logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 1 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • कानपुर में एक किसान ने जहर खाकर की आत्महत्या,शव खेतों के बीच मचान पर मिला, मवेशियों के फसल चरने से था परेशान

कानपुर में एक किसान ने जहर खाकर की आत्महत्या,शव खेतों के बीच मचान पर मिला, मवेशियों के फसल चरने से था परेशान .

 
  • Dhirender Singh
  • 14 Jun 2024
  • 1148
image  

 

कानपुर: यूपी के कानपुर से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। कानपुर में किसान ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देदी। शुक्रवार को उसका शव खेतों के बीच बने मचान पर मिला है। किसान अन्ना मवेशियों के फसल चरने से परेशान चल रहा था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेसिंक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

घाटमपुर थाना क्षेत्र स्थित रहमतपुर गांव में रहने वाले रामप्रसाद खेती किसानी कर परिवार का पालन—पोषण करते थे। परिवार में पत्नी पुष्पा, दो बेटे मनीष और सोनू सूरत में प्राइवेट नौकरी करते हैं। एक बेटी थी जिसकी शादी हो चुकी है। पत्नी पुष्पा ने बताया कि पति गुरूवार शाम खाना खाने के बाद फसल की रखवाली करने के लिए खेतों पर चले गए थे। बीते दिनों अन्ना मवेशियों ने पालक की फसल बर्बाद कर दी थी। जिसकी वजह से परेशान चल रहे थे।

घटना स्थल से मिली डाई, शराब की बोतल

रामप्रसाद खेतों को बटाई पर लेकर किसानी करते थे। ग्रामीणों ने सुबह खेतों के बीच बने मचान पर शव पड़ा देखा, तो घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने देखा कि पास में बालों में लगाने वाली डाई, शराब की बोतल और कोल्डड्रिंक की बोतल पड़ी थी।

तहरीर के आधार पर होगी कार्रवाई

घाटमपुर इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह के मुताबिक रहमपुर गांव से आत्महत्या की सूचना मिली थी। किसान ने खेत में सुसाइड किया है। फील्ड यूनिट की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। परिजन जो भी तहरीर देंगे, उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड में आसमान से बरस रही आग, प्री-मानसून बारिश को तरस रहे लोग, अगले 4 दिन तक झुलसाती रहेगी गर्मी
Next Post
धर्म को राजनीति से दूर रखें, यही अयोध्या का संदेश है: चंद्रशेखर आज़ाद
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.

    • 25 Oct 2026
  • image

    '600 रुपये मांगे, 300 दे रहे थे', देहरादून में प्लंबर ने पेचकस से तीन लोगों को इतनी से बात पर बेरहमी से मार डाला.

    • 07 Oct 2026
  • image

    CM धामी ने किया HNB चिकित्सा विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का शिलान्यास, 20.55 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात.

    • 21 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.