logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 21 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
  • कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.
  • CBSE 10वीं की परीक्षा में उत्तरकाशी पुलिस परिवार के होनहारों ने किया शानदार प्रदर्शन, SP ने दी बधाई.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: इमरजेंसी की हालत में अभी नहीं मिल पाएगी मदद, रेस्‍ट एरिया की सुविधा भी नहीं.
 
  • Home
  • चेहरे की चमक के आगे फीकी पड़ जाएंगी लाखों की क्रीम, जब सोने से पहले लगाएंगे ये चीज

चेहरे की चमक के आगे फीकी पड़ जाएंगी लाखों की क्रीम, जब सोने से पहले लगाएंगे ये चीज.

 
  • Vidhya Sharma
  • 04 Aug 2024
  • 1040
image  

 

हम अपने चेहरे पर निखार लाने के लिए तरह-तरह की महंगी क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। इतना सब कुछ फेस पर लगाने के बाद भी वैसा निखार नहीं मिलता है जैसा कि हम चाहते हैं। लेकिन अगर हम करें कि हमारी बताई ये चीजें रोज रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाने से आपके चेहरे का निखार खिल उठेगा तो!

जी हां, बिल्कुल सही पढ़ा आपने और ये चीजें आपके कीचन में ही मौजूद हैं। हम बात कर रहे हैं कच्चे दूध और चावल के आटे की, जिसका इस्तेमाल आपके चेहरे पर ऐसा ग्लो देगा कि चेहरे की चमक के आगे लाखों की क्रीम भी फीकी पड़ जाएंगी। आइए आपको बताते हैं इन्हें आप किन अलग-अलग और खास तरीकों से चेहरे के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

चेहरे पर कच्चा दूध लगाने के फायदे

milk

कच्चे दूध में लैक्टिक एसिड और प्रोटीन की अधिक मात्रा पाई जाती है, जो चेहरे पर जमे दाग धब्बों को कम करने और स्किन को ग्लोइंग बनाने में फायदेमंद होता है। साथ ही इसमें लैक्टोफेरिन, प्रोटीन, और लैक्टोबैसिलस बैक्टीरिया और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो कील-मुंहासों को कम करने, स्किन को मॉइस्चराइज और ब्राइट करने का काम करता है।

चेहरे पर चावल का आटा लगाने से क्या फायदा होता है

aata

ये संभव है कि आप अपने चेहरे पर पहले से ही चावल का इस्तेमाल करते होंगे, लेकिन क्या आप इसके फायदों और सही तरीके से इसे चेहरे पर लगाने का तरीका जानते हैं! चावल का आटा न सिर्फ हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है बल्कि ये हमारी स्किन को क्लीन करने, चेहरे से ब्लैकहेड्स और वाइटहेड्स को साफ करने और साथ ही डलनेस को दूर कर चेहरे पर गजब का निखार लाने में भी फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं कच्चे दूध और चावल के आटे को अलग-अलग इस्तेमाल करने के तरीकों के बारे में।

चेहरे पर कच्चा दूध कैसे लगाएं

 

 

face

अगर आप महंगी क्रीम से छुटकारा पाना चाहती हैं और स्किन को ग्लोइंग बनाना चाहती हैं तो 5 चम्मच कच्चे दूध में 1 चुटकी हल्दी और आधा चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिक्स करके पेस्ट तैयार कर लें। आप चाहें तो जरूरत पड़ने पर दूध की मात्रा को बढ़ा सकती हैं।

जब सॉफ्ट पेस्ट तैयार हो जाए तो इसे अपने चेहरे यहां तक की आंखों के नीचे काले घेरों पर भी लगाएं। कम से कम 20 मिनट तक इसे चेहरे पर रहने दें और फिर नॉर्मल पानी से फेस वॉश कर लें। फिर सोने से पहले चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाएं और फिर सो जाएं। अलग दिन देखिए, कैसे आपके चेहरे का निखार खिला-खिला दिखता है।

ऐसे लगाएं फेस पर चावल का आटा

rice

हम सभी जानते हैं कि राइस वॉटर हमारे बालों के लिए कितना फायदेमंद होता है। उसी तरह चावल का आटा भी हमारी स्किन के लिए बहुत ही असरदार होता है, जो स्किन को हाइड्रेट करने के साथ-साथ डार्क स्पॉट को कम करने और अपने एंटी माइक्रोबियल गुणों से त्वचा को हेल्दी बनाने का काम करता है।

आपको बस एक कोटरी में 1 चम्मच चावल का आटा, 1 चम्मच शहद और 1/2 चम्मच चीनी का बूरा मिक्स करना है और इससे चेहरे पर स्क्रब करना है। लगभग 2-3 मिनट तक स्क्रब करने के बाद इसे 10 मिनट कर चेहरे पर रहने दें और फिर नॉर्मल पानी से फेस वॉश कर लें।

(Disclaimer: ये लेख आपकी जानकारी के लिए है। साथ ही याद रखें कि हर किसी की स्किन अलग-अलग होती है, इसलिए किसी भी तरह के नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट करना बिल्कुल न भूलें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको किसी भी तरह की एलर्जी है, तो सबसे पहले स्किन स्पेशलिस्ट से बात करें। उनके कहे अनुसार ही स्किन पर कुछ इस्तेमाल करें।)

 

 
Share
Previous Post
दलित आरक्षण: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सब बोले, लेकिन मायावती ने मोदी का दिल ही दुखा दिया!
Next Post
शेख हसीना को क्यों देना पड़ा इस्तीफा,बांग्लादेश छोड़कर भागने की नौबत कैसे आई?जानिए वजह
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 25 March: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी जारी.

    • 25 Mar 2026
  • image

     एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल ने दिए निर्देश.

    • 01 Apr 2026
  • image

    सड़क हादसे में गई थी बेटे की जान, देहरादून पुलिस ने खड़े किए हाथ; हत्यारोपी ड्राइवर को मां ने ढूंढ़ निकाला.

    • 07 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.

    • 19 Apr 2026
  • image

    कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.

    • 18 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.

    • 18 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.