चमोली: मॉनसून आते ही उत्तराखंड वालों पर आफत की बरसात शुरू हो गई है। बुधवार को तेज बारिश की वजह से बद्रीनाथ हाईवे पर पाताल गंगा के पास पहाड़ पर लैंडस्लाइड होने से अफरातफरी मच गई। भूस्खलन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चमोली पुलिस ने भी ये वीडियो शेयर कर घटना के बारे में जानकारी दी है। ऊंचे पहाड़ से बड़े बड़े पत्थर गिरते देख आसपास मौजूद लोग जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थान पर भागे। हादसे में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
37 सेकेंड के वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कैसे ऊंचे पहाड़ से बड़े-बड़े पत्थर टूटकर नीचे गिर रहे हैं। पाताल गंगा सुरंग के ऊपर पत्थर के टुकड़े गिरता देख मौके पर मौजूद लोग घबरा गए। भूस्खलन के तेज आवाज से भी लोग भयग्रस्त नजर आए।
???????????????? ???????????????????????? ???????????????? ????????:???????? ????????
— Chamoli Police Uttarakhand (@chamolipolice) July 10, 2024
बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पातालगंगा लंगसी टनल के पास पहाडी से भूस्खलन होने के कारण सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया है। pic.twitter.com/mymN544uYe
गौरतलब है कि मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड में सभी जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और हरिद्वार में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर में अधिकांश जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।