logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 20 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • उत्तराखंड में सड़कें बन रही हैं मलबों का भंडार,बारिश में पहाड़ पर ये क्या हो रहा है?

उत्तराखंड में सड़कें बन रही हैं मलबों का भंडार,बारिश में पहाड़ पर ये क्या हो रहा है?.

 
  • Shubham Sehgal
  • 20 Aug 2024
  • 751
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड के चमोली जिले में मूसलाधार बारिश के कारण कुहेड़-मैठाणा-मथरपाल सड़क पर भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आने से लोग दहशत में आ गये। मटमैले पानी के साथ बोल्डर और मलबा आने से यह सड़क भी गदेरे में तब्दील हो गई। जिसके चलते कई गांवों का मुख्य सड़क से संपर्क कट गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ ही ग्रामीण मार्ग भी बाधित हो रहे हैं। सोमवार को प्रदेशभर में भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। चमेाली में भारी बारिश के पानी के साथ कुहेड़-मैठाणा-मथरपाल सड़क मलबा और बोल्डर आने के कारण लोगों के होश उड़ गए। वही गमरथा तोक के पास भूस्खलन के कारण सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। जिसके चलते सड़क से कई गांवों का संपर्क टूट गया है और यह गांव अलग-थलग पड़ गये हैं।

उत्तराखंड में मानसून ने एक बार फिर से जोर पकड़ लिया है। सोमवार को भी पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यवस्थ रहा। बारिश के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। सोमवार को चमोली जिले में बारिश का रौद्र रूप देखने को मिला। सड़क पर पानी के साथ जिस तरह से मलबा के साथ छोटे-छोटे पत्थरों के साथ बड़े-बड़े बोल्डर बहकर आए उससे यहां के लोग भी दहशत में आ गए। अभी बीस दिन पहले ही केदारनाथ में हुई अतिवृष्टि के चलते अब तक केदारनाथ धाम की यात्रा सुचारू नहीं हो पायी है। वहां के हालात को याद कर चमोली में सड़क पर बह कर आने वाले मलबे को देख कर लोग दहशत में आ गये हैं। बोल्डरों के साथ आता मटमैला पानी लोगों के मन में डर पैदा कर रहा है कि कहीं यह बारिश बड़ा नुकसान न कर दे।

विदित हो कि पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क कटिंग के बाद डंपिंग जोन नहीं बनाया जाता और मलबा जगह-जगह डाल दिया जाता है। तेज बारिश होने पर इधर-उधर पसरा मलबा पानी के साथ बहकर सड़कों पर आ जाता है, जिसकी वजह से रास्ते बाधित हो जाते हैं। या फिर गदेरों में फेंका हुआ मलबा बरसात के समय भारी मुसीबत बनता है और कई बार बड़ा नुकसान करके चला जाता है। इससे वन संपदा को भी नुकसान पहुंचता है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में मशक्कत के बाद बनी सड़क जहां क्षतिग्रस्त होने से करोड़ों रुपए का नुकसान होता है तो वहीं कई गांवों के संपर्क भी मुख्य सड़क से कटने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। यहां सड़क के गदेरे में तब्दील होने के बाद से लोग तेज पानी को देखकर डर रहे हैं तो वहीं आवाजाही पूरी तरह से ठप होने के कारण परेशानी भी उठानी पड़ रही है। लगातार हो रही बारिश के चलते चमोली के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भूस्खलन की समस्याएं भी पैदा हो रही है। मूसलाधार बारिश के कारण ग्रामीण भी जगह-जगह से भूस्खलन की जद में हैं।

 

 
Share
Previous Post
देहरादून गैंगरेप की जांच के लिए SIT गठित, बस में एक के बाद एक पांच लोगों ने किया था युवती से दुष्कर्म
Next Post
अब सिंगल पैरेंट्स भी ले सकेंगे बच्चा गोद, सरकार ने बदले नियम, जानें क्या है प्रक्रिया
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    नकली हॉलमार्क लगा बदल देते थे स्‍वर्ण आभूषण, चमोली में ठग गिरोह का पर्दाफाश, ढाई लाख की लेजर मशीन मिली.

    • 23 Mar 2026
  • image

    दिल्ली से देहरादून की 210 KM की दूरी ढाई घंटे में पूरी होगी, सहारनपुर में 14 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन.

    • 08 Apr 2026
  • image

    उत्तराखंड में पर्यटन को नई उड़ान: ऋषिकेश के पशुलोक बैराज पर उतारा गया सी-प्लेन, ट्रायल रहा सफल.

    • 08 Apr 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.