logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 20 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • अगर आपके कमरे में 1.5 टन का AC लगा है तो कितना आएगा आपका बिजली बिल? ये तरीके बचाएंगे पैसे

अगर आपके कमरे में 1.5 टन का AC लगा है तो कितना आएगा आपका बिजली बिल? ये तरीके बचाएंगे पैसे.

 
  • Ritu Sahu
  • 17 Jun 2024
  • 998
image  

 

गर्मी के साथ ही बारिश में भी उमस से राहत के लिए AC का इस्तेमाल होता है। बिना एसी गर्मियों का मौसम निकालना नामुमकिन सा लगता है। हालांकि AC अन्य कूलिंग उपकरणों की तुलना में ज्यादा महंगा होता है। अगर हिम्मत करके इंसान एयर कंडीशनर खरीद भी ले तो हर महीने बढ़ता बिजली बिल सुकून से जीने नहीं देता।

वैसे घरों में आमतौर पर लोग 1.5 टन वाला AC लगाना पसंद करते हैं। क्योंकि घर में छोटे या मीडियम साइज के कमरे या हॉल की अच्छी कूलिंग के लिए यह एसी बेस्ट माना जाता है। हालांकि कई लोगों को पता नहीं होता है कि कौनसा AC कितनी बिजली की खपत करता है। ऐसे में हम आपको एसी के साथ ही बिजली बिल कम करने को लेकर जरूरी जानकारी दे रहे हैं।

AC के बिजली बिल का फंडा

एयर कंडीशनर का बिजली बिल उसके पॉवर कंजम्पशन पर डिपेंड करता है। मार्केट में 1 स्टार से लेकर 5 स्टार रेटिंग वाले AC मिलते हैं। 1 स्टार वाला एसी भले ही कम कीमत पर मिल जाए लेकिन बिजली की खपत सबसे ज्यादा करता है। जबकि 5 स्टार वाला एसी महंगा होता है लेकिन बिजली कम खर्च करता है। इस तरह आप बिजली बिल का हिसाब लगा सकते हैं।
 

डेढ़ टन एसी की बिजली खपत

सबसे पहले 5 रेटिंग वाले 1.5 टन के स्प्लिट AC की बात करें तो यह तकरीबन 840 वाट (0.8kWh) बिजली प्रति घंटे के हिसाब से खपत करता है। रात भर यानी 8 घंटे AC चलाने पर यह 6.4 यूनिट बिजली खर्च करेगा। अब आपके यहां बिजली की दर 7.50 रुपये प्रति यूनिट है तो एक दिन में 48 रुपये और महीने में लगभग 1500 रुपये का बिल आएगा।

जबकि 3 स्टार रेटिंग वाला 1.5 टन का एसी 1104 वाट (1.10 kWh) बिजली की खपत एक घंटे में करता है। 8 घंटे चलाने पर 9 यूनिट बिजली की खपत करेगा। ऐसे में एक दिन में 67.5 रुपये और एक महीने में 2,000 रुपये का बिल आएगा। इस तरह रेटिंग के हिसाब से हर महीने बिजली बिल में बचत हो सकती है।

टेंपरेचर का रखें ध्यान

वैसे एसी कोई भी हो, सही ट्रिक्स से चलाकर उसका बिजली बिल कम कर सकते हैं। इसलिए AC से बेहतर कूलिंग के लिए हमेशा टेंपरेचर को एक नंबर पर सेट कर दें। अक्सर लोग एयर कंडीशनर को 18-20 पर चलाते हैं, जिसकी वजह से बिजली बिल ज्यादा आता है। लेकिन आप 24-25 डिग्री पर भी टेंपरेचर सेट रूम ठंडा कर सकते हैं।

फैन की भी लें मदद

AC से बेहतर कूलिंग पाने के लिए टेंपरेचर कम करने की बजाए अपने कमरे का फैन ऑन करना चाहिए। इससे AC की हवा पूरे कमरे में सर्कुलेट होगी और वह जल्दी ठंडा हो जाएगा। सबसे अच्छी बात कि आपको देर तक AC चलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, ऐसे में आपका बिजली बिल कम आएगा।

कमरे में धूप आने से रोकें

धूप जितना तेजी में कमरे को गर्म कर सकती है शायद उतना तेजी में एसी रूम को ठंडा नहीं कर सकती। इसलिए खिड़की या दरवाजे से कमरे में आती धूप को रोकने की कोशिश करें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो एयर कंडीशनर रूम को ठंडा नहीं कर पाएगा, फिर देर तक AC चलने से बिजली का बिल बढ़ेगा।

 

 
Share
Previous Post
पहाड़ों की रानी मसूरी में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, कमरों में कैद रहने को मजबूर पर्यटक, लोगों ने कहा- अंधाधुंध निर्माण है वजह
Next Post
नैनीताल रिसॉर्ट में मेहंदी समारोह के दौरान दुल्हन की मौत,डांस करते वक्त हार्ट अटैक से गई जान
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 23 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक प्रदेशभर में जन-जन की सरकार-4 साल बेमिसाल’’ थीम के अन्तर्गत तीन दिवस में विभिनन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। .

    • 22 Mar 2026
  • image

    2027 की तैयारी में जुटीं मायावती, अंबेडकर जयंती पर 14 अप्रैल को नोएडा में नहीं लखनऊ में करेंगी शक्ति प्रदर्शन.

    • 31 Mar 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 24 March: देहरादून में मौसम शुष्क, बढ़ा तापमान, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार.

    • 24 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.