logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • बद्रीनाथ और मैंगलोर उपचुनाव जीतने के लिए बीजेपी और कांग्रेस में होड़, जानें क्या है समीकरण

बद्रीनाथ और मैंगलोर उपचुनाव जीतने के लिए बीजेपी और कांग्रेस में होड़, जानें क्या है समीकरण.

 
  • Shubham Sehgal
  • 15 Jun 2024
  • 1093
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड में उपचुनाव का बिगुल बज चुका है। बद्रीनाथ और मंगलौर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होना है। भारत निर्वाचन आयोग के चुनाव की घोषणा के बाद भाजपा ने दोनों सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए राजेंद्र भंडारी को बद्रीनाथ विधानसभा से टिकट मिला है, जबकि मंगलौर विधानसभा से करतार सिंह भड़ाना चुनाव लड़ेंगे। उत्तराखंड में भाजपा बहुमत में है, लेकिन उपचुनाव में भी दोनों सीटों पर कब्जा करने के लिए पूरी तैयारी से जुटी हुई है। एक तरफ जहां कांग्रेस फिलहाल इन सीटों पर कार्यकर्ताओं से मंथन करने के बाद ही प्रत्याशी घोषित करने के मूड में है।

राजेंद्र भंडारी लोकसभा चुनाव से कुछ समय पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे। एन चुनाव के समय कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में जाने के पीछे कारण माना जा रहा था कि भाजपा से बद्रीनाथ विधायक को महेंद्र भट्ट को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बना गया। इसके बाद भंडारी के लिए चुनाव जीतने का रास्ता खुल गया। भाजपा में जाने से भंडारी की बद्रीनाथ विधानसभा सीट से टिकट की बात तो पक्की हो गई। इसके साथ ही उनकी धर्मपत्नी रजनी भंडारी पर चल रहे मुकदमों के मामलों में भी राहत मिलने की उम्मीद भंडारी को थी। उपचुनाव के लिए भाजपा ने भंडारी को ही टिकट दिया है। 2022 के विधानसभा चुनाव में भंडारी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीत कर आए थे।

मंगलौर विधानसभा सीट निधन के बाद हुई खाली

हरिद्वार लोकसभा के अंतर्गत आने वाली मंगलौर विधानसभा सीट बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी के निधन के बाद खाली हुई थी। लोकसभा चुनाव के बाद बीजेपी इन दोनों ही सीटों पर जीत हासिल करना चाहती है। भाजपा ने करतार सिंह भड़ाना को मंगलौर सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। भड़ाना चार बार के सांसद और सात बार के विधायक रहे हैं। करतार सिंह भड़ाना बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। उधर पूर्व विधायक स्व. हाजी सरवत करीम अंसारी के निधन के बाद उनके बेटे उबेदुररहमान उर्फ मोंटी को टिकट दिए जाने की चर्चाएं भी जोरों पर हैं लेकिन बसपा अंसारी के बेटे को टिकट देगी या नहीं यह सवाल बना हुआ है। जबकि कांग्रेस के पूर्व विधायक रहे काजी निजामुद्दीन इस सीट प्रबल दावेदार हैं।

किसकी होगी जीत

बसपा इस उपचुनाव के लिए पूर्व विधायक स्व. सरवत करीम अंसारी के बेटे को टिकट देती है तो उन्हें सहानुभूति वोट मिल सकते हैं। वह चुनावी समीकरण को बिगड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। मंगलौर उपचुनाव दिलचस्प सा होता नजर आ रहा है। चर्चा है कि हाजी और कई का गढ़ कहे जाने वाले मंगलौर विधानसभा क्षेत्र के लोग जीत का सेहरा किसके सर पर बांधते हैं। मंगलौर विधानसभा सीट पर जनता फिर कोई इतिहास दोहराएगी या भाजपा अपने प्रत्याशी को जिताने में कामयाब होगी।

 

 
Share
Previous Post
उत्‍तराखंड उपचुनाव: जानें बीजेपी ने बद्रीनाथ और मैंगलोर से किसे दिया टिकट, 10 जुलाई को होगी वोटिंग
Next Post
बिनसर वन अग्नि हादसे में कार्रवाई, झुलसे वनकर्मियों को इलाज के लिए दिल्ली भेजा गया, जानें पूरा अपडेट
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 25 March: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी जारी.

    • 25 Mar 2026
  • image

    ट्रांसजेंडर व्यक्तियों से जुड़ा संशोधन विधेयक 2026 में क्या है जिसे राष्ट्रपति ने दी मंजूरी.

    • 01 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 2 April: उत्तरकाशी से पिथौरागढ़ तक बारिश-बर्फबारी, मैदानी इलाकों में उमस से हाल बेहाल.

    • 02 Apr 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.