logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Saturday, 1 August 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'जन्म से नहीं कर्म से महान बनता है व्यक्ति', संत रविदास की 650वीं जयंती पर बोले सीएम धामी.
  • Dehradun Teacher Death Case: 'सॉरी मम्मी जा रही हूं और सहन नहीं होता', नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत.
  • मसूरी: प्रेम विवाह के 7 साल भी नहीं हुए पूरे, मसूरी में विवाहिता की फांसी लगाकर दी जान, पति पर उठे सवाल.
  • मसूरी: प्रेम विवाह के 7 साल भी नहीं हुए पूरे, मसूरी में विवाहिता की फांसी लगाकर दी जान, पति पर उठे सवाल.
  • Uttarakhand Weather Today, 29 July: देहरादून, नैनीताल समेत उत्तराखंड के 8 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, खराब मौसम के चलते प्रदेश के 111 रास्ते बंद.
 
  • Home
  • उत्तराखंड अनुपूरक बजट पर बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी- विकास की गति को तेज करेंगे

उत्तराखंड अनुपूरक बजट पर बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी- विकास की गति को तेज करेंगे.

 
  • Kunal Kataria
  • 23 Aug 2024
  • 1007
image  

 

देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन से अनुपूरक बजट पारित होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने अनुपूरक बजट को लेकर कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में विकास योजनाओं के लिए बजट में कमी नहीं आने देना चाहती। अनुपूरक बजट के माध्यम से राज्य और केंद्र की योजनाओं को गति मिलेगी। जिन विभागों को बजट की जरूरत थी, उनके लिए भी बजट आवंटित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारा सामान्य बजट किसी कारणवश धरातल पर उतर नहीं सका, लेकिन इस अनुपूरक बजट में गरीबों को प्रमुखता दी गई है। मौजूदा समय में गरीबों द्वारा झेली जा रही समस्याओं का निस्तारण करने की दिशा में पूरी रूपरेखा तैयार की गई है, जिसे आगामी दिनों में जमीन पर उतारा जाएगा। इसके अलावा युवाओं के कौशल पर विशेष फोकस किया जाएगा, ताकि वे देश प्रदेश के विकास में अपनी अहम भूमिका निभा सकें।

'किसानों को विशेष प्रमुखता दी गई'

उन्होंने कहा कि इस अनुपूरक बजट में मातृ शक्ति और किसानों को विशेष प्रमुखता दी गई है। अनुपूरक बजट में हमने प्रयास किया है कि केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश के लिए जितनी भी योजनाएं चलाई जा रही हैं, उसे कैसे जमीन पर उतारना है, इस बारे में हमने व्यापक स्तर पर विचार विमर्श किया है। हमने बजट के जरिए यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया है कि कोई भी व्यक्ति विकास से अछूता न रहे। अगर कोई ऐसा रहता है, तो हम अपने स्तर से सभी प्रकार के लाभ मुहैया कराने की दिशा में समुचित कदम उठाएं।

'भविष्य में हम आगामी पीढ़ी को अच्छा परिवेश देकर जाएं'

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इसके अलावा हमने बजट के जरिए यह भी सुनिश्चित करने का प्रयास किया है कि हमारे राज्य की परिसंपत्तियों को किसी भी प्रकार की क्षति न पहुंचे और भविष्य में हम अपनी आगामी पीढ़ी को एक अच्छा परिवेश देकर जाएं। इस दिशा में हमने उल्लेखनीय प्रयास करने होंगे, तो कुल मिलाकर मैं यही कहना चाहूंगा कि सामान्य बजट में आने वाली कमियों को दूर करने के लिए हमने अनुपूरक बजट का खाका तैयार किया है। मैं एक बात फिर से दोहराना चाहूंगा कि इसमें हमने जो भी रूपरेखा निर्धारित की है, उसे अब हम आगामी दिनों में जमीन पर उतारने की दिशा में कदम उठाएंगे। कोई भी अधिकारी अगर ऐसा करने में विफल रहता है, तो उसे तंत्र से बाहर करने की कोशिश करेंगे। हम चाहेंगे पूरा तंत्र सुचारू रूप से काम कर सकें।

 

 
Share
Previous Post
बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, देहरादून में घरों में घुसा मलबा, उत्तराखंड में आफत लेकर आया मानसून
Next Post
भारत 23 अगस्त को क्यों मना रहा है अंतरिक्ष दिवस? जानकर आपको गर्व होगा
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    जॉर्ज एवरेस्ट का जन्मदिन: पहाड़ों की रानी थी कर्मस्थली, 200 साल पुराने इतिहास की गवाही देता जॉर्ज एवरेस्ट हाउस.

    • 07 Jul 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 08 July: देहरादून, नैनीताल समेत उत्तराखंड के 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मानसून के चलते लोगों को गर्मी से मिली राहत.

    • 08 Jul 2026
  • image

    आरोप है कि उसने परीक्षा से पहले छात्रों को अनुचित लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से WhatsApp ग्रुप के माध्यम से परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न साझा किए थे। मामले में पुलिस उसके पास से मिले इलेक्ट्रॉनिक .

    • 24 Jul 2026

Recent News

  • image

    'जन्म से नहीं कर्म से महान बनता है व्यक्ति', संत रविदास की 650वीं जयंती पर बोले सीएम धामी.

    • 31 Jul 2026
  • image

    Dehradun Teacher Death Case: 'सॉरी मम्मी जा रही हूं और सहन नहीं होता', नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत.

    • 31 Jul 2026
  • image

    मसूरी: प्रेम विवाह के 7 साल भी नहीं हुए पूरे, मसूरी में विवाहिता की फांसी लगाकर दी जान, पति पर उठे सवाल.

    • 30 Jul 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.