logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 20 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • भाई वी आर प्राउड सिस्‍टर्स...कैप्टन दीपक सिंह के ताबूत पर रोती बहनों को देखकर आपका कलेजा टूट जाएगा

भाई वी आर प्राउड सिस्‍टर्स...कैप्टन दीपक सिंह के ताबूत पर रोती बहनों को देखकर आपका कलेजा टूट जाएगा.

 
  • Shubham Sehgal
  • 17 Aug 2024
  • 1291
image  

 

देहरादून: देवभूमि के रहने वाले 25 साल के कैप्‍टन दीप‍क सिंह दो दिन पहले बुधवार को जम्‍मू-कश्‍मीर के डोडा में शहीद हो गए थे। राष्‍ट्रीय राइफल्‍स में तैनात रहे दीपक सिंह की आतंकियों से मुठभेड़ हो गई थी। 15 अगस्‍त को देहरादून में उनका पार्थिव शरीर पहुंचा और पूरे सैनिक सम्‍मान के साथ अंतिम संस्‍कार हुआ। ताबूत देखकर दीपक सिंह के पिता भावुक हो गए। मां का तो रोते-रोते बुरा हाल हो गया। दोनों बहनें भी बिलख पड़ीं। रक्षाबंधन से पहले भाई को खोने का दुख उनके चेहरे पर साफ देखा जा सकता था। शहीद के घर पर उनके अंतिम दर्शन के लिए सैकड़ों की भीड़ उमड़ी। भाई को अंतिम विदाई देते वक्‍त दोनों बहनों ने कहा- 'भाई वी आर प्राउड सिस्‍टर्स। वी आर रियली रियली प्राउड ऑफ यू'

कैप्‍टन दीपक सिंह का पार्थिव शरीर जैसे ही कुंआवाला स्थित उनके घर लाया गया, अंतिम दर्शन करने वालों का तांता लग गया। इस दौरान लोगों ने भारतीय सेना जिंदाबाद और पाकिस्‍तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। वीर शहीद अमर रहे, भारत माता की जय और जब तक सूरज चांद रहेगा दीपक तेरा नाम रहेगा की जयघोष के बीच अंतिम दर्शन के लिए लंबी लाइन लगी रही। दीपक सिंह के पिता महेश सिंह इसी 30 अप्रैल को उत्‍तराखंड पुलिस से रिटायर हुए हैं। जैसे ही वह पुष्‍पचक्र लेकर बेटे को श्रद्धाजंलि देने के लिए आगे बढ़े, खुद को रोने से रोक नहीं पाए। अंतिम सलामी देने के बाद वह जमीन पर बैठकर रोने लगे। उनकी हालत देखकर वहां मौजूद हर किसी के आंसू छलक आए। किसी तरह परिजनों ने महेश सिंह को सहारा दिया और अपने साथ ले गए।
 

Captain Deepak Singh अमर रहें???? pic.twitter.com/rkeitCcf2g

— Frontalforce ???????? (@FrontalForce) August 16, 2024

पुष्‍पचक्र चढ़ाने के बाद नीचे जमीन पर बैठ गईं बहनें

पिता महेश सिंह के बाद दीपक सिंह की दोनों बहनें उनको अंतिम विदाई देने आई। इनमें से एक बहन की पिछले साल शादी हुई है। दोनों बहनों ने पुष्‍पचक्र चढ़ाने के बाद नीचे जमीन पर बैठ गईं और ताबूत पर सिर रखकर जोर-जोर से रोने लगीं। इस दौरान एक बहन यह कहते हुई नजर आईं कि मैंने तुम्‍हें राष्‍ट्रीय राइफल्‍स में जाने के लिए रोका था पर तुम क्‍यों चले गए भाई। वहीं, दूसरी बहन ने भाई की शहादत पर गर्व जताया। उन्‍होंने कहा कि हम प्राउड बहनें हैं। हमें अपने भाई पर वास्‍तव में बहुत अभिमान है।

केरल में बेटी के घर गए थे माता और पिता

आपको बता दें कि कैप्‍टन दीपक सिंह मूलरूप से रानीखेत के रहने वाले थे। उनका परिवार देहरादून में रहता है। उनकी शहादत के वक्‍त माता और पिता केरल में रहने वाली बेटी के घर गए थे। 14 अगस्‍त को दीपक सिंह शहीद हुए और 15 अगस्‍त को उनका अंतिम संस्‍कार हुआ। उनके पिता महेश सिंह ने कहा है कि जब जब 15 अगस्‍त आएगा, वह अपने बेटे के बलिदान को याद करेंगे।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड में विकास का लक्ष्य हासिल करने में मिली सफलता, पुष्कर सिंह धामी ने फहराया तिरंगा
Next Post
मशहूर रेस्टोरेंट के वॉशरूम में छिपा था कैमरा, महिला को शक हुआ तो मचा भारी हंगामा, आरोपी गिरफ्तार
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    आपदा के घावों के बीच ‘जी उठा’ राजपुर-झड़ीपानी ट्रैक, पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी की पदयात्रा से जगी उम्मीद.

    • 06 Apr 2026
  • image

    कौन हैं खजानदास, उत्तराखंड में भाजपा का बड़ा दलित चेहरा, धामी सरकार में बनाए गए मंत्री.

    • 21 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.