logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 20 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद एनटीए को सीबीआई जांच पर देना होगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद एनटीए को सीबीआई जांच पर देना होगा जवाब.

 
  • Rajesh Choudhary
  • 15 Jun 2024
  • 675
image  

 

Supreme Court on NEET 2024 Latest Updates: सुप्रीम कोर्ट ने नीट यूजी 2024 पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार और एनटीए (National Testing Agency) को नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि यह मामला 24 लाख स्टूडेंट्स के भविष्य से जुड़ा है और वह इसको लेकर फिक्रमंद हैं। सुप्रीम कोर्ट ने NTA से दो हफ्ते में जवाब दाखिल करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई के दौरान अन्य प्रतिवादियों को भी जवाब दाखिल करने को कहा गया है।

हम स्टूडेंट्स को लेकर फिक्रमंद हैं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की जरूरत है। इस पर जस्टिस नाथ ने कहा कि आपकी दलील यह है कि सीबीआई की जांच का आदेश बिना दूसरे पक्ष को सुने कर दिया जाए? इस मामले में किसी भी आदेश को पारित करने से पहले एनटीए का जवाब जरूरी है।

इस दौरान याची के वकील ने कहा कि याचिकाकर्ता को तुरंत रिलीफ की जरूरत है। यह मामला 24 लाख स्टूडेंट्स के भविष्य से जुड़ा हुआ है। ऐसे में NTA Exam से संबंधित तमाम डिटेल पेश करे और यह कैंडिडेट्स के काउंसलिंग से पहले पेश किया जाए। इस दरौान जस्टिस नाथ ने कहा कि हम समझ पा रहे हैं और हम सभी स्टूडेंट्स को लेकर फिक्रमंद हैं। इस मामले में दलील आठ जुलाई को पेश की जाए। अगली सुनवाई आठ जुलाई को है।

इस दौरान याची की ओर से पेश एक वकील ने कहा कि कोटा में स्टूडेंट्स आत्महत्या कर रहे हैं। इस पर जस्टिस नाथ ने कहा कि आप बिना किसी आधार के भावनात्मक दलील पेश ना करें। आत्महत्या का मामला नीट यूजी 2024 से जुड़ा नहीं है।

NEET क्वालिफाई, नॉन-क्वालिफाई पर संदेह

सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता के एक और वकील की ओर से दलील दी गई कि एनटीए ने सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को तथ्य को छुपाया है। एनटीए ने क्वालिफाईड स्टूडेंट्स की संख्या और अनक्वालिफाईड स्टूडेंट्स की संख्या का खुलासा नहीं किया। उसने सिर्फ 1563 स्टूडेंट्स को दोबारा टेस्ट देने का ऑप्शन देने की बात कही।

याची के वकील ने कहा कि जिन 1563 स्टूडेंट्स को ग्रेस दिए गए उनमें 790 स्टूडेंट्स क्लालिफाइड थे और 773 ऐसे स्टूडेंट्स हैं जो अनक्वालिफाईड हैं। यहां तक कि ग्रेस देने के बाद भी अनक्वालिफाईड हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर याचिकाकर्ता से कहा कि वह इस मामले में अपनी आपत्ति दर्ज कराएं, हम उस पर विचार करेंगे। बेंच ने फिर कहा कि वह काउंसलिंग पर रोक नहीं लगा रहे हैं।

 

 
Share
Previous Post
धर्म को राजनीति से दूर रखें, यही अयोध्या का संदेश है: चंद्रशेखर आज़ाद
Next Post
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भीषण हादसा, 17 यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गिरा, 12 की मौत
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    सड़क हादसे में गई थी बेटे की जान, देहरादून पुलिस ने खड़े किए हाथ; हत्यारोपी ड्राइवर को मां ने ढूंढ़ निकाला.

    • 07 Apr 2026
  • image

    उत्तराखंड में अर्थ आवर: आज रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक बंद रखें लाइटें, गैर जरूरी इलेक्ट्रिक उपकरण.

    • 28 Mar 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.