logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी को इटली में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन में क्यों आमंत्रित किया, जानिए वजह

जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी को इटली में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन में क्यों आमंत्रित किया, जानिए वजह.

 
  • Priyesh Mishr
  • 13 Jun 2024
  • 1180
image  

 

रोम: इटली के अपुलिया में G7 शिखर सम्मेलन का आगाज हो चुका है। इस सम्मेलन की शुरुआत अमेरिका द्वारा यूक्रेन को 50 अरब डॉलर के ऋण के लिए समर्थन देने के प्रस्ताव पर सहमति के साथ हुई। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने दक्षिणी इटली के एक रिसॉर्ट में आयोजित शिखर सम्मेलन में जी-7 के राष्ट्राध्यक्षों का स्वागत करते हुए कहा कि वह चाहती हैं कि इस बैठक का संदेश ग्लोबल साउथ के साथ संवाद और एकता का हो। इस शिखर सम्मेलन में भारत को भी आमंत्रित किया गया है। भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली जा रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि जॉर्जिया मेलोनी ने G7 शिखर सम्मेलन में भारत को क्यों आमंत्रित किया है।

मेलोनी ने पीएम मोदी को क्यों आमंत्रित किया

G7 उन्नत अर्थव्यवस्था वाले देशों का एक समूह है। 3.94 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ, भारत चार G7 सदस्यों (कनाडा, फ्रांस, इटली और यूके) से बड़ी अर्थव्यवस्था है और दुनिया भर में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी और जापान सहित कई G7 देशों के साथ भारत की रणनीतिक साझेदारी इसके महत्व को और ज्यादा बढ़ाती हैं।

इंडो-पैसिफिक में बड़ा खिलाड़ी है भारत

इसके अतिरिक्त, भारत इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जो चीन की मुखरता के प्रति संतुलन के रूप में कार्य करता है। इटली के साथ इसके सुधरते संबंध, रूस और कई अफ्रीकी देशों के साथ इसके दीर्घकालिक संबंधों के साथ, भारत को आर्थिक सुरक्षा, भू-राजनीतिक स्थिरता और विकास पर चर्चा में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में स्थापित करते हैं।

इटली ने कई अन्य देशों को भी दिया न्यौता

भारत के अलावा, गैर-G7 सदस्य देशों के कई अन्य नेताओं को शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया गया है। इनमें तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान, संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली शामिल हैं।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव भी होंगे शामिल

उल्लेखनीय अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और IMF और विश्व बैंक के अधिकारी भी शामिल हैं। इसके अलावा, केन्या, अल्जीरिया और अफ्रीकी संघ जैसे अफ्रीकी देशों के नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है। पोप फ्रांसिस जी-7 शिखर सम्मेलन को संबोधित करने वाले पहले पोप बनेंगे। पोप के यूक्रेन पर रूस के हमले और गाजा में इजराइल-हमास संघर्ष के शांतिपूर्ण अंत के लिए अपनी अपील को भी दोहराने की उम्मीद है।

 

 
Share
Previous Post
अब पब्लिक एग्जामिनेशन एक्ट का जिक्र, जानिए NEET पर क्या बोले शिक्षा मंत्री
Next Post
The Book of Wisdom
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    दिल्ली से देहरादून की 210 KM की दूरी ढाई घंटे में पूरी होगी, सहारनपुर में 14 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन.

    • 08 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 9 April: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी, IMD का येलो अलर्ट.

    • 09 Apr 2026
  • image

    देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.

    • 12 Apr 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.