logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • उत्तराखंड में आसमान से बरस रही आग, प्री-मानसून बारिश को तरस रहे लोग, अगले 4 दिन तक झुलसाती रहेगी गर्मी

उत्तराखंड में आसमान से बरस रही आग, प्री-मानसून बारिश को तरस रहे लोग, अगले 4 दिन तक झुलसाती रहेगी गर्मी.

 
  • Priyanka Thapa
  • 15 Jun 2024
  • 1110
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड में चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने के फिलहाल कोई आसार नहीं हैं। मैदानी क्षेत्रों से लेकर पर्वतीय जिलों तक लोग प्री मानसून की बारिश के लिए तरस गए हैं लेकिन यहां प्री मानसून की जगह आसमान से आफत बरस रही है। जून महीने में अब तक केवल एक ही दिन बारिश हुई है। तभी तापमान में कुछ कमी आयी थी। उसके बाद से तापमान लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में भी पहली बार इस तरह की गर्मी से लोग बेहाल हो रखे हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्री मानसून की बारिश की संभावना फिलहाल कम है। जिस कारण गर्मी से राहत मिलने की कोई आसार नहीं है। यह भीषण गर्मी अभी और सताएगी। उत्तराखंड में जून महीने की शुरुआत से ही देहरादून का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ है। एक दो दोनों के लिए ही तापमान नीचे आया होगा लेकिन कई बार 42 डिग्री सेल्सियस तक पर पहुंच गया।

शुक्रवार को भी देहरादून का अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया। दिन के साथ-साथ रात को भी गर्म हवाएं झुलसा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अब तक प्रदेश में 53.7 एमएम बारिश हो जानी चाहिए थी लेकिन अब तक सिर्फ 16 पॉइंट 9 एमएम बारिश हुई है जो सामान्य से 68 फ़ीसदी कम है। बारिश न होने से पारा बढ़ रहा है और शनिवार को भी देहरादून का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 43.0 और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

पंतनगर का अधिकतम तापमान 41.0 और न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 32.2 और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 31.6 और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं गर्मी बढ़ने के साथ ही साथ बिजली की मांग भी बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को बिजली की मांग रिकॉर्ड 6.2 करोड़ से भी ऊपर पहुंच गई। यूपीसीएल प्रबंधन के मुताबिक इसके सापेक्ष 5 करोड़ यूनिट बिजली उनके पास उपलब्ध है।

बाकी 1.2 करोड़ यूनिट बिजली बाजार से खरीदी जा रही है। बिजली की भारी मांग और विद्युत लाइनों की ओवरलोड के बीच प्रदेश में कई जगह पर बिजली कटौती होने से लोग बेहाल हैं। हरिद्वार और उधम सिंह नगर की ग्रामीण इलाकों में लोग बिजली कटौती के कारण गर्मी से जूझ रहे हैं।

 

 

 
Share
Previous Post
बिनसर वन अग्नि हादसे में कार्रवाई, झुलसे वनकर्मियों को इलाज के लिए दिल्ली भेजा गया, जानें पूरा अपडेट
Next Post
कानपुर में एक किसान ने जहर खाकर की आत्महत्या,शव खेतों के बीच मचान पर मिला, मवेशियों के फसल चरने से था परेशान
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    सीएम धामी ने की 1100 कन्याओं की पूजा, बोले- भारतीय संस्कृति में कन्या को साक्षात देवी स्वरूप माना गया.

    • 24 Mar 2026
  • image

    मसूरी में भारी बारिश-ओलावृष्टि, पर्यटकों में उत्साह, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी.

    • 05 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand: देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा फिर शुरू, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी.

    • 26 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.