logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 1 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • उत्तराखंड में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, केदारनाथ धाम की यात्रा फिर शुरू, ऐसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, केदारनाथ धाम की यात्रा फिर शुरू, ऐसा रहेगा मौसम.

 
  • Priyanka Thapa
  • 28 Aug 2024
  • 859
image  

 

देहरादून: मौसम विज्ञान केंद्र ने कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। जबकि कुछ जनपदों में कई जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। गरज चमक के साथ बारिश के तीव्र दौर हो सकते हैं। उत्तरकाशी,चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जिले में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। टिहरी, देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, चंपावत,नैनीताल, हरिद्वार और उधम सिंह नगर में कई स्थानों पर आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही वर्षा के संभावना है। 31 जुलाई के बाद से ठप पड़ी केदारनाथ यात्रा को सुचारू कर दिया गया है।

मौसम विज्ञानियो ने संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण सड़क बंद होने की चेतावनी जारी की है। साथ ही चेताया है कि संपत्ति को भी नुकसान पहुंच सकता है, जबकि निचले इलाकों में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

उत्तरकाशी जिले में एक बार फिर भयावह मंजर नजर आया। लगभग तीन-चार घंटे तक बारिश के चलते गंगोत्री हाईवे जगह-जगह तालाब में तब्दील होता दिखाई दिया। ज्ञानपुर क्षेत्र में पाडोली गाड़ सहित ज्ञानसू और मैना गाड़ उफान पर आ गए।

वरुणावत पर्वत से देर रात तक रुक-रुक कर बोल्डर गिरते रहे, जिसके चलते गूफियाना क्षेत्र में कई परिवार अपने घरों से बाहर निकल आए। दहशत में आए कई परिवारों ने अपने रिश्तेदारों और परिचितों के घर शरण ली है। आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से गूफियाना क्षेत्र के कुछ लोगों को सुरक्षित स्थानों को शिफ्ट किया जाएगा।

उधर टिहरी के भिलंगना ब्लॉक के आपदा प्रभावित घुत्तू क्षेत्र में मेंदू ग्राम पंचायत के कन्यास और भटगांव में जमीन धंसने से कई मकानों में दरार पड़ गई है। मकान में दरार पड़ने से दहशत में आए 31 परिवारों ने अपने घर खाली कर गांव के प्राथमिक स्कूल में शरण ली है, जबकि मेंदू गांव के नीचे नदी से भूकटाव होने के कारण गांव को भी खतरा होता जा रहा है। बीती 20 और 21 अगस्त को घुत्तू क्षेत्र में बादल फटने से तबाही मची थी। वही गोपेश्वर में भी भूधंसाव और भूस्खलन प्रभावित कुंज घाटी के गांव के कई परिवारों ने अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शरण दी है। 

बीती 31 जुलाई के बाद से ठप पड़ी केदारनाथ यात्रा को सुचारू कर दिया गया है। गौरीकुंड केदारनाथ पैदल मार्ग से धाम की यात्रा शुरू हो गई है। मंगलवार को सोनप्रयाग से 180 यात्री पैदल मार्ग से धाम पहुंचे। अतिवृष्टि के बाद से यात्रा संचालित होने से 26 दिन बाद पैदल मार्ग बाबा के जयकारों से गूंजता रहा। सोनप्रयाग से प्रशासन और पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच यात्रियों को धाम भेजना शुरू किया गया है। शाम तक 180 यात्री केदारनाथ पहुंच गए और बाबा केदार के दर्शन किए।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड की नई फिल्म नीति फिल्म फ्रेंडली है...फिल्म निर्माता विपुल शाह ने पत्नी शेफाली शाह के साथ धामी से मिले फिल्म प्रड्यूसर विपुल शाह
Next Post
जोशीमठ से औली जाने वाली सड़क टूटी, मसूरी में केम्पटी फॉल जाने वाली सड़क ध्वस्त... उत्तराखंड में भूस्खलन का असर
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    प्रधानमंत्री आवास योजना: 39815 परिवारों को अपने गांव में मिली पक्की छत, CM धामी की पैरवी से साकार हुआ सपना.

    • 09 Oct 2026
  • image

    उत्तराखंड में गुटखा, तंबाकू और पान मसाले पर पूरी तरह लगाई गई रोक, सरकार का आदेश जारी.

    • 13 Oct 2026
  • image

    उत्तराखंड में टूटा 2023 का रिकॉर्ड: चारधाम यात्रा में 56 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, बना नया इतिहास.

    • 07 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.