logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 20 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.
  • CBSE 10वीं की परीक्षा में उत्तरकाशी पुलिस परिवार के होनहारों ने किया शानदार प्रदर्शन, SP ने दी बधाई.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: इमरजेंसी की हालत में अभी नहीं मिल पाएगी मदद, रेस्‍ट एरिया की सुविधा भी नहीं.
  • Uttarakhand Weather Today, 16 April: देहरादून, हरिद्वार से नैनीताल तक गर्मी का प्रकोप, तेज हवाओं का येलो अलर्ट.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: फर्राटा भर रहीं गाड़ियां पर Google मैप पर नहीं दिख रहा रूट, सच्‍चाई जानिए.
 
  • Home
  • 15 अगस्त आएगा तो आएगी बेटे की याद, डोडा आतंकी हमले में कैप्टन दीपक सिंह के पिता बोले- मुझे गर्व है

15 अगस्त आएगा तो आएगी बेटे की याद, डोडा आतंकी हमले में कैप्टन दीपक सिंह के पिता बोले- मुझे गर्व है.

 
  • Shubham Sehgal
  • 15 Aug 2024
  • 738
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून में रहने वाले कैप्टन दीपक सिंह की शहादत की खबर से परिवार को गहरा सदमा लगा है। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले जम्मू के डोडा में सुरक्षा बलों की आतंकियों से मुठभेड़ हो गई। इस एनकाउंटर में कैप्टन दीपक शहीद हो गए। पूर्व पुलिस अधिकारी का परिवार अपने इकलौते बेटे की शहादत से गहरे सदमे में है। शहीद कैप्टन का परिवार देहरादून के कुआंवाला स्थित विंडलास रिवर वैली में रह रहा है। वे मूल रूप से अल्मोड़ा के कामा गांव के रहने वाले है। शहीद कैप्टन का पार्थिव शरीर देहरादून पहुंच गया है। उन्हें पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।

शहीद कैप्टन दीपक के पिता महेश सिंह ने कहा कि मुझे पुत्र की शहादत पर गर्व है। देश के लिए उसने जान दी है। महेश सिंह उत्तराखंड पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। 30 अप्रैल को उन्होंने रिटायरमेंट लिया था। इससे पहले वे पुलिस मुख्यालय में तैनात थे। कैप्टन की शहादत पर पिता महेश सिंह ने कहा कि मुझे अपने बेटे पर गर्व है। मैंने कल से एक आंसू नहीं निकाला था, न निकालूंगा। मैं दुखी नहीं हूं। मरना तो एक दिन सबको है। उसने अपने देश के लिए प्राण दिए हैं। मुझे बिल्कुल भी दुख नहीं है। पत्नी को देखता हूं तो अच्छा नहीं लग रहा है। पिता ने कहा कि मेरी बेटे से हर रोज बात होती थी। 13 अगस्त को वह ऑपरेशन पर गया था, इस कारण कल बात नहीं हो पाई थी।

मई में आया था देहरादून

महेश सिंह ने कहा कि वह हमें सबकुछ बताता था। रात को जब ऑपरेशन पर जाता था तो मुझे बता देता था। लेकिन, परिवार के अन्य लोगों को यूनिट में जाने या पार्टी की बात करता था। उन्होंने बताया कि 2 मई को बहन की शादी में वह देहरादून आया था। करीब दो हफ्ते रुककर वापस गया था। तीन दिन पहले ही उसके दोस्त की शादी की चर्चा हुई थी। उसमें शामिल होने उसे गोवा जाना था। उसके बाद देहरादून आने की योजना बनाई थी। भगवान को शायद कुछ और मंजूर था।

स्कूल के समय से ही सेना में जाने की चाह

महेश सिंह ने बताया कि स्कूलिंग के समय से ही कैप्टन दीपक ऑलराउंडर था। वह हमेशा आर्मी में जाना चाहता था। उसका आर्मी में दो जगहों पर सेलेक्शन हुआ था। उसने आर्मी की इन्फेंट्री यूनिट को जॉइन करने की बात कही। बहुत समझाने पर सिग्नल जॉइन किया। पासिंग आउट परेड के बाद भी वह इन्फेंट्री में जाने की जिद करने लगा, लेकिन किसी तरह सिग्नल में काम करने के लिए मनाया। हालांकि, बाद में उसने आरआर जॉइन कर लिया। उसकी इच्छा थी कि वह आतंकियों से भिड़े। ऐसा होगा नहीं सोचा था। मुझसे पहले चला गया, इसी बात का दुख है। जब वह तिरंगे में लिपट कर आएगा तो मुझसे ज्यादा गर्व कौन करेगा।

भाई-बहनों में सबसे छोटे थे दीपक

कैप्टन दीपक सिंह तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। महेश सिंह के परिवार में दो बेटियां पहले थीं। मनीषा और ज्योति के बाद दीपक का जन्म हुआ था। मनीषा शादी के बाद केरल में बस गई। वहीं, ज्योति का परिवार कुरुक्षेत्र में रहता है। ज्योति की शादी इसी वर्ष 2 मई को हुई थी। महेश सिंह अपनी बड़ी बेटी के यहां केरल गए हुए थे। बेटे की शहादत की खबर सुनकर वापस देहरादून लौटे। कैप्टन दीपक सिंह इस समय 48-राष्ट्रीय राइफल्स में सिग्नल अफसर के पद पर तैनात थे। उनकी टीम कश्मीर के डोडा में छिपे आतंकियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान उन पर हमला हो गया।

कैप्टन दीपक की शहादत की खबर के बाद अल्मोड़ा में शोक की लहर दौड़ गई। उनके गांव कामा में दादी पार्वती देवी और उनके चाचा शंकर क्वारब रहते हैं। दूसरे चाचा गणेश हल्द्वानी में रहते हैं। परिवार के लोग पूजा-पाठ के लिए गांव आते हैं। दीपक का भी गांव में आना-जाना था।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड में बारिश का येलो अलर्ट, भूस्खलन ने बढ़ाई चिंता, पिथौरागढ़ में आदि कैलाश मार्ग पर भूस्खलन
Next Post
जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कलेक्ट्रेट परिसर में में अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ में अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ किया ध्वजारोहण
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    कौन हैं खजानदास, उत्तराखंड में भाजपा का बड़ा दलित चेहरा, धामी सरकार में बनाए गए मंत्री.

    • 21 Mar 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 9 April: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी, IMD का येलो अलर्ट.

    • 09 Apr 2026
  • image

    'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.

    • 11 Apr 2026

Recent News

  • image

    कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.

    • 18 Apr 2026
  • image

    CBSE 10वीं की परीक्षा में उत्तरकाशी पुलिस परिवार के होनहारों ने किया शानदार प्रदर्शन, SP ने दी बधाई.

    • 17 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: इमरजेंसी की हालत में अभी नहीं मिल पाएगी मदद, रेस्‍ट एरिया की सुविधा भी नहीं.

    • 17 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.