logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 21 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
  • कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.
  • CBSE 10वीं की परीक्षा में उत्तरकाशी पुलिस परिवार के होनहारों ने किया शानदार प्रदर्शन, SP ने दी बधाई.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: इमरजेंसी की हालत में अभी नहीं मिल पाएगी मदद, रेस्‍ट एरिया की सुविधा भी नहीं.
 
  • Home
  • देहरादून, टिहरी, नैनीताल में भारी बारिश का येलो अलर्ट, उत्तराखंड के कई जिलों में सतर्कता बरतने की अपील

देहरादून, टिहरी, नैनीताल में भारी बारिश का येलो अलर्ट, उत्तराखंड के कई जिलों में सतर्कता बरतने की अपील.

 
  • Priyanka Thapa
  • 12 Aug 2024
  • 1119
image  

 

 

देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज भारी से भारी बारिश होने का पूर्वानुमान मौसम विज्ञान केंद्र में जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून समेत टिहरी, चंपावत, नैनीताल, चमोली और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश हो सकती है।

आने वाले दिनों में भी पर्वतीय इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों ने लोगों से संवेदनशील इलाकों में दिन और रात के समय सतर्कता बरतने की अपील की है। कहा गया है कि बारिश के दौरान बेहद जरूरी न हो तो पर्वतीय इलाकों में यात्रा करने से बचें।

आकाश कामिनी नदी उफान पर

उधर रविवार को चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। रुद्रप्रयाग की तुंगनाथ घाटी में लगभग 6 घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई जिसके चलते आकाश कामिनी नदी उफान पर आ गई जिससे कुंड, उखीमठ, चोपता, गोपेश्वर हाईवे जगह जगह क्षतिग्रस्त हो गया।

हाईवे पर गहरी दरारें

कई जगह तो हाईवे पर गहरी दरारें भी आ गईं। हालात को देखते हुए अधिकतर लोग देर रात ही परिवार समेत अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए। प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। लोगों के रहने के लिए सुरक्षित स्थानों पर तैयारी भी की जा रही है।
 

मोक्ष नदी का जलस्तर भी बढ़ा

वहीं मोक्ष नदी का जलस्तर बढ़ने से धुर्मा और ग्वाड गांव को जोड़ने वाले दो पुल बह गए। जिसके कारण इन गांवों के 44 परिवारों का अन्य क्षेत्रों से संपर्क टूट गया है। मोक्ष नदी का पानी और मलबा सेरा बाजार में लोगों के घरों में घुस गया। जिससे पूरी रात अफरातफरी मची रही।
 

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

नदी के तेज बहाव से सैकड़ों नाली भूमि भी तबाह हो गई। फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। भारी बारिश के चलते रविवार को छिनका में मलबा आने से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गय। हाईवे बंद होने से दोनों और लगभग 400 श्रद्धालु और स्थानीय लोग फंस गये। देर शाम तक भी हाईवे नहीं खोला जा सका।
 

बदरीनाथ धाम यात्रा प्रभावित

बदरीनाथ हाईवे बार-बार बंद होने से धाम की यात्रा भी पूरी तरह से प्रभावित हो गई है। बेहद कम संख्या में ही धाम में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। वहीं, बारिश के चलते गंगोत्री हाईवे पर ओपन टनल के पास और नेताला में मलबा आने से यातायात लगभग 7 घंटे तक बाधित रहा। कई सवारी वाहनों को लंबा चक्कर काटकर बड़ेथी, मनेरा बाईपास से आवागमन करना पड़ा। उधर यमुनोत्री हाइवे पर भी ओजरी डाबरकोट में लगभग 4 घंटे आवाजही बाधित रही।

 

 

 

 

 
Share
Previous Post
बांग्लादेश में हिंसा के बावजूद काली मंदिर में 12वीं पीढ़ी के पुजारी 73 वर्षीय शंकर लाल गोस्वामी डटे हैं
Next Post
Independence Day: आंखों से छलकेगा देश के लिए प्रेम, जब ट्राई करेंगी ये लेटेस्ट और ट्रेंडी आई मेकअप
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    'काली थार जिसने ले ली'; किसान नेता राकेश टिकैत ने अभिभावकों को चेताया, की सीएम योगी की तारीफ.

    • 04 Apr 2026
  • image

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का रियलिटी चेक करने निकले सांसद अनिल बलूनी, जानिए यात्रा के बाद क्या कहा.

    • 15 Apr 2026
  • image

    दिल्ली से देहरादून की 210 KM की दूरी ढाई घंटे में पूरी होगी, सहारनपुर में 14 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन.

    • 08 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.

    • 19 Apr 2026
  • image

    कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.

    • 18 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.

    • 18 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.