logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Friday, 30 October 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • उत्तराखंड में 9 नवंबर से पहले लागू हो जाएगी समान नागरिक संहिता, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बोले पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड में 9 नवंबर से पहले लागू हो जाएगी समान नागरिक संहिता, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बोले पुष्कर सिंह धामी.

 
  • Vivek Mishra
  • 16 Jul 2024
  • 663
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार ने नवंबर में होने वाले राज्य स्थापना दिवस से पहले समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यहां भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने नौ नवंबर के राज्य स्थापना दिवस से पूर्व यूसीसी को लागू करने का लक्ष्य तय किया है। उन्होंने कहा कि इसका मसौदा भी सार्वजनिक कर दिया गया है। हाल में यूसीसी की नियमावली और क्रियान्वयन समिति ने यूसीसी की चार खंडों की रिपोर्ट को वेबसाइट पर अपलोड किया था, जिससे आम जन उसके बारे में जानकारी हासिल कर सकें।

इस वर्ष फरवरी में बुलाए गए उत्तराखंड विधानसभा के एक विशेष सत्र में दो दिनों तक चली लंबी चर्चा के बाद यूसीसी विधेयक पारित हुआ था। राज्यपाल के बाद मार्च में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी उसे मंजूरी दे दी थी। आजाद भारत के इतिहास में ऐसा कानून बनाने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य है। धामी ने विपक्ष पर भी निशाना साधा और कहा कि राज्य में एक बड़ा तबका लगातार भ्रम, झूठ, अफवाह फैलाने की साजिश में लगा रहता है। उन्होंने कहा कि चाहे चारधाम यात्रा के पंजीकरण की बात हो या यात्रा मार्ग को लेकर भ्रम फैलाने की साजिश हो या धार्मिक स्थलों एवं परंपराओं पर झूठा विवाद खड़ा करने के कुत्सित प्रयास हों, यह अपनी साजिशें करता रहता है। हालांकि, उन्होंने कहा कि हमें शेर की खाल में बैठे ऐसे तमाम लोगों के प्रयासों को असफल बनाना है।

धामी ने तीन साल के कार्यकाल को बेमिसाल बताया

उहोंने 2047 तक विकसित भारत के साथ इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वप्न को साकार करने के लिए सबसे नई ऊर्जा, उत्साह, उमंग से अपने-अपने क्षेत्रों में कार्य करने को कहा। प्रदेश भाजपा की विस्तारित कार्यसमिति की एक दिवसीय बैठक में मुख्यमंत्री धामी के तीन साल के कार्यकाल को बेमिसाल बताने और प्रधानमंत्री मोदी के तीसरी बार देश की कमान संभालने पर आभार प्रस्ताव पास किया गया। साथ ही निर्वाचित लोकसभा सांसदों एवं चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने वाले ‘बूथों’ का सम्मान किया गया। बैठक में कठुआ के शहीद जवानों एवं केदारनाथ की दिवंगत भाजपा विधायक शैलारानी रावत के लिए शोक प्रस्ताव भी पारित किया गया ।

मनोहर लाल खट्टर ने कहा- जीतने वाले के साथ हारने वाला खुश

इससे पहले कार्यसमिति में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कांग्रेस के झूठ और प्रपंच पर करारा प्रहार किया। उन्होंने तंज कसा कि यह पहला चुनाव है, जहां जीतने वाले के साथ ही हारने वाला भी खुश है। उन्होंने कहा कि न जाने कांग्रेस का कौन सा गणित है कि वह 290 सीट वाली राजग की सरकार को वह अल्पमत की मानती है, जबकि खुद 99 सीट लाकर जीतने का जश्न मना रही है।

धामी ने कहा- कमियों को दूर किया जाएगा

प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि चाहे आपदा की बात हो या कानून व्यवस्था की बात हो या विकास कार्यों की शुरुआत हो या किसी सामाजिक कार्यक्रम में भागेदारी हो, हर मोर्चे पर मुख्यमंत्री ने सामने रहकर नेतृत्व किया, जिसका जनता में अच्छा संदेश गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ठ ने कहा कि धामी सरकार के पिछले तीन सालों का कार्यकाल बेमिसाल रहा है। उन्होंने हाल के विधानसभा उपचुनाव परिणामों का जिक्र करते हुए कहा कि बेशक मंगलौर और बदरीनाथ के नतीजे हमारे पक्ष में नहीं आए, लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा और कर्मठता से प्रयास किए, जिसके लिए मैं उनका आभार प्रकट करता हूं। भट्ठ ने कहा कि चुनाव परिणामों की समीक्षा की जाएगी और जो भी कमियां रह गई होंगी, उन्हें दूर किया जाएगा।

 

 
Share
Previous Post
एसी बस और ट्रेन के थर्ड एसी कोच में सफर कर सकेंगे खिलाड़ी, धामी सरकार ने लिया फैसला
Next Post
स्वयंभू बाबा ने सुंदरढूंगा ग्लेशियर की चोटी पर अवैध रूप से बनाया मंदिर, स्थानीय लोगों में गुस्सा
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    उत्तराखंड में गुटखा, तंबाकू और पान मसाले पर पूरी तरह लगाई गई रोक, सरकार का आदेश जारी.

    • 13 Oct 2026
  • image

    केदारनाथ मंदिर से हजारों तीर्थयात्री 12 टन से ज्यादा कचरा वापस लाए, जानिए क्या है प्रशासन की 'कैरी मी बैक' पहल.

    • 04 Oct 2026
  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.