logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Friday, 30 October 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • जब बुलेट सवार के सामने अचानक पलट गई बस, अल्मोड़ा से आया ये हैरान कर देने वाला वीडियो

जब बुलेट सवार के सामने अचानक पलट गई बस, अल्मोड़ा से आया ये हैरान कर देने वाला वीडियो.

 
  • Rahul Parasar
  • 23 Jul 2024
  • 813
image  

 

अल्मोड़ा: उत्तराखंड से बस एक्सिडेंट का मामला सामने आया है। अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाइवे पर रविवार को चौंसली के पास केमू की एक बस एक्सिडेंट होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में बस में सवार सात यात्री घायल हो गए। इनमें से चार की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुयालबाड़ी में भर्ती कराया है। हादसे का एक वीडियो इस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा रहा है कि एक बुलेट सवार सड़क पर जा रहा है। उसके ठीक सामने एक बस पलट जाती है। इस वीडियो में आवाज है कि देखो-देखो बस पलट गई। इसके बाद बाइक सवार रुक जाते हैं। घटना का यह लाइव वीडियो चर्चा में आ गया है।

अल्मोड़ा हादसे को लेकर जानकारी सामने आई है कि केमू कंपनी की बस संख्या यूके-04 पीए-1011 बागेश्वर से हल्द्वानी की ओर जा रही थी। दोपहर करीब एक बजे बस चौंसली के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। जानकारी के अनुसार, चौंसली में सड़क के किनारे बने शेर सिंह पुत्र प्रताप सिंह के मकान के शौचालय से टकराकर सड़क पर पलट गई। उस समय बस में करीब 25 से 30 सवारियां मौजूद थीं। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। वे बस से बाहर निकलने का प्रयास करने लगे। हादसा होते ही आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे। यात्रियों को बाहर निकाला गया।

इन घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

केमू बस में सवार सात यात्रियों के घायल होने की बात सामने आई है। इस हादसे में कटघरिया हल्द्वानी निवासी 47 वर्षीय वीणा पांडेय पत्नी सुरेश चंद्र, न्यू कॉलोनी भ्यारखोला अल्मोड़ा निवासी 59 वर्षीय अनीता बजाज, सुनोली ताकुला गांव निवासी 26 वर्षीय विनीता भाकुनी पुत्री राजेंद्र सिंह, दिनेशपुर रूद्रपुर निवासी 29 वर्षीय रेखा गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, दिनेशपुर रूद्रपुर निवासी 12 वर्षीय राम पुत्र मदन लाल, सुनोली ताकुला गांव निवासी 20 वर्षीय लता आर्य पुत्री सुरेश राम आर्य और बस कंडक्टर 40 वर्षीय दरबान सिंह पुत्र हयात सिंह घायल हूए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुयालबाड़ी में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने घायलों की स्थिति स्थिर बताई है।

चौंसली हादसे की खबर मिलते ही डीएम विनीत तोमर और एसएसपी देवेंद्र पींचा मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घायलों का हालचाल जाना और अन्य यात्रियों से बातचीत कर हादसे के बारे में जानकारी ली। डीएम ने घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद तत्काल जेसीबी मशीन मंगाकर मार्ग को सुचारू किया गया। हादसे के कारण हाइवे पर करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा।

उत्तराखंड: अल्मोड़ा जिले के चौंसली के पास अनियंत्रित केमू बस के पलटने का लाइव वीडियो आया है सामने। इस हादसे में 7 लोग घायल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया घायलों को भर्ती।#almora #almorabusaccident #Uttarakhand @NavbharatTimes pic.twitter.com/HRBlGzu2hj

— NBT Uttar Pradesh (@UPNBT) July 22, 2024

 

 

 
Share
Previous Post
भूस्खलन के बाद केदारनाथ के पैदल मार्ग पर गिरा मलबा, 3 लोगों की मौत, सीएम धामी ने जताया दुख
Next Post
बद्री केदार मंदिर समिति संभालेगी 47 मंदिरों की सुरक्षा की जिम्मेदारी, डीसीपी रैंक का होगा मुख्य सुरक्षा अधिकारी
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    इन्फ्लुएंसर नीतू बिष्ट कौन हैं? हल्द्वानी में मां काली बनकर बाजार में घूमीं, रील बनाने पर कार्रवाई की मांग.

    • 14 Oct 2026
  • image

    'दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर 5 नहीं, केवल 3 टोल हों', उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने उठाई मांग.

    • 14 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.