logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 20 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • 15 दिन में मौत का आंकड़ा 50 के पार, हरिद्वार-ऋषिकेश से रवानगी शुरू

15 दिन में मौत का आंकड़ा 50 के पार, हरिद्वार-ऋषिकेश से रवानगी शुरू.

 
  • Rahul Parasar
  • 27 May 2024
  • 1082
image  

 

 

देहरादून: उत्तराखंड सरकार की ओर से तीर्थयात्रियों से लगातार सुरक्षित यात्रा की अपील की जा रही है। हेल्थ चेकअप कराकर ही यात्रा करने का अनुरोध किया जा रहा है। दिल की बीमारी से ग्रसित लोगों को यात्रा से परहेज करने को कहा गया है। इसके बाद भी अपने रिस्क पर यात्रा करने वालों की संख्या कम नहीं हो रही है। यात्रा शुरू होने के महज 15 दिनों में मौत का आंकड़ा 50 पार जाने के बाद कई सवाल उठने लगे हैं। उत्तराखंड में 10 मई से शुरू हुई चार धाम यात्रा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। चार धाम यात्रा में मौत का आंकड़ा 50 के पार पहुंच गया है। दरअसल, सरकार की तमाम कोशिशों के बाद भी मौतों के आंकड़ों पर लगाम नहीं लग पा रहा है। चार धाम में औसतन 3 से अधिक मौतें हो रही हैं। चार धाम यात्रा की शुरुआत 10 मई को केदारनाथ धाम, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ हुई थी। इसके बाद से सभी धामों में रिकॉर्ड भीड़ उमड़ रही है।

तीर्थयात्रियों की भीड़ ने चार धाम की यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों के समक्ष अलग स्थिति उत्पन्न कर दी है। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने मौतों के आंकड़ों को लेकर बड़ी जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि चार धाम यात्रा में अभी तक 52 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे अधिक केदारनाथ यात्रा में 23 लोगों की मौत हुई है। गंगोत्री धाम में तीन, यमुनोत्री में 12 और बद्रीनाथ धाम में 14 लोगों की मौत का मामला सामने आया है। अब तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें अधिकतर की उम्र 60 वर्ष से अधिक बताई जा रही है। मौतों का कारण हार्ट अटैक आना बताया जा रहा है। हेल्थ स्क्रीनिंग के दौरान ऐसे ही लोगों को यात्रा करने से मना किया जाता है। अपने रिस्क पर यात्रा करने वालों से फॉर्म भरवाया जा रहा है।


अभी केंद्रीय बलों की मदद नहीं

कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने शुक्रवार को बताया कि चार धाम में भीड़ नियंत्रण के लिए जरूरत पड़ने पर ही एनडीआरएफ और आईटीबीपी की मदद ली जाएगी। अभी राज्य ने अपने स्तर पर चार धाम यात्रा की व्यवस्था को संभाल लिया है। चार धाम यात्रा के संबंध में अपडेट देते हुए गढ़वाल कमिश्नर ने कहा कि चार धाम यात्रा संचालन के लिए केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन मिला है। इसी के तहत भीड़ नियंत्रण के लिए एनडीआरएफ और आईटीबीपी उपलब्ध कराने का विकल्प दिया गया है। हालांकि, राज्य जरूरत पड़ने पर ही केंद्रीय बलों की मदद लेने की योजना बना रहा है। गुरुवार को केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने चार धाम यात्रा को लेकर राज्य के साथ बैठक की थी। इसमें भीड़ नियंत्रण के लिए केंद्रीय बलों की मदद लेने का सुझाव दिया गया था।

रुके तीर्थयात्रियों को भेजने की प्रक्रिया शुरू

चार धाम यात्रा के लिए बिना रजिस्ट्रेशन हरिद्वार और ऋषिकेश पहुंचे श्रद्धालुओं को चरणबद्ध तरीके से तीर्थयात्रा पर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हर दिन करीब 1000 श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए धामों की तरफ भेजा जा रहा है। कमिश्नर ने कहा कि केवल उन्हीं श्रद्धालुओं को भेजा जा रहा है, जिन्हें हरिद्वार और ऋषिकेश में रुके हुए लंबा वक्त हो गया है। हरिद्वार और ऋषिकेश में करीब 7500 श्रद्धालु रुके हुए हैं। एक सप्ताह से अधिक समय से रुके श्रद्धालुओं को प्राथमिकता के आधार पर तीर्थयात्रा के लिए भेजा जा रहा है। ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पर 31 मई तक रोक जारी है। पुराने रुके यात्रियों का ही ट्रिप कार्ड बनाकर यात्रा के लिए भेजा जा रहा है।

चार धाम की यात्रा को लेकर भ्रामक सूचनाओं फैलाने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ लगातार कानूनी केस दर्ज कराए जा रहे हैं। अब तक 13 के खिलाफ केस दर्ज कराई जा चुकी है। इस प्रकार के मामले में तीन केस ऋषिकेश, एक केस हरिद्वार और 9 केस रुद्रप्रयाग में दर्ज किए जा चुके हैं। सरकार का कहना कि तीर्थयात्रियों के बीच भ्रामक सूचनाएं फैलाने पर रोक के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।

 

 
Share
Previous Post
देहरादून के बड़े बिल्डर ने अपने अपार्टमेंट से कूदकर की आत्महत्या, दक्षिण अफ्रीका के 'गुप्ता बंधु' गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
Next Post
जो बोले सो निहाल सत, श्री अकाल की गूंज, 2000 श्रद्धालुओं की मौजूदगी में खुले श्री हेमकुंड साहिब के कपाट
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    उत्‍तराखंड में धामी मंत्रिमंडल का विस्‍तार आज, जानिए किन विधायकों को मंत्री बनाने की चल रही चर्चा.

    • 20 Mar 2026
  • image

    सीएम धामी ने की 1100 कन्याओं की पूजा, बोले- भारतीय संस्कृति में कन्या को साक्षात देवी स्वरूप माना गया.

    • 24 Mar 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 2 April: उत्तरकाशी से पिथौरागढ़ तक बारिश-बर्फबारी, मैदानी इलाकों में उमस से हाल बेहाल.

    • 02 Apr 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.