logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Friday, 24 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • चारधाम यात्रा में अब तक 150 लोगों की मौत, हरीश रावत ने व्यवस्थाओं को लेकर गिनाई सरकार की खामियां

चारधाम यात्रा में अब तक 150 लोगों की मौत, हरीश रावत ने व्यवस्थाओं को लेकर गिनाई सरकार की खामियां.

 
  • Vivek Mishra
  • 29 Jun 2024
  • 931
image  

 

देहरादून: चारधाम यात्रा को शुरू हुए लगभग 49 दिन हो गए हैं। लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है। साथ ही अभी तक 150 से ज्यादा श्रद्धालुओं की मौत भी हो चुकी है। वहीं, अव्यवस्थाओं पर कांग्रेस नेता हरीश रावत ने सरकार को आड़े हाथों लिया है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर सरकार पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि यात्रा से एक महीने पहले सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लेना चाहिए था, लेकिन उस दौरान मुख्यमंत्री केंद्रीय नेताओं के सामने अपना चेहरा चमकाते रहे। चारधाम यात्रा में आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए कई जगह पर यात्रा का पड़ाव होना चाहिए, जिससे तीर्थ यात्री वहां के मौसम और माहौल को समझ सकें। तीर्थ यात्री 24 घंटे यात्रा कर रहे हैं और ऐसे में थकान और तापमान के चलते विपरीत असर पड़ रहा है। कई तीर्थ यात्राओं की इससे मौत भी हो रही है।

कहा- हरिद्वार, ऋषिकेश, गंगोत्री जानकी चट्टी में ठहराव होना चाहिए

हरीश रावत ने कहा कि हरिद्वार, ऋषिकेश, गंगोत्री जानकी चट्टी और कई अन्य जगहों पर तीर्थ यात्रियों के लिए ठहराव होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की पहली गलती तो ये है कि जिस समय वो यात्रा का प्रबंधन कर रहे थे, उस समय ये अपने चेहरे, अपने राष्ट्रीय नेताओं के चेहरे चमकाने में लगे हुए थे। उन्होंने इस पर ध्यान दिया ही नहीं। नतीजा प्रारंभ में दिक्कत आई।

24 घंटे यात्रा चालू रखना गलत- हरीश रावत

उन्होंने कहा कि मैंने एक सुझाव दिया था कि ये जो 24 घंटा आपने यात्रा खोल दी है, इसके दो दुष्परिणाम हुए हैं। एक तो ये कि यात्री थक जा रहा है, जिससे ऑक्सीजन की कमी हो रही है और दूसरा ये कि यात्री मौसम के साथ एडजस्ट नहीं कर पा रहा है, जिससे उनकी मौतें हो रही हैं। इतने छोटे संकेत को समझने के लिए कॉमन सेंस काफी है। अगर अब आप पड़ाव सिस्टम नहीं भी कर सकते हैं, तो हरिद्वार, ऋषिकेश, केदारनाथ, यमुनोत्री जाने वालों के लिए बड़कोट में कहीं रुकने की व्यवस्था करें, ताकि वो वहां आराम करें और यमुनोत्री धाम में फ्रेश महसूस करें। अब एकदम से एक्सपोजर हो रहा है। वहां के मौसम से यात्रियों की मौतें हो रही हैं।

 

 
Share
Previous Post
मतदान केंद्र द्रोणगिरी तक पहुंचने के लिए पोलिंग पार्टी को 10 किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई पार करनी होगी
Next Post
केदारनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, अब तक 10 लाख लोग कर चुके दर्शन, पंच केदार में भी उमड़ रही भीड़
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    सड़क हादसे में गई थी बेटे की जान, देहरादून पुलिस ने खड़े किए हाथ; हत्यारोपी ड्राइवर को मां ने ढूंढ़ निकाला.

    • 07 Apr 2026
  • image

     एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल ने दिए निर्देश.

    • 01 Apr 2026
  • image

    आपदा के घावों के बीच ‘जी उठा’ राजपुर-झड़ीपानी ट्रैक, पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी की पदयात्रा से जगी उम्मीद.

    • 06 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.