logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 3 August 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'जन्म से नहीं कर्म से महान बनता है व्यक्ति', संत रविदास की 650वीं जयंती पर बोले सीएम धामी.
  • Dehradun Teacher Death Case: 'सॉरी मम्मी जा रही हूं और सहन नहीं होता', नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत.
  • मसूरी: प्रेम विवाह के 7 साल भी नहीं हुए पूरे, मसूरी में विवाहिता की फांसी लगाकर दी जान, पति पर उठे सवाल.
  • मसूरी: प्रेम विवाह के 7 साल भी नहीं हुए पूरे, मसूरी में विवाहिता की फांसी लगाकर दी जान, पति पर उठे सवाल.
  • Uttarakhand Weather Today, 29 July: देहरादून, नैनीताल समेत उत्तराखंड के 8 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, खराब मौसम के चलते प्रदेश के 111 रास्ते बंद.
 
  • Home
  • चमोली पुलिस ने हूटर बजाने वालों को सिखाया सबक, दिल्ली-हरियाणा नंबर प्लेट वाली गाड़ियों पर की कार्रवाई

चमोली पुलिस ने हूटर बजाने वालों को सिखाया सबक, दिल्ली-हरियाणा नंबर प्लेट वाली गाड़ियों पर की कार्रवाई.

 
  • Dhirender Singh
  • 14 Jun 2024
  • 1115
image  

 

देहरादून/चमोली: निजी वाहनों में हूटर बजाकर लोगों को परेशान करने वालों पर पुलिस ने सख्ती करनी शुरू कर दी है। इन दिनों उत्तराखंड में चारधाम यात्रा जोरों पर चल रही है। देश-दुनिया के लोग चारधाम तीर्थयात्रा के लिए उत्तराखंड आ रहे हैं। इनमें कई ऐसे भी लोग हैं जो आस्था के नाम पर केवल हुड़दंग करने के लिए ही इस पहाड़ी राज्य का रूख कर रहे हैं। अन्य राज्यों से आने वाले कई लोग हूटर बजाते हुए सड़कों पर तेजी से गाड़ियां दौड़ा रहे हैं, जिसकी वजह से आम जनता भी परेशान हो रही है। हूटर बजाकर लोगों को परेशान करने वालों के खिलाफ चमोली पुलिस ने कार्रवाई करनी शुरू कर दी है।

 चमोली क्षेत्र में बदरीनाथ हाईवे पर दिल्ली नंबर की एक कार तेजी से हूटर बजाते हुए जा रही थी। पुलिस ने कार को रोक कर वाहन में लगे अवैध हूटर और लाइट को उतरवा दिया। पुलिस ने एमवी एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई कर कार चालक को दोबारा ऐसी गलती न करने की हिदायत भी दी है। यातायात निरीक्षक चमोली प्रवीण आलोक ने बताया कि चमोली क्षेत्र में हूटर बजा कर लोगों को परेशान करने वाले वाहन चालक को रोका गया और उसके खिलाफ एमवी एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई है।

हरियाणा निवासी युवक पर कार्रवाई

मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज के साथ गाड़ी चलाने वाले लोगों पर भी पुलिस ने शिकंजा करना शुरू कर दिया है। चारधाम यात्रा मार्ग पर हरियाणा निवासी सतवेंद्र सिंह पटाखे जैसी आवाज छोड़ने वाले तेज ध्वनि का साइलेंसर अपनी बाइक पर लगाकर जा रहा था। तभी पुलिस ने मौके पर उसे रोका और उससे ध्वनि प्रदूषण करने पर संयोजन शुल्क वसूला गया।

यात्रियों की दी चतावनी

इसके साथ ही पुलिस ने रैश ड्राइविंग में तीन और मोडिफाइड साइलेंसर में दो वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की। चमोली पुलिस के अनुसार आम जनता को परेशान करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। वहीं पुलिस ने अपील की है कि यात्रा पर आने वाले यात्री अवैध रूप से हूटर या मोडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग न करें।

 

 
Share
Previous Post
The Book of Wisdom
Next Post
उत्तराखंड में गर्मी से तप रहे पहाड़, देहरादून में हर दिन टूट रहे रिकॉर्ड, हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    बद्रीनाथ धाम में राम मंदिर जैसा मामला! चढ़ावा चोरी का आरोप; समिति के कर्मियों, अध्यक्ष के PA को नोटिस.

    • 04 Jul 2026
  • image

    केदारनाथ धाम में भारी बारिश का अलर्ट! संगम घाट क्षेत्र से यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा, बढ़ाई निगरानी.

    • 10 Jul 2026
  • image

    टिहरी में भूस्खलन से होटलों को नुकसान, 70 सड़कें बंद और 7 जिलों में अलर्ट! उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम.

    • 09 Jul 2026

Recent News

  • image

    'जन्म से नहीं कर्म से महान बनता है व्यक्ति', संत रविदास की 650वीं जयंती पर बोले सीएम धामी.

    • 31 Jul 2026
  • image

    Dehradun Teacher Death Case: 'सॉरी मम्मी जा रही हूं और सहन नहीं होता', नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत.

    • 31 Jul 2026
  • image

    मसूरी: प्रेम विवाह के 7 साल भी नहीं हुए पूरे, मसूरी में विवाहिता की फांसी लगाकर दी जान, पति पर उठे सवाल.

    • 30 Jul 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.