logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 3 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • टिहरी में कार से महिला और दो बच्चियों को कुचलने वाला अधिकारी निलंबित, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

टिहरी में कार से महिला और दो बच्चियों को कुचलने वाला अधिकारी निलंबित, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया.

 
  • Vivek Mishra
  • 26 Jun 2024
  • 917
image  

 

देहरादून/नई टिहरी: उत्तराखंड के टिहरी के बौराड़ी क्षेत्र में टहल रही एक महिला और उसकी दो भतीजियों को अपनी तेज रफ्तार कार से कुचलने वाले जाखणीधार के सहायक खंड विकास अधिकारी डीपी चमोली को मंगलवार को निलंबित कर दिया गया। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने इस घटना का संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए ग्राम्य विकास आयुक्त ने डीपी चमोली को निलंबित कर दिया।
 

बौराड़ी बाजार रहा बंद

उधर, रीना नेगी (36), अग्रिमा नेगी (10) और अन्विता (सात) का उनके परिजनों ने गमगीन माहौल में कोटी कॉलोनी घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। इस घटना से उपजे मातम के कारण मंगलवार को बौराड़ी बाजार बंद रहा। आरोपी अधिकारी के खिलाफ कोतवाली नई टिहरी में मृतका रीना नेगी के पति रवींद्र सिंह नेगी की तहरीर पर भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 337 और 304 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

VIDEO | #Uttarakhand: A woman and two minor girls were killed when a speeding car rammed them in #Tehri on Monday (June 24) evening. The accident was captured on CCTV.

(Source: Third Party) pic.twitter.com/9467NZP2UE

— Press Trust of India (@PTI_News) June 25, 2024

सोमवार शाम को मारी थी टक्कर

कोतवाली निरीक्षक योगेंद्र गुसाईं ने बताया कि आरोपी को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। महिला अपनी दो भतीजियों अग्रिमा नेगी (10) और अन्विता (सात) के साथ पालिका कार्यालय रोड पर सोमवार शाम सात बजे के करीब टहल रही थीं कि तभी आरोपी ने तेज रफ्तार कार से तीनों को कुचल दिया। इस हादसे में रीना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अग्रिमा और अन्विता को जिला अस्पताल लाए जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर जुटी भीड़ ने आरोपी की जमकर पिटाई भी कर दी। बाद में पुलिस उसे अपने साथ ले गई।

शराब के नशे में मिला आरोपी

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित राय ने बताया कि आरोपी अधिकारी की सोमवार रात को ही चिकित्सा जांच कराई गई, जिसमें उसके शराब पीकर गाड़ी चलाने की पुष्टि हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तीन लोगों को कुचलने से 500 मीटर पहले कार सवार ने एक बुजुर्ग को भी टक्कर मारी थी, जिसमें उन्हें हल्की चोटें आई हैं।

 

 
Share
Previous Post
पुष्कर धामी ने मोदी से मुलाकात की, तीसरी बार पीएम बनने पर दी बधाई और इन योजनाओं के लिए मांगा फंड
Next Post
उत्तराखंड जीएसटी सहायक आयुक्त देहरादून में रिश्वत लेते गिरफ्तार
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी.

    • 16 Oct 2026
  • image

    उत्तराखंड में टूटा 2023 का रिकॉर्ड: चारधाम यात्रा में 56 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, बना नया इतिहास.

    • 07 Oct 2026
  • image

    प्रधानमंत्री आवास योजना: 39815 परिवारों को अपने गांव में मिली पक्की छत, CM धामी की पैरवी से साकार हुआ सपना.

    • 09 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.