logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 21 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
  • कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.
  • CBSE 10वीं की परीक्षा में उत्तरकाशी पुलिस परिवार के होनहारों ने किया शानदार प्रदर्शन, SP ने दी बधाई.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: इमरजेंसी की हालत में अभी नहीं मिल पाएगी मदद, रेस्‍ट एरिया की सुविधा भी नहीं.
 
  • Home
  • बांग्लादेश में हिंसा के बावजूद काली मंदिर में 12वीं पीढ़ी के पुजारी 73 वर्षीय शंकर लाल गोस्वामी डटे हैं

बांग्लादेश में हिंसा के बावजूद काली मंदिर में 12वीं पीढ़ी के पुजारी 73 वर्षीय शंकर लाल गोस्वामी डटे हैं .

 
  • Shubham Sehgal
  • 12 Aug 2024
  • 792
image  

 

कल्याण दास, देहरादून: बांग्लादेश इस समय संकट के दौर से गुजर रहा है। राजनैतिक तख्तापलट के बाद वहां अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमले तथा मंदिरों में तोड़फोड़ की खबरें सामने आई थीं। इस बीच ढाका के एक प्रमुख इलाके में स्थित 5 शताब्दियों से अधिक पुराने श्री सिद्धेश्वरी काली मंदिर के पुजारी अपना देश नहीं छोड़ना चाहते। 12वीं पीढ़ी के पारिवारिक पुजारी 73 वर्षीय शेखर लाल गोस्वामी ने कहा कि वे अपने देश में अल्पसंख्यकों पर हो रही हिंसा और हमलों की खबरों के बावजूद पीछे नहीं हटेंगे। गोस्वामी ने शनिवार को टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मैं इस मंदिर को नहीं छोड़ूंगा, चाहे कुछ भी हो जाए। उन्होंने बताया कि बांग्लादेश में मैंने इससे भी बदतर हालात देखे हैं।

गोस्वामी अपने साथ हुई वह घटना भी याद करते हैं, जब 1971 में पाकिस्तानी सैनिकों ने उन्हें 583 साल पुराने मंदिर से दो बार अगवा किया था। इसके बाद वे भारतीय सेना की सहायता से मुक्ति संग्राम में लड़ने के लिए मुक्ति वाहिनी बल में शामिल हो गए थे। उन्होंने बताया, 'जब मुझे पहली बार अगवा किया गया था, तब मैं लगभग 20 साल का था और पुजारी की पोशाक में मां काली के सामने प्रार्थना कर रहा था। पाकिस्तानी सैनिकों ने मेरी आंखों पर पट्टी बांध दी और मुझे जीप में डाल दिया। मैंने फिर लौटने की उम्मीद छोड़ दी थी। लेकिन उन्होंने मुझे छोड़ दिया।'

उन्होंने आगे बताया, '11 दिन बाद, सैनिकों ने मुझे फिर से पकड़ लिया। वे मुझे मेरी ज़मीन से भगाना चाहते थे... लेकिन फिर मैं माँ काली के आशीर्वाद के कारण दोनों बार जिंदा वापस आ गया। मौजूदा संकट के समय भी गोस्वामी मंदिर को छोड़कर नहीं जाना चाहते। बता दें कि ढाका के इस काली मंदिर की सुरक्षा फिलहाल बहुसंख्यक समुदाय के छात्रों के एक समूह द्वारा की जा रही है। छात्रों का कहना है कि उन्होंने मंदिर के पुजारी और मंदिर की रक्षा करने की कसम खाई है।

 

 
Share
Previous Post
पुष्कर सिंह धामी ने बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन से फोन पर की बात, कहा- तुम्हें अभी लंबा सफर तय करना है
Next Post
देहरादून, टिहरी, नैनीताल में भारी बारिश का येलो अलर्ट, उत्तराखंड के कई जिलों में सतर्कता बरतने की अपील
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    मसूरी में भारी बारिश-ओलावृष्टि, पर्यटकों में उत्साह, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी.

    • 05 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 30 March: उत्तरकाशी में गिरेंगे ओले, 50 Km की स्‍पीड से चल सकती है हवा, ऑरेंट अलर्ट.

    • 30 Mar 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.

    • 18 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.

    • 19 Apr 2026
  • image

    कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.

    • 18 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.

    • 18 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.