देहरादून: बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिल रही है। इंस्टाग्राम पर उनके साथ गाली गलौज हो रही है और साथ ही जान से मार देने की बात कही जा रही है।
बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय एक हिंदी फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर हैं प्रसिद्ध अभिनेता अन्नू कपूर की फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चाओं में है।
जनसंख्या वृद्धि पर आधारित इस फिल्म पर समुदाय विशेष के लोगों की ओर से आपत्ति जताई जा रही है सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर बवाल मचा हुआ है फिल्म में अन्नू कपूर के अलावा पद्मश्री मनोज जोशी, अश्विनी काल सेकर, पार्थ समथान आदि ने अभिनय किया है और फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर अजेंद्र अजय है।
सोशल मीडिया पर गाली गलौज शुरू होने के बाद उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखा है। अजेंद्र अजय ने बताया कि 7 जून को फिल्म रिलीज होनी थी लेकिन कानूनी दाव पेंच के कारण रिलीज नहीं हो पाई जल्द ही फिल्म रिलीज करने की नई तिथि घोषित हो जाएगी।