logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 21 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
  • कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.
  • CBSE 10वीं की परीक्षा में उत्तरकाशी पुलिस परिवार के होनहारों ने किया शानदार प्रदर्शन, SP ने दी बधाई.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: इमरजेंसी की हालत में अभी नहीं मिल पाएगी मदद, रेस्‍ट एरिया की सुविधा भी नहीं.
 
  • Home
  • पुष्कर सिंह धामी ने बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन से फोन पर की बात, कहा- तुम्हें अभी लंबा सफर तय करना है

पुष्कर सिंह धामी ने बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन से फोन पर की बात, कहा- तुम्हें अभी लंबा सफर तय करना है.

 
  • Vivek Mishra
  • 10 Aug 2024
  • 1015
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन से फोन पर बात की। लक्ष्य सेन पेरिस ओलंपिक पुरुष सिंगल्स बैडमिंटन में कांस्य पदक मैच तक पहुंचे थे, लेकिन वह पदक नहीं हासिल कर पाए थे। पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लक्ष्य आप बहुत अच्छा खेले। आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। अभी आपको बहुत दूर जाना है। आपको अपने मन पर कोई बोझ नहीं रखना है कि मैं पीछे रह गया हूं। मनुष्य को मन से मजबूत होना चाहिए। 

बातचीत के दौरान लक्ष्य सेन बेंगलुरु में थे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा कि वह लक्ष्य को जल्द देहरादून बुलाएंगे। उन्होंने लक्ष्य से आगे कहा कि आपके पापा को भी मेरी ओर से नमस्कार कहना। आप खुश रहें और सब लोगों को आगे के लिए आपसे बहुत उम्मीदें हैं। पुष्कर सिंह धामी ने लक्ष्य के साथ फोन पर बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर भी पोस्ट किया।

हमारे युवा बैडमिंटन खिलाड़ी, देवभूमि के सपूत @lakshya_sen जी से फोन पर बात कर उन्हें पेरिस ओलंपिक-2024 में शानदार खेल कौशल के प्रदर्शन हेतु बधाई दी एवं प्रोत्साहित भी किया। पेरिस ओलंपिक में उन्हें भले ही बिना पदक के लौटना पड़ रहा हो लेकिन लक्ष्य ने अपने अथक परिश्रम एवं खेल भावना… pic.twitter.com/CpdFlj0IfX

— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) August 9, 2024

धामी ने लक्ष्य सेन को बधाई दी

उन्होंने इस पोस्ट में लिखा कि हमारे युवा बैडमिंटन खिलाड़ी, देवभूमि के सपूत लक्ष्य सेन से फोन पर बात की। उन्हें पेरिस ओलंपिक-2024 में शानदार खेल कौशल के प्रदर्शन हेतु बधाई दी एवं प्रोत्साहित भी किया। पेरिस ओलंपिक में उन्हें भले ही बिना पदक के लौटना पड़ रहा हो, लेकिन लक्ष्य ने अपने अथक परिश्रम एवं खेल भावना से यह सुनिश्चित कर दिया है कि भारतीय बैडमिंटन का भविष्य स्वर्णिम है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि अपनी प्रतिबद्धता और उत्कृष्ट खेल कौशल से लक्ष्य सेन अगले ओलंपिक में करोड़ों भारतवासियों की उम्मीदों को पूरा कर "स्वर्ण लक्ष्य" को अवश्य साकार करेंगे।

कांस्य पदक के लिए मैच 71 मिनट चला था

मालूम हो कि भारत के युवा बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन का पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने का सपना टूट गया था। लक्ष्य को मलेशिया के विश्व नंबर 7 ली जी जिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। 71 मिनट तक चले इस कड़े मुकाबले में लक्ष्य 21-13, 16-21, 11-21 से हार गए थे। हालांकि, लक्ष्य ने ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया था। वह सेमीफाइनल और कांस्य पदक मैच में भी पहला गेम जीत गए थे। कांस्य पदक मैच में उन्होंने दूसरे गेम में भी लीड बना रखी थी, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने अपनी लय खो दी थी।

 

 
Share
Previous Post
पूर्णागिरि धाम जा रहे श्रद्धालुओं की जीप नाले में बही,2 लोगों की हुई मौत
Next Post
बांग्लादेश में हिंसा के बावजूद काली मंदिर में 12वीं पीढ़ी के पुजारी 73 वर्षीय शंकर लाल गोस्वामी डटे हैं
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    मसूरी में भारी बारिश-ओलावृष्टि, पर्यटकों में उत्साह, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी.

    • 05 Apr 2026
  • image

    'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.

    • 11 Apr 2026
  • image

    'काली थार जिसने ले ली'; किसान नेता राकेश टिकैत ने अभिभावकों को चेताया, की सीएम योगी की तारीफ.

    • 04 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.

    • 19 Apr 2026
  • image

    कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.

    • 18 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.

    • 18 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.