logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 20 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • एसयूवी ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, गर्भवती महिला समेत 4 लोगों की मौत, उधम सिंह नगर में सुबह-सुबह हुआ हादसा

एसयूवी ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, गर्भवती महिला समेत 4 लोगों की मौत, उधम सिंह नगर में सुबह-सुबह हुआ हादसा.

 
  • Aishwarya Kumar Rai
  • 21 Aug 2024
  • 810
image  

 

रुद्रपुर: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जनपद के रुद्रपुर में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार गाड़ी ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसमें गर्भवती महिला सहित 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। लेबर पेन होने पर महिला को परिजन अस्पताल लेकर गए थे, जहां से लौटते हुए एक एसयूवी ने टक्कर मार दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा रुद्रपुर में अटरिया मार्ग मोड़ पर हुआ। सभी लोग गर्भवती महिला को जिला अस्पताल से वापस लेकर आ रहे थे। महिला 9 महीने की गर्भवती थी। रास्ते में एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इसमें टुकटुक गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद घायलों को फौरन अस्पताल ले जाया गया। हालांकि 4 लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी।

जानकारी के मुताबिक कल देर रात ज्योति को अचानक लेबर पेन होने लगा तो परिजन ओर आसपास की महिलाएं उसे ई-रिक्शा से जिला अस्पताल ले कर पहुंचे थे। देर रात डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उन्हें घर भेज दिया था। लगभग ढाई बजे रात गर्भवती महिला को लेकर महिलाएं ई-रिक्शे से घर लौट रही थी। जैसे ही वह अटरिया मोड से आगे पहुंचे ही थे कि एक कार ने ई रिक्शे में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई रिक्शे के परखच्चे उड़ गए।


ई-रिक्शे में बैठी गर्भवती सहित पांच महिला ओर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टर ने गर्भवती महिला सहित तीन महिलाओं को रेफर कर दिया, जबकि दो महिलाओं सहित ई-रिक्शा चालक को मृत घोषित कर दिया। हल्द्वानी सुशील तिवारी अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत हो गई। जबकि अन्य महिलाओं का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौत की खबर के बाद परिजन में कोहराम मचा हुआ है।
 

एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोड़के ने बताया कि घटना रात्रि लगभग ढाई से तीन बजे की है। हादसे में गर्भवती महिला सहित चार लोगों की मौत हुई है। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। मृतकों की शिनाख्त गर्भवती ज्योति (25), उर्मिला (42), विभा (36) और टुकटुक चालक मनोज के तौर पर की गई है। वहीं गंभीर तौर पर घायलों में कांति देवी (38) और ललिता (36) शामिल हैं। इन दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 
Share
Previous Post
अब सिंगल पैरेंट्स भी ले सकेंगे बच्चा गोद, सरकार ने बदले नियम, जानें क्या है प्रक्रिया
Next Post
नौकरी के लिए पोलैंड गए थे ऋषिकेश के दो युवक, सात समंदर पार तालाब में डूबकर हुई मौत,अंतिम दर्शन के इंतजार में परिजन
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    भारत में डिजिटल जनगणना: लिव-इन कपल्स का भी डेटा ऐप पर, 5 कारण जो इसे बनाते हैं खास.

    • 02 Apr 2026
  • image

    'काली थार जिसने ले ली'; किसान नेता राकेश टिकैत ने अभिभावकों को चेताया, की सीएम योगी की तारीफ.

    • 04 Apr 2026
  • image

    उत्तराखंड में तीर्थ यात्रियों की संख्या को लेकर क्या है विवाद? जानिए.

    • 09 Apr 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.