोनों तरफ बिस्तर पर मरीज लेटे हुए हैं। गाड़ी निकालने के लिए सुरक्षा कर्मी मरीजों के साथ स्ट्रेचर को एक तरफ हटाते हुए रास्ता बना रहे हैं।

 

 
Share
Previous Post
देहरादून, चमोली समेत दस जिलों में होगी बारिश, उत्तरकाशी और पौड़ी में अतिवृष्टि से होगा खासा नुकसान
Next Post
उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, केंद्रीय सेवाओं में EWS श्रेणी के तहत मिलेगा आरक्षण का लाभ
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    नकली हॉलमार्क लगा बदल देते थे स्‍वर्ण आभूषण, चमोली में ठग गिरोह का पर्दाफाश, ढाई लाख की लेजर मशीन मिली.

    • 23 Mar 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    CBSE 10वीं की परीक्षा में उत्तरकाशी पुलिस परिवार के होनहारों ने किया शानदार प्रदर्शन, SP ने दी बधाई.

    • 17 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.