logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 20 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • उत्तराखंड की नई फिल्म नीति फिल्म फ्रेंडली है...फिल्म निर्माता विपुल शाह ने पत्नी शेफाली शाह के साथ धामी से मिले फिल्म प्रड्यूसर विपुल शाह

उत्तराखंड की नई फिल्म नीति फिल्म फ्रेंडली है...फिल्म निर्माता विपुल शाह ने पत्नी शेफाली शाह के साथ धामी से मिले फिल्म प्रड्यूसर विपुल शाह.

 
  • Shubham Sehgal
  • 27 Aug 2024
  • 757
image  

 

देहरादूनः उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अपनी आगामी बॉलीवुड फ़िल्म 'हिसाब' की शूटिंग कर रहे निर्माता-निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह ने अपनी धर्मपत्नी और अभिनेत्री शेफाली शाह के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर भेंट की। विपुल शाह ने उत्तराखंड सरकार द्वारा लायी नई फिल्म नीति 2024 को फिल्म-फ्रेंडली बताया है और इस फ़िल्म नीति के लिए मुख्यमंत्री पुष्क़र सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नई उत्तराखण्ड फ़िल्म नीति के कारण अब उत्तराखण्ड में फ़िल्मों को शूटिंग को और भी बढ़ावा मिलने वाला है। मुलाकात में उन्होंने उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद (UFDC) की ओर से सिंगल विंडो सिस्टम के तहत सरल शूटिंग अनुमति की प्रक्रिया की सराहना की और उत्तराखंड को एक फिल्म फ्रेंडली डेस्टिनशन बताया। उन्होंने कहा कि यहां फिल्म की शूटिंग करना बाकी प्रदेशों की तुलना में बहुत ही सरल है। प्रदेश की नई फिल्म नीति से निर्माताओं में उत्साह का माहौल है।

शाह ने बताया कि उनकी नई फिल्म में मुख्य कलाकारों के रूप में शैफ़ाली शाह और अभिनेता जयदीप अहलावत हैं। यह फ़िल्म एक कॉमेडी सस्पेंस फ़िल्म है। इस फ़िल्म की तीन दिन की शूटिंग में 60% से अधिक सपोर्ट क्रू स्थानीय स्तर से लिए गए। मुख्यमंत्री धामी ने विपुल शाह और शेफ़ाली शाह को इस फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि सरकार फ़िल्म निर्माण से जुड़े प्रत्येक क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। फ़िल्म निर्माण से राज्य में प्रत्यक्ष रोज़गार की नई गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही राज्य के पर्यटन को नई मज़बूती मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि नए शूटिंग डेस्टिनशनों को भी पर्यटन विभाग के सहयोग से चिह्नित कर शूटिंग के लिए प्रचारित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे फिल्मों के माध्यम से उत्तराखंड के अपेक्षाकृत कम प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों का भी प्रचार हो सकेगा।

मुलाक़ात के दौरान उपस्थित महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा पारित नई फ़िल्म नीति में फ़िल्मों के लिए पहले अधिक अनुदान की राशि को सम्मिलित किया गया है, ओटीटी प्लेटफ़ार्म पर रिलीज़ फ़िल्मों और वेब सीरीज को भी अनुदान हेतु सम्मिलित किया गया है। मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस भेंट में फ़िल्म विकास परिषद के CEO और महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, फ़िल्म विकास परिषद के जॉइंट CEO और संयुक्त निदेशक सूचना डॉ नितिन उपाध्याय भी उपस्थित रहे।

बता दें कि विपुल शाह फिल्म निर्माता और एक प्रसिद्ध निर्देशक भी हैं। जिनकी मुख्य फ़िल्मों में आँखे, सिंह इज द किंग, नमस्ते लन्दन, नमस्ते इंग्लैंड, द केरल स्टोरी, बस्तर आदि सम्मिलित है। शेफाली शाह वर्तमान में वेब सीरीज दिल्ली क्राइम में अपने लीड रोल के कारण सुर्ख़ियों में रही हैं। वे कई हिन्दी फ़िल्मों में महत्वपूर्ण भूमिकाएँ अदा कर चुकी हैं।

 

 
Share
Previous Post
देहरादून और बागेश्वर में भारी बारिश का येलो अलर्ट, टिहरी से उधमसिंह नगर तक हो सकती है भारी बारिश
Next Post
उत्तराखंड में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, केदारनाथ धाम की यात्रा फिर शुरू, ऐसा रहेगा मौसम
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    छोटू LPG सिलेंडर पर सरकार का बड़ा फैसला, सभी राज्यों में सप्लाई दोगुनी, किसे होगा फायदा?.

    • 07 Apr 2026
  • image

    दिल्ली मेरठ RRTS का विस्तार ऋषिकेश तक, उत्तराखंड आने का निमंत्रण; PM मोदी से मिले CM धामी, किया अनुरोध.

    • 27 Mar 2026
  • image

    उत्‍तराखंड में धामी मंत्रिमंडल का विस्‍तार आज, जानिए किन विधायकों को मंत्री बनाने की चल रही चर्चा.

    • 20 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.