logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Friday, 30 October 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • दिल्ली में बन रहे केदारनाथ मंदिर का नाम बदला जाएगा, इसका धाम से कोई संबंध नहीं- ट्रस्ट के संस्थापक ने दी सफाई

दिल्ली में बन रहे केदारनाथ मंदिर का नाम बदला जाएगा, इसका धाम से कोई संबंध नहीं- ट्रस्ट के संस्थापक ने दी सफाई.

 
  • Abhishek Agrawal
  • 18 Jul 2024
  • 1054
image  

 

देहरादून: बाबा केदार के मंदिर पर उत्तराखंड में गरमाई सियासत के बाद अब बुराड़ी मंदिर ट्रस्ट ने ट्रस्ट और मंदिर दोनों का नाम बदलने का निर्णय लिया है। ट्रस्ट के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र रौतेला ने कहा कि कुछ लोग धाम शब्द को लेकर नाराजगी जाता रहे हैं जिसे देखते हुए दोनों के नाम से धाम शब्द हटा दिया जाएगा। ट्रस्ट की ओर से इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि दिल्ली में केदारनाथ धाम नहीं बल्कि केदारनाथ मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। उसके बाद भी कुछ लोग इस मुद्दे को तूल देने में लगे हुए हैं। उत्तराखंड में स्थित बाबा केदारनाथ करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं और हमेशा रहेंगे। इसलिए लोगों की आस्था से खिलवाड़ करना हमारा उद्देश्य नहीं है।

रौतेला ने दी यह सफाई

रौतेला बोले, 'हम भगवान शिव का एक मंदिर बना रहे हैं और यह पहली बार नहीं है जब बाबा भोलेनाथ का किसी स्थान पर मंदिर बन रहा हो। लेकिन कुछ लोग अपने राजनीतिक लाभ के लिए इसे केदारनाथ धाम से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। रौतेला ने कहा कि इस पूरे प्रकरण में कुछ लोगों ने यह विषय भी उठाया कि बाबा केदार नाथ का मंदिर एक ज्योतिर्लिंग है इसलिए उसकी कोई दूसरी प्रतिकृति नहीं हो सकती।

'पहले भी बने ज्‍योतिर्लिंग नाम से मंदिर'

इस पर ट्रस्ट का कहना है कि हमारे जो 12 ज्योतिर्लिंग हैं उन सभी ज्योतिर्लिंग के नाम से देश में कई स्थानों पर अलग-अलग मंदिर बने हुए हैं। गुजरात में मुख्य सोमनाथ ज्योतिर्लिंग है और दिल्ली में भी एक सोमनाथ मंदिर है। उन्होंने आंध्र प्रदेश में मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग का जिक्र करते हुए कहा कि बेंगलुरु में भी मल्लिकार्जुन मंदिर है।

उन्‍होंने आगे कहा, 'उज्जैन में काशी विश्वनाथ महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग है और महाराष्ट्र के नागपुर में भी इस नाम का एक मंदिर है।' उन्होंने भगवान बद्री विशाल का जिक्र करते हुए कहा कि मुंबई में भी भगवान बद्री विशाल के नाम से एक मंदिर बना हुआ है। उन्होंने एक बार फिर स्थिति साफ की कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का इस ट्रस्ट से कोई लेना-देना नहीं है।

'धाम शब्‍द हटाया जा रहा है'

पुष्कर सिंह धामी ट्रस्ट के अनुरोध पर केवल मंदिर के भूमि पूजन के लिए आए थे उनका और सरकार का ट्रस्ट से कोई लेना-देना नहीं है। केदारनाथ धाम के मामले पर कुछ सोशल मीडिया में चल रहे वीडियो के बारे में उन्होंने कहा कि ट्रस्ट ने इस तरह की कोई बयान बाजी नहीं की है। उन्होंने फिर दोहराया कि मंदिर और ट्रस्ट दोनों से धाम शब्द हटाया जा रहा है जिसकी प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।

 

 
Share
Previous Post
अब यमुनोत्री के लिए भी शुरू होगी 'उड़ान', मानसून के बाद बनेगा हेलीपैड... चारधाम यात्रियों के लिए खुशखबरी
Next Post
देहरादून समेत उत्तराखंड के 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन और SDRF अलर्ट मोड पर
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    केदारनाथ मंदिर से हजारों तीर्थयात्री 12 टन से ज्यादा कचरा वापस लाए, जानिए क्या है प्रशासन की 'कैरी मी बैक' पहल.

    • 04 Oct 2026
  • image

    कम उम्र में बाल सफेद होने के कारण: वजहें और क्या किया जा सकता है.

    • 23 Oct 2026
  • image

    इन्फ्लुएंसर नीतू बिष्ट कौन हैं? हल्द्वानी में मां काली बनकर बाजार में घूमीं, रील बनाने पर कार्रवाई की मांग.

    • 14 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.