logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Saturday, 31 October 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • रुद्रप्रयाग में भारी बारिश, केदारनाथ यात्रा मार्ग फाटा की तरफ से बंद, पुलिस ऐसे किया अलर्ट

रुद्रप्रयाग में भारी बारिश, केदारनाथ यात्रा मार्ग फाटा की तरफ से बंद, पुलिस ऐसे किया अलर्ट.

 
  • Shubham Sehgal
  • 06 Jul 2024
  • 1024
image  

 

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भारी बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, फाटा की तरफ से केदारनाथ यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश में लगातार बारिश का असर दिख रहा है। रुद्रप्रयाग में शुक्रवार रात से ही तेज बारिश हो रही है। कई इलाकों में इससे जलभराव जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। मौसम विभाग की ओर से भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश और लैंडस्लाइड के कारण केदारनाथ हाईवे के रुद्रप्रयाग संगम स्थित 60 मीटर लंबी सुरंग बंद हो चुकी है। पुलिस ने एनएच 107 पर इस तरफ यात्रा करने वालों को जरूरत पड़ने पर ही आने की सलाह दी है।

रुद्रप्रयाग पुलिस की ओर से सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर चल रहे प्रशासनिक अभियान का अपडेट दिया गया है। पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि लगातार हो रही भारी बारिश के कारण रुद्रप्रयाग गौरीकुंड एनएच 107 स्थान डोलिया देवी(फाटा) क्षेत्र के तहत बाधित है। रास्ते को खोलने के प्रयास जारी हैं। संपूर्ण रुद्रप्रयाग जिले में लगातार बारिश हो रही है। पुलिस ने अपील की है कि अति आवश्यक होने पर ही सफर करें।

लगातार बारिश का असर

रुद्रप्रयाग में शुक्रवार रात से ही लगातार बारिश हो रही है। तेज बारिश के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। रुद्रप्रयाग में केदारनाथ हाइवे पर लगभग 50 मीटर लंबी सुरंग पर यातायात बाधित हुआ है। दरअसल, शुक्रवार रात हुई बारिश से इस सुरंग का आगे वाला हिस्सा टूट गया। सुरंग के बीच में भी एक छेद हो गया। सुरंग से वाहनों की आवाजाही बंद होने की बात सामने आई है। यात्री और स्थानीय लोगों को बाइपास मोटरमार्ग की तरफ मोड़ा गया है। इससे लोगों को पांच किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।

कई इलाकों में जलभराव

रुद्रप्रयाग में हो रही भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। शहर के कई हिस्सों में पानी भर जाने के कारण सुबह से ही लोग परेशान हैं। स्थानीय प्रशासन की ओर से टनल को ठीक करने का काम शुरू करा दिया गया है। लगातार बारिश के कारण काम में बाधा आ रही है। इस बीच केदारनाथ यात्रा जारी है। हालांकि, केदारनाथ धाम में भी रुक-रुक कर बारिश हो रही है।

बद्रीनाथ क्षेत्र में भी लगातार हो रही बारिश के कारण अलकनंदा नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। नदी का पानी खतरे के निशान तक पहुंच गया है। इससे नदी के किनारे स्थित आवासीय भवनों को खतरा पैदा हो गया है। बेलनी पुल के नीचे स्थित शिव की मूर्ति जलमग्न हो गई है।

स्कूलों को किया गया बंद

रुद्रप्रयाग डीएम ने भारी बारिश की आशंका को देखते हुए शनिवार को सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। डीएम ने अपने आदेश में कहा है कि मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसको ध्यान में रखते हुए रुद्रप्रयाग जिले में6 जुलाई को कक्षा 1 से लेकर 12 तक के सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद किया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का अनुपालन कराने को कहा गया है।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड में भारी बारिश और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, तीन लोगों की डूबने से मौत
Next Post
फुलराई गांव पहुंची जांच टीम, स्वास्थ्य व प्रशासनिक अधिकारी भी रहे मौजूद
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026
  • image

    डॉ. ढाल सिंह बिसेन कौन हैं? बनाए गए उत्तराखंड के नए राज्यपाल, मध्य प्रदेश कनेक्शन जानिए.

    • 13 Oct 2026
  • image

    उत्तराखंड चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस को बड़ी जीत, स्थानीय निकाय चुनाव में सिरौली कलां-किच्छा में जमाया कब्जा.

    • 08 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.