logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 21 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
  • कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.
  • CBSE 10वीं की परीक्षा में उत्तरकाशी पुलिस परिवार के होनहारों ने किया शानदार प्रदर्शन, SP ने दी बधाई.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: इमरजेंसी की हालत में अभी नहीं मिल पाएगी मदद, रेस्‍ट एरिया की सुविधा भी नहीं.
 
  • Home
  • यमुनोत्री हाईवे पर जा रही कार पर गिरा बोल्डर, चालक की दर्दनाक मौत और दो यात्री घायल

यमुनोत्री हाईवे पर जा रही कार पर गिरा बोल्डर, चालक की दर्दनाक मौत और दो यात्री घायल.

 
  • Dhirender Singh
  • 14 Aug 2024
  • 790
image  

 

देहरादून/उत्तरकाशी: यमुनोत्री हाईवे पर ओरछा बैंड के पास एक वाहन पर पहाड़ से बड़ा बोल्डर गिर गया। इस हादसे में चालक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि वाहन में सवार अन्य दो लोग घायल हो गए। पर्वतीय क्षेत्रों में इन दिनों बारिश की वजह से सफर करना बेहद खतरनाक साबित हो रहा है। भूस्खलन और मलबा गिरने के कारण हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सोमवार को ओरछा बैंड के पास से गुजर रहे एक मैक्स वाहन पर पहाड़ी से भारी भरकम बोल्डर गिर गया।

इसके साथ ही पहाड़ी से काफी मलबा भी रास्ते पर आ गया। वाहन के ऊपर बोल्डर गिरने से वाहन चालक पुष्कर सिंह निवासी उत्तरकाशी गाड़ी में ही फंस गया। गाड़ी पर बोल्डर गिरने की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को गाड़ी से निकाला, जबकि चालक बुरी तरह से गाड़ी के फंसा हुआ था। जब तक एसडीआरएफ की टीम पहुंची तब तक चालक की मौत हो गई थी। एसडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत के बाद वाहन चालक के शव को गाड़ी से निकला।
 

नदी-नाले भी उफान पर

एसओ बड़कोट दीपक कठैत ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। गाड़ी में दो लोग गंभीर रूप से घायल थे। जिन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि चालक की मौत हो गई है। यह वाहन बड़कोट से उत्तरकाशी की ओर जा रहा था। विदित हो कि पहाड़ों में आजकल बारिश के चलते मार्गों पर लगातार पत्थर, मलबा और बोल्डर गिर रहे हैं। इसकी वजह से लोगों को आवाजाही में परेशानियां उठानी पड़ रही है। यहां तक की भारी बारिश के चलते नदी नाले भी उफान पर है, लेकिन लोग जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं।
 

पहाड़ों पर यात्रा करना खतरनाक

बीते रोज भी चंपावत जिले के टनकपुर में एक मैक्स वाहन किरोडा नाले में बह गया था, जिसमें 9 लोग सवार थे। इनमें से सात लोगों को निकाल लिया गया जबकि हादसे में एक बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई थी। बता दें कि मौसम विभाग ने सोमवार के लिए भी अधिकांश जिलों में भारी बारिश के चेतावनी जारी की है। देहरादून, टिहरी, नैनीताल, चंपावत, चमोली और बागेश्वर जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट है, जबकि अन्य जिले में भी तेज दौड़ की बारिश होने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से अपील की है कि पहाड़ों पर यात्रा करने से बचिए।

 

 
Share
Previous Post
देश के शहीदों का लहू रंग लाया है... 15 अगस्त पर 10 लाइनें आपकी रगों में देशभक्ति भर देंगी
Next Post
उत्तराखंड में बारिश का येलो अलर्ट, भूस्खलन ने बढ़ाई चिंता, पिथौरागढ़ में आदि कैलाश मार्ग पर भूस्खलन
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    raffic Diversion: देहरादून में 14 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी, बंद रहेगा मोहंड एलिवेटेड रोड, देखिए रूट डायवर्जन प्‍लान.

    • 11 Apr 2026
  • image

    उत्तराखंड में पर्यटन को नई उड़ान: ऋषिकेश के पशुलोक बैराज पर उतारा गया सी-प्लेन, ट्रायल रहा सफल.

    • 08 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 16 April: देहरादून, हरिद्वार से नैनीताल तक गर्मी का प्रकोप, तेज हवाओं का येलो अलर्ट.

    • 16 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.

    • 19 Apr 2026
  • image

    कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.

    • 18 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.

    • 18 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.