logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Friday, 24 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी, भूस्खलन प्रभावित इलाकों के लिए जारी की ये गाइडलाइन

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी, भूस्खलन प्रभावित इलाकों के लिए जारी की ये गाइडलाइन.

 
  • Priyanka Thapa
  • 28 Jun 2024
  • 718
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड के मौसम में बदलाव होता दिख रहा है। 29 जून तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। जबकि दो और 3 जुलाई को भी भारी से भारी बारिश होगी। आज देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर और उधम सिंह नगर में बारिश का येलो अलर्ट है। मौसम विज्ञान केंद्र ने चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों से अपील की है। मौसम विभाग ने 29 जून तक और दूसरे दौर में 2 एवं 3 जुलाई को भारी बारिश का होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान चंपावत और नैनीताल जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। जबकि देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर और उधम सिंह नगर में बारिश का येलो अलर्ट है।

पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश होने से भूस्खलन क्षेत्रों में मलबा और पत्थरों के गिरने के आशंका बनी रहेगी। इसके चलते चार धाम यात्रा पर आ रहे हैं तीर्थ यात्रियों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। यात्री इस दौरान भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में यात्रा न करें। इसके साथ ही प्रशासन को भी चारधाम यात्रा मार्ग पर अतिरिक्त सतर्कता बढ़ाने की सलाह दी गई है। अभी प्रदेश में चार धाम यात्रा चल रही है। इसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने को देखते हुए सरकार और प्रशासन की ओर से तैयारियों को पुख्ता किया गया है।

गुरुवार को हुआ मौमस में बदलाव

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि 30 जून और 1 जुलाई को भी भारी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाई भी चलेंगी। वहीं, गुरुवार को मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार दोपहर के बाद मौसम बदल गया। देहरादून में कहीं कहीं झमाझम बारिश हुई तो कहीं केवल बूंदाबांदी ही हुई। जबकि यमुनोत्री धाम और मसूरी में अच्छी खासी बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है। पिछले दिनों गर्मी से झुलस रही मसूरी को बारिश से काफी राहत मिली है और न्यूनतम तापमान गिरकर 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में अभी तक प्री मानसून में 60 फीसदी कम बारिश हुई है। हरिद्वार में तो न के बराबर बारिश हुई है। वहीं, बागेश्वर जिले में सबसे अधिक बारिश हुई, जो सामान्य से पांच फीसदी कम है। देहरादून में सामान्य से 32 फीसदी कम बारिश हुई है।

 

 
Share
Previous Post
पिथौरागढ़ में सेल्फी के चक्कर में गई जान, तस्वीर लेते समय पहाड़ से गिरकर महिला की मौत
Next Post
रात 12 बजे घर में घुसा सांप, बेखबर सो रहे मासूम भाई-बहन को डसा, एक की मौत
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    वीकेंड पर देहरादून और मसूरी आने वाले पर्यटकों के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार, जानें रूट और वैकल्पिक मार्ग.

    • 03 Apr 2026
  • image

    Chardham Yatra 2026: चारधाम यात्रा श्रद्धालुओं के लिए होगी सुगम, CM धामी के निर्देश जानिए.

    • 10 Apr 2026
  • image

    सड़क हादसे में गई थी बेटे की जान, देहरादून पुलिस ने खड़े किए हाथ; हत्यारोपी ड्राइवर को मां ने ढूंढ़ निकाला.

    • 07 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.