logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 3 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • उत्तराखंड में बारिश का येलो अलर्ट, भूस्खलन ने बढ़ाई चिंता, पिथौरागढ़ में आदि कैलाश मार्ग पर भूस्खलन

उत्तराखंड में बारिश का येलो अलर्ट, भूस्खलन ने बढ़ाई चिंता, पिथौरागढ़ में आदि कैलाश मार्ग पर भूस्खलन.

 
  • Alok Bhadoria
  • 15 Aug 2024
  • 1205
image  

 

 

देहरादून: उत्तराखंड में मॉनसून की रफ्तार अब धीमी पड़ सकती है। गुरुवार को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्र में एक से दो दौर भारी बारिश के हो सकते हैं, जबकि मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार को भी इसी तरह की स्थिति रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र बारिश और आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानियों ने संवेदनशील इलाकों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण सड़कों के अवरुद्ध होने की चेतावनी भी जारी की है।

भूस्खलन की आशंका वाले संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की हिदायत भी दी गई है। बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक विक्रम सिंह के अनुसार गुरुवार और शुक्रवार को पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं एक से दो दौर तेज बारिश के हो सकते हैं। यहां के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि देहरादून सहित मैदानी क्षेत्र में गर्जन के साथ मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

देहरादून में तड़के से ही तेज गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। उधर पिथौरागढ़ में आदि कैलाश मार्ग पर मालपा से कुछ दूर भारी भूस्खलन हुआ है। शुक्रवार को हुए भूस्खलन से तवाघाट-लिपुलेख मोटर मार्ग बंद हो गया है। रास्ता बंद होने की वजह से दोनों ओर वाहन फंस गए हैं। लोग पैदल आवाजाही कर रहे हैं।

यहां पहाड़ी दरकने से दोपहर के समय का भारी मात्रा में मलबा आ गया। जिसके चलते सड़क बंद हो गई है। बीआरओ ने गुरुवार शाम तक सड़क खुलने की उम्मीद जताई है। उधर गंगोत्री हाईवे पर चुंगी बड़ेथी के समीप मोटर पुल की एप्रोच दीवार पर भूस्खलन हो रहा है। जिसके चलते पुल को भी खतरा उत्पन्न हो गया है। वही पुल के दीवार पर नीचे से नदी से कटाव भी हो रहा है। एप्रोच दीवार पर भूस्खलन होने के कारण एनएचआईडीसीएल की कार्य गुणवत्ता पर भी लोगों ने सवाल खड़े किए हैं। एप्रोच दीवार पर भूस्खलन के कारण सड़क किनारे लगे पैराफिट भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ऐसा ही हाल रहा तो स्थानीय लोगों के साथ ही चारधाम यात्रा के दौरान यहां से आवाजाही करने में बड़ी समस्या उत्पन्न हो जाएगी।

 

 

 
Share
Previous Post
यमुनोत्री हाईवे पर जा रही कार पर गिरा बोल्डर, चालक की दर्दनाक मौत और दो यात्री घायल
Next Post
15 अगस्त आएगा तो आएगी बेटे की याद, डोडा आतंकी हमले में कैप्टन दीपक सिंह के पिता बोले- मुझे गर्व है
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    मसूरी जाने वालों को नहीं मिलेगा जाम! रिस्पना और बिंदाल एलिवेटेड रोड को जोड़ेगा नया 'एलिवेटेड-टनल कॉरिडोर'.

    • 03 Oct 2026
  • image

    अंकिता भंडारी केस में 24 घंटे में गिरफ्तारी, 88 दिन में 500 पन्नों की चार्जशीट: ADG ने बताई SIT जांच से सजा तक की पूरी कहानी.

    • 15 Oct 2026
  • image

    प्रधानमंत्री आवास योजना: 39815 परिवारों को अपने गांव में मिली पक्की छत, CM धामी की पैरवी से साकार हुआ सपना.

    • 09 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.