logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Saturday, 1 August 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'जन्म से नहीं कर्म से महान बनता है व्यक्ति', संत रविदास की 650वीं जयंती पर बोले सीएम धामी.
  • Dehradun Teacher Death Case: 'सॉरी मम्मी जा रही हूं और सहन नहीं होता', नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत.
  • मसूरी: प्रेम विवाह के 7 साल भी नहीं हुए पूरे, मसूरी में विवाहिता की फांसी लगाकर दी जान, पति पर उठे सवाल.
  • मसूरी: प्रेम विवाह के 7 साल भी नहीं हुए पूरे, मसूरी में विवाहिता की फांसी लगाकर दी जान, पति पर उठे सवाल.
  • Uttarakhand Weather Today, 29 July: देहरादून, नैनीताल समेत उत्तराखंड के 8 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, खराब मौसम के चलते प्रदेश के 111 रास्ते बंद.
 
  • Home
  • वेतन वृद्धि, कैशलेस और विदेश में इलाज की सुविधा... उत्तराखंड के विधायकों के साथ उनके ड्राइवरों की भी सैलरी

वेतन वृद्धि, कैशलेस और विदेश में इलाज की सुविधा... उत्तराखंड के विधायकों के साथ उनके ड्राइवरों की भी सैलरी.

 
  • Shubham Sehgal
  • 24 Aug 2024
  • 937
image  

 

गैरसैंण/देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा ने शुक्रवार को विधायकों के विभिन्न भत्तों में बढ़ोतरी करने और उन्हें कैशलैस इलाज की सुविधा देने का प्रावधान करने वाले विधेयक को अपनी मंजूरी दे दी। कांग्रेस सदस्यों की अनुपस्थिति में पारित हुए ‘उत्तराखंड राज्य विधानसभा विविध (संशोधन) विधेयक-2024’ को मंजूरी मिलने के बाद एक अप्रैल 2022 से लागू माना जाएगा।

विधेयक के पारित होने के बाद प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि भत्तों में बढ़ोतरी को लेकर विधायकों की लंबे समय से अपेक्षा थी। उन्होंने कहा कि इसे देखते हुए एक समिति गठित की गई थी और उसी समिति की कुछ संस्तुतियों को स्वीकार करते हुए यह विधेयक लाया गया है। विधेयक के तहत स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अब विधायकों को भी राज्य कर्मचारियों की भांति ‘गोल्डन कार्ड’ दिया जाएगा, जिसके माध्यम से उन्हें कैशलैस उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी।

इन जगहों पर मिलेगी सुविधा

उन्होंने कहा कि प्रदेश के बड़े चिकित्सालय, दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), फोर्टिस और राजीव गांधी कैंसर इंस्टीटयूर एंड रिसर्च सेंटर जैसे संस्थानों में कैशलैस इलाज की सुविधा मिलेगी या वहां हुए चिकित्सा व्यय की प्रतिपूर्ति की जाएगी। विधेयक के तहत, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के द्वारा रेफर किए जाने पर विधायकों को विदेश में भी चिकित्सा सुविधा अनुमन्य होगी।

चालक की भी बढ़ी तनख्वाह

इसी प्रकार विधायकों को वाहन चालक की तनख्वाह के लिए मिल रहे 12,000 रुपये प्रतिमाह भत्ते को बढ़ाकर 20,000 रुपये प्रति माह कर दिया जाएगा। विधायकों को रेलवे कूपन की स्वीकृत धनराशि में से तीस हजार रुपये नकद दिए जाएंगे। टेलीफोन के लिए विधायकों को मिलने वाली दो हजार रुपये प्रतिमाह की सीमा को भी बढ़ाया गया है।

कांग्रेस विधायकों ने कहा जानकारी नहीं

इस बीच, कांग्रेस के विधायकों ने विधेयक को उनकी अनुपस्थिति में पारित किए जाने पर नाराजगी जताई। पिथौरागढ़ के धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने कहा कि विधेयक उनकी गैर मौजूदगी में पारित हुआ है, इसलिए उसके प्रावधानों की जानकारी नहीं है। हाल में बदरीनाथ से चुने गए कांग्रेस विधायक लखपत बुटोला ने कहा कि इस विधेयक के पारित होने की जानकारी है, लेकिन इसमें क्या प्रावधान किए गए हैं, यह नहीं पता।

 

 
Share
Previous Post
भारत 23 अगस्त को क्यों मना रहा है अंतरिक्ष दिवस? जानकर आपको गर्व होगा
Next Post
देहरादून समेत पांच जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, उत्तराखंड में जनजीवन अस्त-व्यस्त
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    बद्रीनाथ धाम में राम मंदिर जैसा मामला! चढ़ावा चोरी का आरोप; समिति के कर्मियों, अध्यक्ष के PA को नोटिस.

    • 04 Jul 2026
  • image

    'ड्रंक ड्राइविंग के लिए सिर्फ शराब की बदबू आना काफी नहीं है', उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला.

    • 16 Jul 2026
  • image

    पहाड़ों पर आफत! मसूरी में लगातार बारिश से पेड़ गिरे, कई घंटे बाधित रहा यातायात.

    • 10 Jul 2026

Recent News

  • image

    'जन्म से नहीं कर्म से महान बनता है व्यक्ति', संत रविदास की 650वीं जयंती पर बोले सीएम धामी.

    • 31 Jul 2026
  • image

    Dehradun Teacher Death Case: 'सॉरी मम्मी जा रही हूं और सहन नहीं होता', नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत.

    • 31 Jul 2026
  • image

    मसूरी: प्रेम विवाह के 7 साल भी नहीं हुए पूरे, मसूरी में विवाहिता की फांसी लगाकर दी जान, पति पर उठे सवाल.

    • 30 Jul 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.