logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Friday, 24 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • केदारनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, अब तक 10 लाख लोग कर चुके दर्शन, पंच केदार में भी उमड़ रही भीड़

केदारनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, अब तक 10 लाख लोग कर चुके दर्शन, पंच केदार में भी उमड़ रही भीड़.

 
  • Vivek Mishra
  • 01 Jul 2024
  • 1122
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड में स्थित बाबा केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा है। मानसून के दस्तक देने के बावजूद हजारों की संख्या में भक्त यहां पहुंच रहे हैं। 10 मई से शुरू हुई यात्रा में अब तक 10 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके हैं। पिछले साल की अपेक्षा इस बार बाबा की यात्रा देर से शुरू हुई, इसके बाद भी भक्तों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है। पहले दिन से ही आस्था का सैलाब केदारपुरी में देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, कपाट खुलने के पहले दिन 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालु इसके साक्षी बने थे।
 

25 लाख पार हो सकती है लोगों की संख्या

यात्रा के संपन्न होने में अभी भी चार महीने का समय बचा हुआ है। ऐसे में बताया जा रहा है कि अंत तक धाम के दर्शन करने वाले भक्तों की संख्या 25 लाख के पार पहुंच सकती है। यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो, इसका जिला प्रशासन पूरा ध्यान रख रहा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उनके ठहरने के लिए व्यवस्था की गई है। पैदल मार्ग और धाम में रेन शेल्टर बनाए गए हैं। ट्रैफिक जाम से निजात पाने के लिए जगह-जगह पर बैरीकेडिंग भी की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

पशुओं के लिए भी विशेष ध्यान रखा जा रहा

इस बार यात्रा में मुख्य बात यह है कि पशुओं का भी खास ख्याल रखा जा रहा है। यात्रा मार्ग पर चलने वाले घोड़े-खच्चरों के आराम के लिए टिन शेड बनाया गया है। पहले इन पशुओं के आराम के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी। यात्रा मार्ग पर चलने वाले घोड़े-खच्चरों को टिटनेस के इंजेक्शन लगाए गए हैं। इससे उनकी मौत में कमी आई है।

पंच केदारों में भी भारी भीड़

पंच केदारों मे भगवान केदारनाथ धाम के साथ-साथ मदमहेश्वर, तुंगनाथ और रुद्रनाथ धाम की धार्मिक मान्यताएं अपने आप में विशिष्ट है। ये सभी धाम भगवान शिव के हैं। केदारनाथ में दर्शन के लिए जहां हर साल लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। वहीं, इन तीन धामों में श्रद्धालुओं की संख्या कम रहती है, लेकिन इस साल तुंगनाथ धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पिछले साल यहां 1.40 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे, तो इस साल महज डेढ़ महीने में 90 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं।

रुद्रनाथ, मदमहेश्वर में बड़ी संख्या में पहुंच रहे लोग

मदमहेश्वर धाम में पिछले साल 12,880 श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे, तो वहीं इस साल अब तक 9300 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। इसके अलावा रुद्रनाथ धाम में पिछले साल 8,380 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे, लेकिन इस साल डेढ़ माह में आठ हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

मार्ग को और बेहतर बना रहा प्रशासन

रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के डीएफओ अभिमन्यु सिंह ने कहा कि तीनों धामों में बढ़ती हुई श्रद्धालुओं की संख्या को लेकर वन महकमा भी सक्रिय हो गया है। इन धामों के पैदल मार्ग को और अधिक बेहतर करने की तैयारी है। इसके अलावा कई अन्य जरूरी सुविधाओं पर भी ध्यान दिया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं की संख्या में और इजाफा हो। सुरक्षा की दृष्टि से धाम तक जाने वाले रास्ते पर सीसीटीवी लगवाए जा रहे हैं।

 

 
Share
Previous Post
चारधाम यात्रा में अब तक 150 लोगों की मौत, हरीश रावत ने व्यवस्थाओं को लेकर गिनाई सरकार की खामियां
Next Post
बारिश के बाद मसूरी टिहरी बाईपास राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिरा भारी मलबा, 6 घंटे तक लगा लंबा जाम
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.

    • 12 Apr 2026
  • image

    Chardham Yatra 2026: चारधाम यात्रा श्रद्धालुओं के लिए होगी सुगम, CM धामी के निर्देश जानिए.

    • 10 Apr 2026
  • image

    ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.

    • 20 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.