logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Friday, 30 October 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • हरियाणा में इनेलो और बसपा ने किया गठबंधन, विधानसभा चुनाव में किसका बिगड़ेगा खेल, कांग्रेस या भाजपा?

हरियाणा में इनेलो और बसपा ने किया गठबंधन, विधानसभा चुनाव में किसका बिगड़ेगा खेल, कांग्रेस या भाजपा?.

 
  • Dhirender Singh
  • 12 Jul 2024
  • 948
image  

 

चंडीगढ़: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) को उत्तर प्रदेश का दल माना जाता है। हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में बीएसपी यूपी में एक भी सीट नहीं जीत पाई। अब पार्टी ने हरियाणा की तरफ कदम बढ़ाए हैं। पार्टी ने राज्य में इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के साथ गठबंधन किया है। दोनों पार्टियों के साथ में आने से चर्चा शुरू हो गई है कि ऐसे में जब राज्य विधानसभा चुनावों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर होने की स्थितियां बन गई हैं तब इस अलायंस से किसे नुकसान होगा? इसमें कोई दोराय नहीं है कि इससे कांग्रेस को फौरी तौर पर नुकसान होने की आशंका व्यक्त की जा रही है, हालांकि कांग्रेस पार्टी ने राज्य में दलित वर्ग से आने वाले उदयभान को प्रदेश अध्यक्ष बनाया हुआ है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के बाद वह दूसरे नेता हैं। जो राज्य में सबसे ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं।

37 सीटों पर लड़ेगी बीएसपी

आईए समझते हैं कि हरियाणा में मायावती की अगुवाई बीएसपी का पिछले चार विधानसभा चुनावों में कैसे प्रदर्शन रहा है। 2014 में बीएसपी को राज्य में एक सीट पर जीत मिली थी। इससे पहले ही बीएसपी राज्य में अपना खाता खोलती रही है, लेकिन उत्तर प्रदेश में हाशिए पर सिमटी बीएसपी हरियाणा में क्या कमाल कर पाएगी? इसको लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। बीएसपी का राज्य में वोट प्रतिशत लगातार घटा है। 2009 के विधानसभा चुनावों में पार्टी को 6.73 फीसदी वोट मिले थे, पार्टी 2019 के चुनावों में एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। 2024 के विधानसभा चुनावों में बीएसपी 37 सीटों पर चुनाव लड़ेगी बाकी 53 सीटों पर इनेलो उम्मीदवार उतारेगी। राज्य विधानसभा में कुल सीटों की संख्या 90 है।

पिछले चार हरियाणा विधानसभा चुनावों में बीएसपी का प्रदर्शन

विधानसभा चुनाव सीटें लड़ी सीटें जीतीं कुल वोट प्रतिशत लड़ी सीटों पर प्रतिशत
2005 84 1 3.22 3.44
2009 86 1 6.73 7.05
2014 87 1 4.37 4.52
2019 87 0 4.14 4.31

 

1.28 फीसदी बचे वोट

2019 में बीएसपी 87 सीटों पर लड़ी थी, 82 सीटों पर जमानत जब्त हो गई थी। पार्टी को कुल 4.14 फीसदी वोट मिले थे। 2014 में बीएसपी एक सीट पर जीती थी। तब पार्टी 87 सीटों पर चुनाव लड़ा था। 81 पर जमानत जब्त हुई थी। पार्टी को वोट शेयर तब 4.37% रहा था। 2024 लोकसभा चुनावों में बीएसपी को सिर्फ 1.28 फीसदी वोट मिले थे। तो वहीं इनेलो भी राज्य में लगातार कमजाेर हुई है। पार्टी को लोकसभा चुनावों में 1.74 प्रतिशत वोट मिले थे। राज्य की 10 लोकसभा सीटों में कांग्रेस और बीजेपी ने पांच-पांच पर जीत हासिल की थी। इसके बाद से राज्य में कांग्रेस के हौसलेबुलंद हैं।हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि लोकसभा के चुनाव में जो संकेत आए हैं उससे साफ है कि हरियाणा की 36 बिरादरी फैसला कर चुकी है कि आने वाली सरकार कांग्रेस पार्टी की होगी। 90 हल्कों में भाजपा की वोट कम हुई है और कांग्रेस की बढ़ी है और किसी प्रदेश में ऐसा नहीं हुआ है जो हरियाणा में हुआ है।

इनेलो का क्या है दांव?

