logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • देहरादून समेत पांच जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, उत्तराखंड में जनजीवन अस्त-व्यस्त

देहरादून समेत पांच जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, उत्तराखंड में जनजीवन अस्त-व्यस्त.

 
  • Priyanka Thapa
  • 24 Aug 2024
  • 850
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य जिलों में भी बौछारें पड़ सकती हैं। उत्तराखंड में मानसून का कहर जारी है। देहरादून में भी भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। रोज ही भारी बारिश हो रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में हालात खराब हो रहे हैं।

देहरादून के चंद्रबनी में बरसाती नदी का तटबंध टूट गया है। भारी बारिश के चलते यहां काफी नुकसान हुआ है। नदी का तटबंध टूटने के कारण बस्ती में जल भराव हो गया और कई घरों में भी पानी घुस गया। चोयला मुख्य मार्ग पर बाढ़ जैसी स्थिति बन गई जिसके कारण आवाजाही बाधित रही। पूर्व में भी इस स्थान पर बाढ़ से हालात के कारण काफी नुकसान हो चुका है। भारी बारिश के चलते मालदेवता क्षेत्र में लगातार तीसरे दिन भी काफी नुकसान हुआ है।

देहरादून शहर से लगभग 15 किलोमीटर दूर मालदेवता और इससे सटे क्षेत्रों में बारिश कहर बनकर बरस रही है। शुक्रवार को भी यहां भूस्खलन के चलते पहाड़ियों से भारी मात्रा में मलबा घरों में घुस गया। लगभग 10 मकान चार से पांच फीट तक मलबे में दब गए।

यहां रहने वाले परिवारों ने रात को ही घर छोड़ दिए थे। बच्चों और बुजुर्गों सहित सभी लोगों ने खाला पर कर रात को दूसरे गांव में शरण ली थी। बार-बार आ रही आपदा के कारण यहां के लोग दहशत में हैं, और रातें भी जागकर कट रही हैं। हल्की सी बारिश होते ही यहां के लोग सहम रहे हैं कि कहीं कोई अनहोनी ना हो जाए। मलबे के कारण घरों में सामान खराब हुआ है तो वहीं खेतों में खड़ी फसल भी मलबे में दबकर बर्बाद हो गई है।

मालदेवता में पंजाब नेशनल बैंक के भवन में भी मलबा घुस गया है। जिससे वहां कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया है। बिंदाल नदी भी उफान पर आ गई है जिससे इन नदियों के किनारे बनी बस्तियों को भी नुकसान पहुंचा है।

 

 
Share
Previous Post
वेतन वृद्धि, कैशलेस और विदेश में इलाज की सुविधा... उत्तराखंड के विधायकों के साथ उनके ड्राइवरों की भी सैलरी
Next Post
दही में मिलाएं ये चीज, 100 गुना बढ़ जाएगी ताकत, कैल्शियम से हड्डियां होंगी मजबूत
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    ट्रंप का बड़ा ऐलान: ईरान पर हमला 5 दिन के लिए टाला; होर्मुज पर दुनिया को फंसाकर पल्ला भी झाड़ा.

    • 23 Mar 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.