logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • उत्तराखंड में आज होगी भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी, इसके बाद कुछ दिन साफ ​​रहेगा मौसम

उत्तराखंड में आज होगी भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी, इसके बाद कुछ दिन साफ ​​रहेगा मौसम.

 
  • Priyanka Thapa
  • 26 Aug 2024
  • 967
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में सोमवार को पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश होने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को आकाशीय बिजली चमकने के साथ कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना जताई है। रविवार को सुबह से ही तेज धूप खिली रही, जिससे पूरा दिन लोग गर्मी और उमस से परेशान रहे। हालांकि शाम होते ही मौसम सुहावना हो गया और देहरादून में झमाझम बारिश हुई। वही बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को भी वाहनों की आवाजाही ठप रही। नंदप्रयाग के पास भूस्खलन क्षेत्र में पहाड़ों से लगातार आ रहे मलबे के कारण हाइवे खुलने के फिलहाल कोई आसार नहीं हैं।

पुलिस प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैन मोटर मार्ग से करवाई। लेकिन संकरी और तीव्र मोड होने के कारण यहां भी लगभग 5 घंटे तक जाम लग रहा है। इस वजह से बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे और वापस लौट रहे लगभग 500 तीर्थयात्री जाम में फंसे रहे। पहाड़ी से मलबा आने के कारण 23 अगस्त से बद्रीनाथ हाईवे अवरुद्ध है।

यमुनोत्री हाइवे पर कृष्णा चट्टी में यमुना नदी के कटाव के कारण वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। रविवार को छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू करवाई गई लेकिन बड़े वाहनों की आवाजाही बंद होने के कारण यमुनोत्री धाम जाने वाली यात्रियों को लगभग दो किलोमीटर की अतिरिक्त पैदल दूरी तय करनी पड़ रही है।
मौसम विज्ञान केंद्र में अगले दो-तीन दिन के बाद बारिश में कमी आने और धूप निकलने का सिलसिला शुरू होने का पूर्वानुमान जारी किया है। उत्तराखंड के लोगों को अतिवृष्टि भूस्खलन जैसे आपदाओं से राहत मिलने की उम्मीद है।

पिछले दिनों प्रदेश घर में मूसलाधार बारिश के कारण अतिवृष्टि, भूस्खलन और जल भराव की स्थिति से लोगों को जूझना पड़ा। पर्वतीय क्षेत्रों में अतिवृष्टि के कारण काफी नुकसान भी हुआ। अब लोगों को बारिश से राहत मिलने वाली है। अब बारिश में कमी आने के साथ ही धूप निकलनी शुरू हो जाएगी जिससे तापमान में बढ़ोतरी के भी आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के अनुसार अगले 8 से 10 दिन प्रदेश में कोई सिग्निफिकेंट वेदर एक्टिविटी की संभावना नहीं है। अगले कुछ दिन उत्तराखंड का मौसम साफ रहेगा।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड के 70 गांवों के लोग नदी पार करने के लिए सिर्फ एक ट्रॉली पर निर्भर, स्कूल से स्वास्थ्य केंद्र तक जाने के लिए संघर्ष
Next Post
देहरादून और बागेश्वर में भारी बारिश का येलो अलर्ट, टिहरी से उधमसिंह नगर तक हो सकती है भारी बारिश
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    मसूरी में भारी बारिश-ओलावृष्टि, पर्यटकों में उत्साह, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी.

    • 05 Apr 2026
  • image

    देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.

    • 12 Apr 2026
  • image

    शिवालिक की घाटियों में पहली बार मिले ताजे पानी की मछलियों के जीवाश्म, 45 लाख साल पुराने होने का दावा.

    • 07 Apr 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.