logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 2 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • लड़की ने पूछा था पंजाब का रूट, दिल्ली से लाए देहरादून,फिर ड्राइवर, कंडक्टर, कैशियर... सबने ने किया रेप

लड़की ने पूछा था पंजाब का रूट, दिल्ली से लाए देहरादून,फिर ड्राइवर, कंडक्टर, कैशियर... सबने ने किया रेप.

 
  • Shubham Sehgal
  • 19 Aug 2024
  • 684
image  

 

देहरादूनः देश भर में कोलकाता में डॉक्टर के साथ गैंगरेप के बाद आक्रोश व्याप्त है। इस बीच उत्तराखंड से भी दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक नाबालिग बच्ची के साथ रोडवेज बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने आधी रात को गैंगरेप किया। बच्ची की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। आरोपी उसे पंजाब जाने के लिए सही रास्ता बताने का झांसा देकर उत्तराखंड लाए थे। काउंसलिंग के दौरान लड़की ने बताया कि कुछ लोगों ने बस में उसके साथ गलत काम किया है। एसएसपी अजय सिंह ने रविवार को बताया कि 2 बस ड्राइवर, कंडक्टर, कैशियर और सफाईकर्मी को अरेस्ट कर पूछताछ चल रही है। उत्तराखंड परिवहन निगम से अनुबंधित बस को फरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक, 12 अगस्त की रात 16 साल की नाबालिग बच्ची ने दिल्ली में कश्मीरी गेट पर उत्तराखंड परिवहन निगम की बस के कंडक्टर से पंजाब जाने के रूट के बारे में पूछा था। इस पर कंडक्टर ने ड्राइवर के साथ मिलकर उसे दिल्ली से देहरादून और फिर पंजाब जाने की बात कही। दोनों किशोरी को दिल्ली से देहरादून लेकर आए। दून आईएसबीटी पर जब बस पहुंची तो सारी सवारियां नीचे उतर गईं। इस दौरान किशोरी बस में ही थी, तभी ड्राइवर और कंडक्टर ने बारी-बारी से बस में ही उसके साथ रेप किया। इतना ही नहीं, दोनों ने रोडवेज के दूसरे चालकों और कैशियर को भी यह बात बताई, जिसके बाद उन लोगों ने भी नाबालिक के साथ दुष्कर्म किया। घटना 12 अगस्त की रात एक बजे की है।

एसएसपी ने बताया कि 12-13 अगस्त की रात करीब 2 बजे लड़की आईएसबीटी के पास एक दुकान पर संदिग्ध हालात में बैठी थी। उससे एक व्यक्ति बात कर रहा था। आईएसबीटी बस स्टैंड के गार्ड को मामला कुछ संदिग्ध लगा तो उसने हेल्पलाइन नंबर 1098 पर कॉल कर सूचना दी। इसके बाद बाल कल्याण समिति (CWC) की एक टीम मौके पर पहुंची और लड़की को नारी निकेतन ले आई। वहां काउंसलिंग के दौरान लड़की अलग-अलग बयान देती रही। तीसरी बार की काउंसलिंग में उसने गैंगरेप की बात बताई।

पुलिस की जांच में पता चला कि लड़की मुरादाबाद से दिल्ली घूमने गई थी। कश्मीरी गेट से बस का ड्राइवर उसे देहरादून ले आया था। बस खाली होने के बाद वर्कशॉप में ले जाकर ड्राइवर और कंडक्टर ने उसके साथ रेप किया। बाद में दूसरी बस के ड्राइवर, कंडक्टर और बस स्टैंड के कैशियर को पता चला तो उन्होंने भी रेप किया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम धर्मेंद्र कुमार (32), देवेंद्र (52), रवि कुमार (34), राजपाल (57) और राजेश कुमार सोनकर (38) हैं।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड में नर्स से दरिंदगी के बाद हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, झाड़ियों में मिला था महिला का शव
Next Post
राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी नौकरियों में 10% आरक्षण देने वाला विधेयक मंजूर, धामी बोले- बलिदान को नहीं भूलेंगे
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    दिनेश आर्य कौन हैं जिनको भाजपा ने उत्‍तराखंड में बनाया राज्‍यसभा प्रत्‍याशी, दलित चेहरे पर जताया भरोसा.

    • 05 Oct 2026
  • image

    '600 रुपये मांगे, 300 दे रहे थे', देहरादून में प्लंबर ने पेचकस से तीन लोगों को इतनी से बात पर बेरहमी से मार डाला.

    • 07 Oct 2026
  • image

    देहरादून में शराब की होम डिलीवरी, 25 साल के छात्र ने खड़ी कर दी करोड़ों की प्रॉपर्टी, ऐसे चला रहा था धंधा.

    • 10 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.