logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Thursday, 23 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग, एनजीटी ने केंद्र और राज्य सरकार को जारी किया नोटिस

उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग, एनजीटी ने केंद्र और राज्य सरकार को जारी किया नोटिस.

 
  • Shubham Sehgal
  • 24 Jun 2024
  • 825
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग की घटनाओं को स्वतः संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है। अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स को स्वतः संज्ञान लेते हुए एनजीटी ने केंद्रीय पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, उत्तराखंड के प्रधान मुख्य वन संरक्षक और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी को नोटिस जारी किया है। एनजीटी ने इन सभी को मामले में प्रतिवादी बनाया है और उन्हें 19 जुलाई को होने वाली अगली सुनवाई से पहले एक विस्तृत हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है।

टीओआई की समाचार रिपोर्ट में नैनीताल में जंगल में लगी आग पर का जिक्र किया गया था। जब स्थिति गंभीर हो गई तब भारतीय वायु सेना को भीमताल झील से पानी लेकर आग बुझाने के लिए एक हेलिकॉप्टर तैनात करना पड़ा। एनजीटी ने कहा कि यह मामला 27 अप्रैल को टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट ''IAF helicopter roped in to douse fire in Nainital as situation worsens in district (नैनीताल में आग बुझाने के लिए वायुसेना के हेलीकॉप्टर को लगाया गया)' के आधार पर स्वतः संज्ञान लेकर दर्ज किया गया है।

एनजीटी ने कहा कि यह खबर नैनीताल में लगी भीषण आग से संबंधित है। रिपोर्ट के अनुसार, आग पाइंस क्षेत्र में एचसी कॉलोनी तक पहुंच गई। स्थिति पर काबू पाने के लिए भारतीय वायुसेना के एम-17 हेलीकॉप्टर को काम पर लगाया गया। हेलिकॉप्टर ने भीमताल झील से पानी इकट्ठा करने के लिए बांबी बाल्टी का इस्तेमाल किया और बाद में इसे पाइंस, भूमिधर, ज्योलीकोट, नारायण नगर, भवाली, रामगढ़ और मुक्तेश्वर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में धधकते जंगलों पर डाला।

न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव, न्यायमूर्ति अरुण कुमार त्यागी और विशेषज्ञ सदस्य अफरोज अहमद की एनजीटी पीठ ने कहा कि टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि राज्य में जंगल में आग लगने की 31 नई घटनाएं सामने आईं, जिसके परिणामस्वरूप 33.3 हेक्टेयर वन भूमि नष्ट हो गई। एनजीटी ने कहा कि खबरों से पता चलता है कि पिछले साल 1 नवंबर से उत्तराखंड में आग की 575 घटनाएं हुई हैं, जिससे 689.8 हेक्टेयर वन भूमि प्रभावित हुई है। यह खबर पर्यावरण मानदंडों खासकर वन (संरक्षण) अधिनियम, 1980 और पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 के अनुपालन में लापरवाही का मुद्दा उठाती हैं।

 

 
Share
Previous Post
NIOS 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें डाउनलोड, डायरेक्ट लिंक जारी
Next Post
बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव ने दिलाई 1982 की याद, जानिए तब क्या हुआ था
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 31 March: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में बढ़ेगी गर्मी, IMD अलर्ट.

    • 31 Mar 2026
  • image

    शिवालिक की घाटियों में पहली बार मिले ताजे पानी की मछलियों के जीवाश्म, 45 लाख साल पुराने होने का दावा.

    • 07 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 24 March: देहरादून में मौसम शुष्क, बढ़ा तापमान, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार.

    • 24 Mar 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.