logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 21 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
  • कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.
  • CBSE 10वीं की परीक्षा में उत्तरकाशी पुलिस परिवार के होनहारों ने किया शानदार प्रदर्शन, SP ने दी बधाई.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: इमरजेंसी की हालत में अभी नहीं मिल पाएगी मदद, रेस्‍ट एरिया की सुविधा भी नहीं.
 
  • Home
  • पूर्णागिरि धाम जा रहे श्रद्धालुओं की जीप नाले में बही,2 लोगों की हुई मौत

पूर्णागिरि धाम जा रहे श्रद्धालुओं की जीप नाले में बही,2 लोगों की हुई मौत.

 
  • Shubham Sehgal
  • 10 Aug 2024
  • 1090
image  

 

चंपावत/देहरादून: उत्तराखंड के चंपावत जिले में स्थित पूर्णागिरि धाम की ओर जा रहे श्रद्धालुओं की एक जीप के शुक्रवार को बारिश से उफनाए एक नाले में बह जाने से एक नाबालिग लड़की समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। घटनास्थल पर पहुंचे चंपावत के जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने बताया कि किरौड़ा नाले के तेज बहाव में बही जीप में सवार नौ वर्षीय मंगल सिंह लापता है, जिसे ढूंढने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि हादसे के समय वाहन में 9 लोग सवार थे। अधिकारी ने बताया कि 5 घायलों का टनकपुर उप जिलाचिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है। चंपावत के स्थानीय विधायक और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए प्रशासन को तेजी से राहत एवं बचाव के निर्देश दिए हैं। दुर्घटना का शिकार हुए श्रद्धालु ऊधमसिंहनगर जिले के खटीमा के रहने वाले थे।

मृतकों की हुई पहचान

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान 14 वर्षीय बलविंदर कौर और 24 वषीय सोना कौर के रूप में हुई है, जबकि घायलों में मृतका की छोटी बहन सीमा (पांच) के अलावा दो सगी बहनें पवनदीप कौर और अमनदीप कौर, 12 वर्षीय गीता कठैत और जीप चालक उवैश (20) शामिल हैं। दुर्घटनाग्रस्त जीप में सवार 58 वर्षीय प्रहलाद सिह को हादसे में चोट नहीं आई और वह अपने घर लौट गए।

लापता की तलाश जारी- SDM

उपजिलाधिकारी के मुताबिक, राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ), पुलिस और राजस्व विभाग के कर्मचारी लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। घटना को देखते हुए शारदा बैराज पर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए स्थानीय प्रशासन को तेजी से बचाव और राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए।

 

 
Share
Previous Post
दिल्ली पहुंचे पुष्कर सिंह धामी ने जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से की मुलाकात, उत्तराखंड के मुद्दों पर हुई चर्चा
Next Post
पुष्कर सिंह धामी ने बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन से फोन पर की बात, कहा- तुम्हें अभी लंबा सफर तय करना है
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    ट्रांसजेंडर व्यक्तियों से जुड़ा संशोधन विधेयक 2026 में क्या है जिसे राष्ट्रपति ने दी मंजूरी.

    • 01 Apr 2026
  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    'काली थार जिसने ले ली'; किसान नेता राकेश टिकैत ने अभिभावकों को चेताया, की सीएम योगी की तारीफ.

    • 04 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.

    • 19 Apr 2026
  • image

    कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.

    • 18 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.

    • 18 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.