logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 20 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • नौकरी के लिए पोलैंड गए थे ऋषिकेश के दो युवक, सात समंदर पार तालाब में डूबकर हुई मौत,अंतिम दर्शन के इंतजार में परिजन

नौकरी के लिए पोलैंड गए थे ऋषिकेश के दो युवक, सात समंदर पार तालाब में डूबकर हुई मौत,अंतिम दर्शन के इंतजार में परिजन .

 
  • Shubham Sehgal
  • 21 Aug 2024
  • 715
image  

 

ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऋषिकेश के दो युवकों की पौलेंड में डूब कर मौत हो जाने पर परिजन सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने बताया कि दोनों युवक एक तालाब में नहाने गए थे। इस दौरान एक युवक डूब गया, जिस बचाने के लिए दूसरा युवक भी कूद पड़ा और दोनों की डूबने से मौत हो गई। संभावना जताई जा रही है कि दोनों युवकों के शव 3 दिन बाद भारत पहुंचेंगे और शवों को ऋषिकेश लाकर परिजन को सौंप दिया जाएगा।

पोलैंड में स्थित एक दवाई कंपनी में कार्यरत थे दोनों युवक
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार अनिकेत नेगी मूल रूप से टिहरी जिले के माल गांव और दीपक सिंह राणा पुत्र कुंवर सिंह राणा घनसाली के रहने वाले हैं। दोनों युवकों के परिजन ऋषिकेश स्थित बीस बीघा गली नंबर-3 बापूग्राम में काफी समय से रह रहे हैं। दोनो युवक पौलेंड में स्थित एक दवाई कंपनी के वेयर हाउस में काम करते थे। दीपक राणा बीते चार माह पूर्व पौलेंड में नौकरी के लिए गया था। जबकि उसका दोस्त अनिकेत बीते कुछ वर्षों से पौलेंड स्थित दवाई कंपनी ने कार्यरत था। जहां दोनों दवाई कंपनी में साथ ही काम करते थे।

दोस्त को डूबने से बचाने के दौरान दूसरे की भी हुई मौत
बताया जा रहा है कि बीते शनिवार को पौलेंड में शहर के बीच स्थित एक तालाब पर दीपक नहाने गया था। जब दीपक डूबने लगा तो अनिकेत उसको बचाने के लिए तालाब में कूद पड़ा। इसी दौरान दोनों की तालाब में डूब कर मौत हो गई। जिनके शव बीते सोमवार को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया।

परिजन ने केंद्र और राज्य सरकार से शव लाने की लगाई गुहार
वहीं मृतक युवक दीपक राणा के पिता कुंवर सिंह राणा ने बताया कि कंपनी शवों को भारत लाने में सहयोग कर रही है। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार और राज्य सरकार से दोनों युवकों के शव शीघ्र भारत लाकर उन्हें सौंपने की गुहार लगाई है।

जानकारी मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि पहुंचे परिजन से मिलने
घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजनों से मिलने पहुंचे नगर निगम ऋषिकेश के निवर्तमान पार्षद गुरविंदर सिंह गुर्री ने बताया कि दोनों डूबे युवकों के साथ ही उनका एक अन्य दोस्त भी था, जिसने दोनों के डूबने की जानकारी संबंधित कंपनी को दी। जिसके बाद दोनों युवकों के शवों को तालाब से बरामद कर लिया गया।

वहीं डूबे दोनों युवकों का पोस्टमॉर्टम किया जा चुका है और शीघ्र ही दोनों के शव भारत लाकर परिजन को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से अनुरोध किया है कि शीघ्र ही दोनों युवकों के शवों को भारत लाकर शोकाकुल परिजनों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाए।

 

 
Share
Previous Post
एसयूवी ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, गर्भवती महिला समेत 4 लोगों की मौत, उधम सिंह नगर में सुबह-सुबह हुआ हादसा
Next Post
बाजार में सन्नाटा, सड़क पर लाठीचार्ज से लेकर चक्का जाम...रेल सेवा भी प्रभावित, जानिए भारत बंद का किस राज्य में कैसा असर
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    आपदा के घावों के बीच ‘जी उठा’ राजपुर-झड़ीपानी ट्रैक, पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी की पदयात्रा से जगी उम्मीद.

    • 06 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 31 March: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में बढ़ेगी गर्मी, IMD अलर्ट.

    • 31 Mar 2026
  • image

    SP और SSP में अंतर क्या है? जानिए दोनों में कौन होता है सबसे बड़ा पुलिस अधिकारी.

    • 31 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.