logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 22 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • ड्राइवर को झपकी आई और यात्री 500 मीटर नीचे खाई में जा गिरे ,तस्वीरों में देखें अलकनंदा नदी हादसा

ड्राइवर को झपकी आई और यात्री 500 मीटर नीचे खाई में जा गिरे ,तस्वीरों में देखें अलकनंदा नदी हादसा.

 
  • Vaibhav Pandey
  • 18 Jun 2024
  • 906
image  

 

ट्रैवलर में सवार लोग चोपता-तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रिप के लिए निकले थे और चारधाम यात्रा इसका हिस्सा नहीं था। वाहन का ट्रिप कार्ड नहीं बनाया गया था। यात्रियों का पंजीकरण भी नहीं था। ऐसा इसलिए क्योंकि ट्रिप कार्ड और पंजीकरण की बाध्यता सिर्फ चारधाम वाहनों और यात्रियों के लिए है। यह भी बात सामने आई है कि जब ब्रह्मपुरी में वाहन को पंजीकरण जांच के लिए रोका गया तो ड्राइवर ने चोपता तुंगनाथ ट्रिप पर जाने की बात कही थी, जिसके बाद वाहन को चेक पोस्ट से छोड़ दिया गया। वाहन में सभी सवार युवक थे। वाहन हरियाणा का था, जिसका एक साल पहले ही पंजीकरण किया गया था और उसे सभी दस्तावेज पूरे थे। वाहन में सभी लोग दिल्ली से बैठाए गए थे।
 

बचाव अभियान में हुई परेशानी

SDRF ने बताया कि ट्रैवलर नदी तट पर गहरी खाई में गिरा था, जहां पहुंचने में और घायलों को निकालने में काफी दिक्कत हुई। किसी तरह बचाव और राहत दल के कर्मी नीचे पहुंचे और शवों और घायलों को बाहर निकाला।

झाड़ियों में अटकी महिला

रेस्क्यू में लगी SDRF ने बताया कि एक्सिडेंट इतना भयावह था कि एक महिला गाड़ी से छिटककर लगभग 80 मीटर नीचे झाड़ियों में अटक गई थी। उसे सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया गया।

हेलिकॉप्टर एंबुलेंस से पहुंचाया

पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सात व्यक्तियों को हेलिकाप्टर एंबुलेंस के जरिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया। कोशिश रही कि घायलों को जल्द से जल्द उपचार मिल सके और उनकी जान बचाई जा सके।

CM ने जांच के निर्देश दिए​

CM पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए जांच के आदेश दिए हैं। इसी के साथ ही उन्होंने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर घायलों का हाल भी जाना। उन्होंने घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने को कहा। CM ने चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए हादसे की घटना को गंभीरता से लेते हुए विभाग के अधिकारियों को चेताया कि दायित्व निर्वहन में शिथिलता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। दुर्घटना की मैजिस्ट्रेट जांच भी होगी। CM ने कहा कि सड़क रख-रखाव करने वाली संस्था- लोक निर्माण विभाग, बीआरओ और एनएचएआई को सड़कों की दशा में सुधार के निर्देश दिए गए हैं।

​PMO से मदद की घोषण​

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताया और कहा कि अपने प्रियजनों को खोने वाले शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है। PMO ने X पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि पीएम मोदी ने हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये की राशि, जबकि हादसे में घायल हुए लोगों को 50,000 रुपये देने की घोषणा की है।

अक्सर होते हैं ऐसे हादसे

- 6 जून को चमोली में कर्णप्रयाग-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर ग्वालदम से थराली की ओर जा रहा एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। वाहन में सवार दो लोगों में से चालक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
- 7 जून को चमोली में बदरीनाथ नेशनल हाइवे पर एक बोलेरो के खाई में गिरने से दो युवकों की मौत हो गई।
- 9 जून को नैनीताल के बेतालघाट में एक पिकअप वाहन गहरी खाई में गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 13 लोग घायल हो गए।
- 9 जून को ही देवप्रयाग में बाइक और एंबुलेंस की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल गंभीर रूप से घायल हो गए।
- 11 जून को सीमांत जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ में 11 जून को धारचूला-तवाघाट मार्ग पर कार खाई में गिर गई जिसमें 12 साल के बच्चे समेत परिवार के दो लोगों की मौत हो गई और 8 साल का एक बच्चा गंभीर घायल हो गया।
- 11 जून को उत्तरकाशी में तीर्थयात्रियों की बस खाई में गिरी। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो महिलाओं ने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। हादसे में 26 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

 

 
Share
Previous Post
नैनीताल रिसॉर्ट में मेहंदी समारोह के दौरान दुल्हन की मौत,डांस करते वक्त हार्ट अटैक से गई जान
Next Post
केदारनाथ पैदल मार्ग पर ढाबा ढहने से मध्य प्रदेश और हरियाणा के सात श्रद्धालु घायल
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.

    • 11 Apr 2026
  • image

    2027 की तैयारी में जुटीं मायावती, अंबेडकर जयंती पर 14 अप्रैल को नोएडा में नहीं लखनऊ में करेंगी शक्ति प्रदर्शन.

    • 31 Mar 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 30 March: उत्तरकाशी में गिरेंगे ओले, 50 Km की स्‍पीड से चल सकती है हवा, ऑरेंट अलर्ट.

    • 30 Mar 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.