logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Friday, 30 October 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • गणेश जोशी ने कहा- अग्निपथ योजना पर विपक्ष के आरोप निराधार, सरकार सेना के लिए काम कर रही

गणेश जोशी ने कहा- अग्निपथ योजना पर विपक्ष के आरोप निराधार, सरकार सेना के लिए काम कर रही.

 
  • Vivek Mishra
  • 14 Jul 2024
  • 1049
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने अग्निपथ योजना को लेकर केंद्र सरकार की ओर से सैनिकों के लिए किए जा रहे सकारात्मक प्रयासों की तारीफ की। मंत्री गणेश जोशी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्ष अग्निपथ योजना पर जो भी आरोप लगा रहा है, वह निराधार हैं। दुनियाभर में कई ऐसे देश हैं, जहां अग्निपथ जैसी योजना चलती है। देश की रक्षा करने वाला हर पांचवां सैनिक उत्तराखंड से है। विपक्ष के नेताओं ने संसद में अग्निवीर को लेकर गलत बयानबाजी की है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पैरामिलिट्री फोर्स में अग्निवीरों को दस प्रतिशत आरक्षण देने के साथ-साथ फिजिकल और आयु सीमा में छूट देने की बात कही है। कांग्रेस ने सत्ता में रहकर भी सेना की बेहतरी के लिए कोई काम नहीं किया। वहीं, मोदी सरकार ने 'वन रैंक वन पेंशन' लागू किया। कांग्रेस ने पूर्व सीडीएस बिपिन रावत के लिए 'गली का गुंडा' जैसे शब्द का प्रयोग किया था। 4500 से अधिक युवा अग्निवीर का हिस्सा बन चुके हैं।

दक्षता परीक्षा में छूट मिलेगी

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 11 जुलाई को केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में पूर्व अग्निवीरों के पहले बैच के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण और उम्र में छूट के प्रावधान किए हैं। इतना ही नहीं पूर्व अग्निवीरों को शारीरिक दक्षता परीक्षा से भी छूट मिलेगी। इस फैसले को लेकर सीआईएसएफ के डीजी नीना सिंह ने कहा था कि केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा पूर्व अग्निवीरों को केंद्रीय सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

सीआईएसएफ ने छूट देने का ऐलान किया

उन्होंने कहा था कि सीआईएसएफ ने भी इसके तहत पूर्व अग्निवीरों की सीआईएसएफ में भर्ती के लिए तैयारियां कर ली हैं। इस तैयारी के अंतर्गत सभी अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत कॉन्स्टेबल पद आरक्षित होंगे। इसके अतिरिक्त उनको शारीरिक दक्षता परीक्षा में छूट प्रदान की गई है। साथ ही उन्हें आयु सीमा में भी छूट दी गई है। आयु सीमा की ये छूट प्रथम वर्ष में पांच वर्ष तक की है। वहीं, आगामी वर्ष में तीन वर्ष तक की है। इसके तहत सभी एक्स अग्निवीर इस व्यवस्था का लाभ उठाएंगे। इस व्यवस्था से सीआईएसएफ को भी फायदा होगा।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में बड़ी संख्या में पलायन, अल्पसंख्यकों की बड़ी मौजूदगी: यूसीसी पैनल की रिपोर्ट
Next Post
बद्री विशाल धाम के नए रावल अमरनाथ नंबूदरी को सौंपी गई स्वर्ण छड़ी, ईश्वर प्रसाद नंबूदरी की हुई विदाई
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    मुख्यमंत्री धामी ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित.

    • 22 Oct 2026
  • image

    मसूरी में देर रात दो पक्षों में जमकर चले जूते-चप्पल, पुलिस ने 2 युवतियों को हिरासत में लिया.

    • 10 Oct 2026
  • image

    'ये जो तुम्हारा फोन मैंने चुराया है, उसका पासवर्ड दे दो', आईफोन चोर ने युवती से की अजीबोगरीब डिमांड.

    • 08 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.