logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 21 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • सोनप्रयाग के जंगलों में भूखे-प्यासे भटक रहे थे दो तीर्थयात्री, SDRF ने ड्रोन से खोजकर बचाई जान

सोनप्रयाग के जंगलों में भूखे-प्यासे भटक रहे थे दो तीर्थयात्री, SDRF ने ड्रोन से खोजकर बचाई जान.

 
  • Alok Bhadoria
  • 07 Aug 2024
  • 832
image  

 

सोनप्रयाग/देहरादून: उत्‍तराखंड में लगातार बारिश से भूस्‍खलन हो रहा है। यात्रा मार्ग प्रभावित हुए हैं। इसके चलते कई जगह तीर्थ यात्री रास्‍ता भटक कर घने और दुर्गम जंगलों में फंसे हुए हैं। ऐसे ही जंगल में फंसे श्रद्धालुओं को एसडीआरएफ ने पहले ड्रोन की मदद से तलाशा फिर टीम भेजकर उन्‍हें रेस्‍क्‍यू किया।

रविवार देर रात सोनप्रयाग कोतवाली से एसडीआरएफ सोनप्रयाग की टीम को सूचना मिली की 11 श्रद्धालु त्रिजुगीनारायण से 8 किलोमीटर ऊपर जंगल में भटक गए हैं। उनके पास खाने-पीने का सामान समाप्त हो चुका है और उन्हें फौरन मदद की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ के सेनानायक मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर रेस्‍क्‍यू टीम 13 किलोमीटर के सड़क मार्ग से त्रिजुगीनारायण के लिए रवाना हुई। इस टीम में 6 सदस्‍य थे।

त्रिजुगीनारायण पहुंचने के बाद SDRF उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम स्थानीय लोगों के साथ लगभग 05 किलोमीटर की दुर्गम चढ़ाई चढ़कर सोन नदी के किनारे पहुंची। यहां सोन नदी बहुत तेज बह रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि 11 में से 9 श्रद्धालु सकुशल वापस आ चुके हैं लेकिन 02 लोग अब भी फंसे हुए हैं।

ड्रोन के जरिए छान मारा पूरा जंगल

एसडीआरएफ की टीम ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से ड्रोन का उपयोग कर सोन नदी के दूसरी ओर जंगल की सर्चिंग शुरू की। ड्रोन को ऊपर देख चट्टान पर बैठे दोनों युवकों ने आवाज लगाई। एसडीआरएफ की टीम ने सीटी बजाकर दोनो युवकों से संपर्क किया। लेकिन युवक जिस खड़ी चट्टान के ऊपर बैठे थे। वहां से उनके लिए उनके नीचे उतरना असंभव था।
 

दिल्ली निवासी युवकों के लिए SDRF बनी देवदूत

दोनों युवक अंकित पुत्र फाजिल मंडल और सुनील पुत्र महेश सिंह सरिता विहार दिल्ली के निवासी हैं। उनकी स्थिति अत्यंत गंभीर थी। उन्होंने बताया कि वह 31 जुलाई को बादल फटने के बाद से गौरीकुंड में फंस गए थे। स्थानीय लोगों के कहने पर वे गौरीकुंड त्रिजुगी नारायण तोशी मार्ग पर चल दिए। उनकी संख्या 13 के करीब हो गई थी। लेकिन उनमें से कुछ लोग वापस चले गए और 9 सकुशल सोनप्रयाग पहुंच गए। ये दोनों युवक थकान और बिना भूखे रहने की वजह से कमजोर हो गए थे इसलिए धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे थे। खुद को अकेला पाकर उन्होंने तुरंत सोनप्रयाग कोतवाली को अपने फंसने की सूचना दी।
 

एसडीआरएफ टीम की बहादुरी ने बचाई जान

एसडीआरएफ की टीम ने रोप रेस्क्यू की मदद से विकराल नदी को पार किया और खड़ी चट्टान से दोनों युवकों को सुरक्षित नीचे उतारा। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने उन दोनों युवकों को सुरक्षित सोनप्रयाग कोतवाली पहुंचाया।

रेस्क्यू ऑपरेशन में एसडीआरएफ के एसआई जितेंद्र सिंह के साथ आरक्षी रमेश रावत, आरक्षी हिमांशु नेगी,आरक्षी सोनू सिंह, होमगार्ड कर्मी कैलाश, पैरामेडिक्स अमृत और भूपेंद्र शामिल रहे। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में स्थानीय लोगों ने भी एसडीआरएफ का काफी सहयोग किया।

 

 
Share
Previous Post
केदारनाथ मार्ग पर अभी भी फंसे हैं 400 लोग, सेना और वायुसेना के रेस्क्यू ऑपरेशन के बीच जानें हालात
Next Post
केदारनाथ घाटी से अब तक 10374 लोगों को बचाया गया, तीर्थयात्रियों ने हाथ जोड़कर किया धन्यवाद
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 28 March: ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की संभावना, देहरादून में बादल छाने से गर्मी से राहत.

    • 28 Mar 2026
  • image

    देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.

    • 12 Apr 2026
  • image

    राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 23 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक प्रदेशभर में जन-जन की सरकार-4 साल बेमिसाल’’ थीम के अन्तर्गत तीन दिवस में विभिनन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। .

    • 22 Mar 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.