logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Friday, 30 October 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • बद्रीनाथ में कांग्रेस की जीत राजनीतिक विश्वासघात का बदला ! राजेंद्र भंडारी का 'भगवाकरण' लोगों को पसंद नहीं आया

बद्रीनाथ में कांग्रेस की जीत राजनीतिक विश्वासघात का बदला ! राजेंद्र भंडारी का 'भगवाकरण' लोगों को पसंद नहीं आया.

 
  • Raghvendra Shukla
  • 15 Jul 2024
  • 894
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड के बदरीनाथ में उपचुनाव के परिणाम को राजनीतिक धोखे के बदले के रूप में भी लिया जा रहा है। साल 2022 की प्रचंड मोदी लहर के बावजूद कांग्रेस के राजेंद्र भंडारी ने बदरीनाथ सीट पर BJP के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को हराया था। लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने के बीच भी कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी ने कांग्रेस से पाला बदलने संबंधी खबरों को सार्वजनिक मंच से नकारा था। उन्होंने इसे अफवाह बताया था। इस घोषणा के 24 घंटे के अंदर विधायक भंडारी ने दिल्ली में BJP नेता अनिल बलूनी के नेतृत्व में कमल का दामन थाम लिया। ठीक लोकसभा चुनाव के बीच उनके पाला बदल से कांग्रेस सकते में आ गई थी। पौड़ी लोकसभा के तहत आने वाली 14 विधानसभाओं में एकमात्र कांग्रेसी विधायक राजेंद्र भंडारी थे।

कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने ठीक चुनाव के बीच उनके दिए धोखे से तभी से उनको सबक सिखाने का प्रण ले लिया था। लोकसभा प्रचार के दौरान अपनी जनसभाओं में कांग्रेस प्रत्याशी गोदियाल ने राजेंद्र भंडारी को अपनी पीठ में छुरा घोंपने वाला बताया था। उनके समर्थकों ने भंडारी के बयानों से जुड़े ऑडियो और विडियो के प्रचार-प्रसार से भी एक माहौल BJP के खिलाफ बनाने की कोशिश की। उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल को संपन्न होने के बाद बदरीनाथ विधानसभा सीट के संभावित उपचुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई थी। हालांकि, लोकसभा चुनाव में BJP को बदरीनाथ सीट से 8 हजार की बढ़त मिली थी।

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क कर भंडारी से मिले धोखे की कहानी सुनाने में लगे रहे। उन्होंने भंडारी की वजह से BJP के निष्ठावान नेता और कार्यकर्ताओं के राजनीतिक भविष्य पर मंडराते खतरे को भी खूब भुनाया। पार्टी ने धोखे का जवाब देने के लिए दिन-रात एक कर दिया। मतदाताओं को भंडारी के दल-बदल और अवसरवादी फैसले की याद दिलाया गया। BJP बदरीनाथ उपचुनाव को लेकर मोदी के नाम पर नैया पार हो जाने के भरोसे रही। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बदरीनाथ क्षेत्र में माहौल बनाने गए। मगर, भंडारी के गोदियाल की पीठ पर छुरा घोंपने  और राजनीतिक धोखे का बदला बदरीनाथ की जनता ने ले लिया।

 

 
Share
Previous Post
दिल्ली में बन रहे केदारनाथ मंदिर पर बवाल, सीएम धामी ने कहा- दुनिया में कहीं और नहीं बन सकता धाम
Next Post
एसी बस और ट्रेन के थर्ड एसी कोच में सफर कर सकेंगे खिलाड़ी, धामी सरकार ने लिया फैसला
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    उत्‍तराखंड में SIR के बाद नई वोटर लिस्ट जारी, 104708 वोट कटे, अब ऐसे मिलेगा मौका.

    • 03 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026
  • image

    'ये जो तुम्हारा फोन मैंने चुराया है, उसका पासवर्ड दे दो', आईफोन चोर ने युवती से की अजीबोगरीब डिमांड.

    • 08 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.