logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 22 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • उत्तराखंड में आज गरजेंगे बादल, खूब कड़केगी बिजली, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट... केदारनाथ तक असर

उत्तराखंड में आज गरजेंगे बादल, खूब कड़केगी बिजली, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट... केदारनाथ तक असर.

 
  • Priyanka Thapa
  • 08 Aug 2024
  • 862
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड में लगातार भारी बारिश ने लोगों और प्रशासन की परेशानी बढ़ाई हुई है। प्रदेश के पांच जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, बागेश्वर जिले के लिए भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, गुरुवार को बागेश्वर जिले के अधिकांश हिस्से में भारी बारिश हो सकती है। बारिश के तीव्र दौर के साथ ही आकाशीय बिजली भी चमकेगी। देहरादून, पिथौरागढ़, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जिले में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

देहरादून में बुधवार को भी बादल जमकर बरसे। सुबह से हल्की बारिश हो रही थी, जो दोपहर के समय अचानक मूसलाधार बारिश में बदल गई। बारिश के कारण जगह पर जल भराव और कीचड़ हो गया। छुट्टी के समय हुई बारिश से स्कूली बच्चों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जल भराव के कारण जाम से भी लोग जूझते नजर आए। वहीं, दोपहर के समय हुई 2 घंटे की मूसलाधार बारिश से सचिवालय परिसर भी अछूता नहीं रहा और जलमग्न हो गया। परिसर में पानी भरने से अफसर और कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

भारी बारिश के कारण सीएम पुष्कर सिंह धामी के कार्यालय के सामने भी जलजमाव हो गया। गुरुवार को बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर गोचर कमेडा के पास पहाड़ी से बोल्डर आने से एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार सवार यात्री बाल-बाल बच गए और बड़ा हादसा होने से टल गया। यह कार कर्णप्रयाग से ऋषिकेश जा रही थी। वहीं, गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर अतिवृष्टि के बाद सातवें दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी रहा। एसडीआरएफ ने गौरीकुंड से 305 लोगों को रेस्क्यू का सोनप्रयाग पहुंचाया। हालांकि खराब मौसम के चलते केदारनाथ से किसी को भी नीचे नहीं भेजा गया।

एसडीआरएफ लिनचोली सहित अन्य स्थानों पर डॉग स्क्वायड की मदद से खोजबीन भी कर रही है। मंदाकिनी के तेज बहाव के कारण सेना द्वारा बनाई तीन पुलिया बह गई है। जिसके चलते रेस्क्यू करें मुश्किल हो गया है। बुधवार को सुबह से ही तेज बारिश के कारण पैदल मार्ग से सोनप्रयाग तक रेस्क्यू कार्य नहीं हो पाया। दोपहर के पास मौसम में सुधार होने पर गौरीकुंड से 305 लोगों को एसडीआरएफ ने रेस्क्यू किया। इस दौरान सोनप्रयाग में पहाड़ी से बोल्डर भी गिर रहे थे, लेकिन जवानों ने सकुशल एक-एक व्यक्ति को नदी के दूसरी तरफ पहुंचाया।

1 अगस्त से शुरू किए गए बचाव अभियान में अभी तक 12,827 यात्रियों और स्थानीय लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के अनुसार बुधवार सुबह से बारिश और घने कोहरे के कारण केदारनाथ से एक भी यात्री और स्थानीय व्यक्ति को पैदल मार्ग से नहीं भेजा गया। उन्होंने बताया कि पैदल मार्ग पर लिंचोली से गौरीकुंड के बीच कई स्थानों पर भूस्खलन होने से हालात संवेदनशील हो गए हैं। मंगलवार रात से तेज बारिश के चलते रेस्क्यू कार्य भी खतरनाक हो गया था।

 

 
Share
Previous Post
केदार घाटी में आपदा कांग्रेस की पदयात्रा के खिलाफ बाबा का गुस्सा है...ये क्या कह रहे हैं धामी के मंत्री?
Next Post
पर्यटकों के लिए खुशखबरी! औली से गौरसों बुग्याल तक बनेगा रोपवे, गंगोत्री-यमुनोत्री बनेंगे पर्यटन स्थल
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    सड़क हादसे में गई थी बेटे की जान, देहरादून पुलिस ने खड़े किए हाथ; हत्यारोपी ड्राइवर को मां ने ढूंढ़ निकाला.

    • 07 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    दिल्ली मेरठ RRTS का विस्तार ऋषिकेश तक, उत्तराखंड आने का निमंत्रण; PM मोदी से मिले CM धामी, किया अनुरोध.

    • 27 Mar 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.