logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • बिनसर वन अग्नि हादसे में कार्रवाई, झुलसे वनकर्मियों को इलाज के लिए दिल्ली भेजा गया, जानें पूरा अपडेट

बिनसर वन अग्नि हादसे में कार्रवाई, झुलसे वनकर्मियों को इलाज के लिए दिल्ली भेजा गया, जानें पूरा अपडेट.

 
  • Abhishek Shukla
  • 15 Jun 2024
  • 832
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने अल्मोड़ा जिले में बिनसर वन्यजीव विहार में हुए वनाग्नि हादसे के संबंध में सख्त कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को दो वन अधिकारियों को लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और एक अन्य को वन मुख्यालय से संबद्ध कर दिया। दूसरी ओर, बृहस्पतिवार शाम को हुए हादसे में गंभीर रूप से झुलसे चारों वनकर्मियों को बेहतर उपचार के लिए हवाई एंबुलेंस के जरिए दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भेज दिया गया।

यहां जारी आदेश के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर बिनसर वनाग्नि घटना में लापरवाही बरतने के आरोप में अल्मोड़ा के उत्तरी कुमाऊं वृत्त के वन संरक्षक कोको रोसे और अल्मोड़ा के सिविल सोयम वन प्रभाग के प्रभागीय वन अधिकारी ध्रुव सिंह मर्तोलिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

आदेश के अनुसार, कुमाऊं के मुख्य वन संरक्षक पी के पात्रो को तत्काल प्रभाव से देहरादून में उत्तराखंड के प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। मर्तोलिया के स्थान पर सिविल सोयम वन प्रभाग की जिम्मेदारी नैनीताल में तैनात सहायक वन संरक्षक हेम चंद्र गहतोड़ी को दी गयी है।

इससे पहले, मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से बातचीत में वन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी देते हुए कहा था कि ‘‘यह कार्रवाई भविष्य में अधिकारियों के लिए एक चेतावनी भी है क्योंकि हम लंबे समय से उच्चाधिकारियों को धरातल पर जाकर स्वयं स्थिति का जायजा लेने और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश देते रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि सभी को यह स्पष्ट होना चाहिए कि किसी भी तरह की लापरवाही में अब सीधे कठोर कार्यवाही होगी।

इस बीच, दुर्घटना में झुलसे चार वनकर्मियों को बेहतर उपचार के लिए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी बेस अस्पताल से दो हवाई एंबुलेंस से दिल्ली एम्स भेजा गया। हवाई एंबुलेंस के जरिए दिल्ली एम्स में भर्ती कराए गए गंभीर रूप से घायलों में फायर वाचर कृष्ण कुमार (21), प्रांतीय रक्षक दल जवान कुंदन सिंह नेगी (44), दैनिक श्रमिक कैलाश भटट (54) और वाहन चालक भगवत सिंह भोज (38) शामिल हैं।

इस संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि हल्द्वानी बेस अस्पताल में ‘बर्न यूनिट’ नहीं है और इसलिए घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए उन्हें हवाई एंबुलेंस से एम्स नयी दिल्ली भेजने का फैसला लिया गया। उन्होंने बताया कि एम्स में भर्ती किये गये घायलों के परिजनों के दिल्ली में ठहरने आदि की व्यवस्था करने के निर्देश उत्तराखंड के स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा को दिये गए हैं।

दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा और एम्स के निदेशक डॉ एम श्रीनिवास ने भी भर्ती घायलों का हाल-चाल जाना एवं उनके उपचार की जानकारी ली। बिनसर वन्यजीव विहार में यह दुर्घटना बृहस्पतिवार शाम को हुई जब वहां आग लगने की सूचना पर आठ वनकर्मियों का दल उसे बुझाने के लिए मौके पर पहुंचा।

मुख्यमंत्री ने घटना को 'बेहद हृदयविदारक' बताते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में उत्तराखंड सरकार वनकर्मियों के परिजनों के साथ खड़ी है। उन्होंने प्रत्येक मृत वनकर्मी के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह धनराशि देने की भी घोषणा की। उधर, वन अधिकारियों ने बताया कि सेना के हेलीकॉप्टर, वन कर्मियों तथा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की मदद से वन्यजीव क्षेत्र में वनाग्नि नियंत्रण के प्रयास युद्धस्तर पर जारी हैं।

 

 
Share
Previous Post
बद्रीनाथ और मैंगलोर उपचुनाव जीतने के लिए बीजेपी और कांग्रेस में होड़, जानें क्या है समीकरण
Next Post
उत्तराखंड में आसमान से बरस रही आग, प्री-मानसून बारिश को तरस रहे लोग, अगले 4 दिन तक झुलसाती रहेगी गर्मी
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    SP और SSP में अंतर क्या है? जानिए दोनों में कौन होता है सबसे बड़ा पुलिस अधिकारी.

    • 31 Mar 2026
  • image

    देहरादून: राजपुर इलाके में रिटायर्ड आर्मी ब्रिगेडियर वीके जोशी की गोली मारकर हत्या, मॉर्निंग वॉक के दौरान हमला.

    • 30 Mar 2026
  • image

    2027 की तैयारी में जुटीं मायावती, अंबेडकर जयंती पर 14 अप्रैल को नोएडा में नहीं लखनऊ में करेंगी शक्ति प्रदर्शन.

    • 31 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.