logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Saturday, 31 October 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • उत्तराखंड में बाढ़ ने मचाई तबाही, 1 हजार लोगों को बचाया गया, सीएम पुष्कर धामी ने किया हवाई सर्वेक्षण

उत्तराखंड में बाढ़ ने मचाई तबाही, 1 हजार लोगों को बचाया गया, सीएम पुष्कर धामी ने किया हवाई सर्वेक्षण.

 
  • Alok Bhadoria
  • 10 Jul 2024
  • 1075
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण हालत खराब है। मंगलवार के लिए भी मौसम विज्ञान केंद्र ने अलर्ट जारी किया हुआ है। सोमवार को प्रदेशभर में बारिश के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। सेना, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ पूरा दिन जलभराव और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को रेस्क्यू करने में जुटे रहे। लगभग एक हजार लोगों को रेस्क्यू कर राहत शिविरों में पहुंचाया गया है।

कुमाऊं के बनबसा, खटीमा, टनकपुर क्षेत्र में बाढ़ के कारण कई लोग फंस गए। वहीं लालकुआं और हल्द्वानी में भारी बारिश के चलते लालकुआं रेलवे स्टेशन पर भी पानी भर गया। आलम यह था कि रेलवे ट्रैक पर 3 फीट की ऊंचाई तक पानी भरा हुआ दिखाई दिया। जिसको देखते हुए रेलवे प्रबंधन ने तीन ट्रेनों को निरस्त कर दिया। लालकुआं स्टेशन से चलने और यहां आने वाली 12 ट्रेनों को दूसरे स्टेशन से संचालित किया गया।

मंगलवार को भी तीन ट्रेनें रद्द

रेलवे प्रशासन ने भारी बारिश के चलते मंगलवार को भी तीन ट्रेनें रद्द की है। मुरादाबाद से लालकुआं के लिए चलने वाली मुरादाबाद-लालकुआं विशेष ट्रेन और लालकुआं से मुरादाबाद चलने वाली लालकुआं-मुरादाबाद-लालकुआं विशेष ट्रेन निरस्त रहेगी। काशीपुर से चलने वाली काशीपुर-कासगंज विशेष ट्रेन काशीपुर के स्थान पर लालकुआं से चलाई जाएगी। यह ट्रेन काशीपुर से लालकुआं के बीच रद्द रहेगी।

अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम भी खतरे की जद में

कुमाऊं में गौला नदी उफान पर आने से गोलापुर स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम भी खतरे की जद में आ गया है। नदी किनारे 400 मीटर के हिस्से में भूधंसाव हो रहा है। सोमवार रात स्टेडियम के पिछले हिस्से में बनी 100 मीटर की सड़क भी कटाव के चलते नदी में समा गई। भूधंसाव वाली जगह से स्टेडियम की दूरी मात्र 20 मीटर ही रह गई है। यदि इसी तरह से भूकटाव बढ़ता रहा तो स्टेडियम इसकी चपेट में आ सकता है। इस क्रिकेट स्टेडियम में इसी साल राष्ट्रीय खेल भी आयोजित होने हैं।

सीएम धामी ने किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते हुए गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में भारी बारिश के चलते बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं। आपदा राहत के काम को प्राथमिकता से लें और सभी अधिकारी अलर्ट मोड पर रहे।

कुमाऊं मंडल में सबसे ज्‍यादा कहर

बारिश ने इस बार गढ़वाल से ज्यादा कुमाऊं मंडल में कहर बरपाया है। उधम सिंह नगर के खटीमा, सितारगंज और आसपास के गांव में तबाही सा मंजर है। जल भराव में डूबने और नदी में बहने से दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग लापता है। बनबसा में भी एक 13 साल की बालिका तेज बहाव में बह गई है। सोमवार शाम को मौसम खुलने के बाद कुछ राहत मिली लेकिन नदी नालों के उफान पर होने से लोग कई जगह फंसे हुए थे। जिन्हें रेस्क्यू किया गया।

550 से अधिक गांव अलग-थलग पड़ गए

कुमाऊं में लगभग 550 से अधिक गांव अलग-थलग पड़ गए हैं। उधर पिथौरागढ़ धारचूला-तवाघाट मार्ग पर मलबा गिरने के कारण मुसीबत बनी हुई है। चंपावत के नदी उफान पर आने से यहां बना झूला पुल बह गया है। तराई क्षेत्र में भी बारिश पानी लोगों के घरों तक भर गया।

गौरीकुंड हाईवे सोमवार देर शाम से बंद

गढ़वाल क्षेत्र में रुद्रप्रयाग गौरीकुंड हाईवे सोमवार देर शाम से बंद चल रहा था। यहां पहाड़ी से गिरे बोल्डर के कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। जिसकी वजह से दोनों ओर से यातायात ठप हो गया था। आज सुबह भी रास्ता खोलने के लिए बोल्डर तोड़ने का कार्य जारी रहा। 11:30 के समय डोलिया देवी के पास बाधित चल रहा मार्ग यातायात के लिए खोल दिया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कुमाऊं मंडल में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई और स्थलीय निरीक्षण किया। कुमाऊं में हालात काफी खराब नजर आ रहे हैं। हर तरफ पानी ही पानी भरा हुआ है। ऐसे में रेस्क्यू किये गये लोगों को अब पानी उतरने और अपने घर वापस जाने का इंतजार है।

 

 
Share
Previous Post
चारों तरफ पानी, गोद में बच्चा,महिला ने कुछ यूं की जिंदगी बचाने की जद्दोजहद
Next Post
कठुआ आतंकी हमले में शहीद हुए पांचों जवानों के पार्थिव शरीर उत्तराखंड पहुंचे, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    कौन हैं सुबोध उनियाल? दलेर मेहंदी को भरे मंच पर लताड़ा, कहा- नशे में बोल तक नहीं पा रहे, गाना क्या गाओगे.

    • 21 Oct 2026
  • image

    'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.

    • 25 Oct 2026
  • image

    मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.

    • 26 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.