UPSC CSE Prelims Result 2024 at upsc.gov.in Out: संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी ने सोमवार को सिविल सेवा प्रारंभिक़ परीक्षा परिणाम (UPSC Civil Services Prelims Exam Result 2024) को घोषित कर दिए। यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उम्मीदवारों के साथ साझा किए गए हैं। साथ ही उम्मीदवारों के परिणाम के साथ कटऑफ अंक (UPSC Prelims Result Cut Off 2024) भी सामने आ गए हैं। परीक्षा के प्रश्न पत्र पहले ही जारी हो गए थे।
पिछले साल, यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा 26 मई को आयोजित हुई थी और फिर परिणाम 12 जून को घोषित किए गए थे। इस साल, परीक्षा 16 जून को हुई और परिणाम अब जारी किया गया है।
यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 और पेपर 2 के लिए दो पालियों में आयोजित की गई थी, और कुल 400 अंकों के लिए। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के थे जिनमें चार विकल्प थे।
प्रीलिम्स रिजल्ट के बाद, चयनित उम्मीदवार मेन्स राउंड के लिए उपस्थित होने के पात्र हैं, जिसमें दो भाग होते हैं – एक लिखित परीक्षा और एक व्यक्तित्व परीक्षण। यूपीएससी सीएसई मेन्स 2024 संभावित रूप से 20 सितंबर से आयोजित हो सकता है।