logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 2 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • मशहूर रेस्टोरेंट के वॉशरूम में छिपा था कैमरा, महिला को शक हुआ तो मचा भारी हंगामा, आरोपी गिरफ्तार

मशहूर रेस्टोरेंट के वॉशरूम में छिपा था कैमरा, महिला को शक हुआ तो मचा भारी हंगामा, आरोपी गिरफ्तार.

 
  • Abhishek Shukla
  • 17 Aug 2024
  • 823
image  

 

देहरादून: राजधानी के एक नामी रेस्टोरेंट के बाथरूम में मोबाइल छुपाकर महिलाओं के वीडियो बनाने के सनसनीखेज मामला सामने आया है। पंद्रह अगस्त की शाम को मामले के खुलासे के बाद रेस्टोरेंट में बैठी महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद रेस्टोरेंट संचालक और आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

मामला कोतवाली कैंट क्षेत्र स्थित आनंदम रेस्टोरेंट का है। गुरुवार की शाम को रेस्टोरेंट में काफी लोग थे। इनमें से कोई महिला वॉशरूम में गई तो अचानक वॉशरूम में हटाई गई टाइल को देख कर उन्हें शक हुआ। जब ध्यान से देखा तो वहां पर मोबाइल रखा हुआ था। जिसमें कैमरा ऑन था और रिकॉर्डिंग हो रही थी। यह सब देख कर महिला के होश उड़ गये और उन्होंने अपने साथ वालों को इसकी जानकारी दी।

रेस्टोरेंट में हंगामा

वॉशरूम में मोबाइल छुपा कर रिकॉर्डिंग करने की बात जैसे ही सामने आयी तो रेस्टोरेंट में मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया। रेस्टोरेंट में हंगामे की सूचना पर कैंट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब महिलाओं की शिकायत पर दुबारा वॉशरूम में जा कर जांच की तो वहां से मोबाइल गायब मिला।

वाशरूम में सफाई का काम करता आरोपी

पुलिस ने रेस्टोरेंट के संचालक व रेस्टोरेंट में नियुक्त सभी कर्मचारियों से पूछताछ की। इस दौरान हाउसकीपिंग का कार्य करने वाले एक कर्मचारी की बातों पर संदेह होने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में विनोद पुत्र परमेशवर मंडल, निवासी चरककुटीर, थाना मनिहारी, धनबाद, झारखंड ने महिला वाशरूम में मोबाइल छुपाकर रखने की बात स्वीकारी। उसने बताया कि वह रेस्टोरेंट में बने तीनों महिला वाशरूम में सफाई का काम करता है।

वाशरूम में छिपाकर रख दिया मोबाइल

इस दौरान उसने महिला वाशरूम में मोबाइल छिपाकर रख दिया था। महिलाओं को जब वाशरूम में मोबाइल रखे होने की जानकारी हुई और वे लोग इसकी शिकायत रेस्टोरेंट संचालक से करने के लिये गये, उसी दौरान उसने वाशरूम से मोबाइल को हटाकर सभी वीडियो क्लिपस को डिलीट कर दिया था।

कैंट प्रभारी इंस्पेक्टर कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि रेस्टोरेंट में आयी महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक व अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर कैंट कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि रेस्टोरेंट में काम करने वाला आरोपी युवक विनोद निवासी झारखंड अपने मोबाइल को महिला बाथरूम में छिपा कर उसे रिकॉर्डिंग के लिए ऑन कर देता था। आरोपी एक साल से रेस्टोरेंट में काम कर रहा था। वह पहले भी कई बार कर चुका है।

वहीं, आनंदम रेस्टोरेंट के मालिक आनंद गुप्ता का कहना है कि उन्होंने पुलिस को सभी जानकारी दे दी है। यह सफाई कर्मचारी एक सिक्योरिटी एजेंसी से हायर किया था। पुलिस को लिखित में जानकारी दे दी गई है। आरोपी सफाई कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

 

 
Share
Previous Post
भाई वी आर प्राउड सिस्‍टर्स...कैप्टन दीपक सिंह के ताबूत पर रोती बहनों को देखकर आपका कलेजा टूट जाएगा
Next Post
चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन भी होगा पंजीकरण, पुष्कर सिंह धामी ने बैठक में लिया फैसला
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    '600 रुपये मांगे, 300 दे रहे थे', देहरादून में प्लंबर ने पेचकस से तीन लोगों को इतनी से बात पर बेरहमी से मार डाला.

    • 07 Oct 2026
  • image

    मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.

    • 26 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.