कभी राज्य की सत्ता पर काबिज रही इंडियन नेशनल लोकदल के सामने अपने अस्तित्व को बचाने की चुनौती है। पिछले चुनावों में सिर्फ अभय चौटाला ही जीत पाए थे। किसानों के मुद्दे पर इस्तीफा देने के बाद भी वह दोबारा लड़े थे। तब उन्हें थोड़ा संघर्ष भी करना पड़ा था, हालांकि वह जीत गए थे। 2005 में इनेलो 89 सीटों पर लड़कर 9 सीटों पर जीती थी। उसे 26.77 प्रतिशत वोट मिले थे। 2009 में इनेलो ने अच्छा प्रदर्शन किया था राज्य में कांग्रेस की सत्ता बरकरार रही थी लेकिन आईएनएलडी ने 88 सीटों पर पर लड़क 31 सीटें जीती थीं। पार्टी को 25.79 वोट मिले थे। 2014 के चुनाव में पार्टी 88 सीटों पर लड़कर 19 सीटें जीती थी। उसे 24.11 वोट मिले थे, लेकिन दुष्यंत के जाने के बाद पार्टी कमजाेर हो गई। इनेलो द्वारा बीएसपी को अपने साथ लेने को खुद को मजबूत और थंर्ड फ्रंट दिखाने की कोशिश है, ताकि पार्टी कैडर आईएनएलडी की तरफ लौटने की सोचे। चौटाला की पहली कोशिश है वह खुद को दुष्यंत से मजबूत दिखाएं।

क्या कहते हैं राजनीतिक विश्लेषक?

हरियाणा में लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को पांच सीटें मिलने के बाद उसे अच्छी स्थिति में आंका जा रहा है। प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया गुजरात छोड़कर लंबे वक्त से वहीं डटे हुए हैं। पार्टी को उम्मीद है कि दिल्ली से सटे हरियाणा में 10 साल बाद सत्ता मिल सकती है, हालांकि बीजेपी भी सतर्क है। पार्टी ने सीएम बदलने के बाद अब मोहन लाल बड़ौली को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर नया दांव खेला है। वह ब्राह्मण हैं। हरियाणा के वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक नवीन धमीजा कहते हैं कि इस फ्रंट से इनेलो को कितना फायदा और जेजेपी को कितना नुकसान होगा? यह चुनाव नतीजों में साफ होगा, लेकिन कांग्रेस को नुकसान होना तय है। क्योंकि लोकसभा चुनावों में दलित वोट कांग्रेस की तरफ गए थे। जाट और दलित वोटों में कटौती से कांग्रेस का ही वोट प्रतिशत गिरेगा।

 

 
Share
Previous Post
पंचतत्व में विलीन हुआ वीर जवान! उत्तराखंड के एक गांव ने पेश की मिसाल, शहीद जवान के परिवार का ख्याल रखने का लिया संकल्प
Next Post
सीएम धामी ने दिल्ली में केदारनाथ के प्रतीकात्मक मंदिर निर्माण का किया शिलान्यास, तीर्थपुरोहित समुदाय ने जताया विरोध
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    चम्पावत में पहली बार मंत्रिमंडल की बैठक, सीएम धामी बोले- सीमांत क्षेत्रों को जोड़ेंगे विकास की मुख्यधारा से.

    • 05 Oct 2026
  • image

    Uttarakhand Earthquake: उत्तरकाशी में भूकंप, 4 दिनों में दूसरी बार उत्तराखंड में झटके महसूस हुए.

    • 11 Oct 2026
  • image

    मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.

    • 26 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.