logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Friday, 30 October 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • बद्री केदार मंदिर समिति संभालेगी 47 मंदिरों की सुरक्षा की जिम्मेदारी, डीसीपी रैंक का होगा मुख्य सुरक्षा अधिकारी

बद्री केदार मंदिर समिति संभालेगी 47 मंदिरों की सुरक्षा की जिम्मेदारी, डीसीपी रैंक का होगा मुख्य सुरक्षा अधिकारी.

 
  • Abhishek Agrawal
  • 24 Jul 2024
  • 1143
image  

 

देहरादून: पहली बार बद्री केदार मंदिर समिति 47 मंदिरों की सुरक्षा का जिम्मा संभालेगी। बद्रीनाथ केदारनाथ के अतिरिक्त इन मंदिरों की सुरक्षा की जवाबदारी मंदिर समिति को सौंप दी जा रही है। दर्शन व्यवस्था से लेकर सुरक्षा का पूरा काम अब मंदिर समिति के जरिए होगा। आईटी संवर्ग के लिए शासन ने मंजूरी दे दी है।

इस संवर्ग में 58 पद सृजित किए जाएंगे। डीएसपी रैंक के अधिकारी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे इस पद को नागरिक पुलिस केंद्रीय सशस्त्र सेवा और अर्ध सैनिक बल से प्रतिनियुक्ति के आधार पर भरा जाएगा। संस्कृति और धर्मस्य सचिव हरिश्चंद्र सेमवाल ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। बीते वर्ष बद्री केदार मंदिर समिति की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित कर सुरक्षा संवर्ग और आईटी संवर्ग के लिए पद सृजन का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। बद्री केदार मंदिर समिति का तर्क था कि वर्ष 1982, 83 में सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षा गार्ड व खजाना गार्ड के पंच पद सृजित किए गए थे।

लगातार बढ़ रही तीर्थ यात्रियों की संख्या

बद्रीनाथ और केदारनाथ में तीर्थ यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वर्तमान में बद्री केदार मंदिर समिति बद्रीनाथ, केदारनाथ मध्यमहेश्वर, तुंगनाथ, नरसिंह मंदिर, काली मठ, काशी विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी, ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ, भविष्य बद्री समेत 47 मंदिरों का प्रबंध देखती है। वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर सुरक्षा के लिहाज से सुरक्षा कर्मियों की संख्या कम थी वर्तमान समय में श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।

इससे धामों में सुगम दर्शन करवाना समिति के लिए बड़ी चुनौती है। दर्शन व्यवस्था के लिए समिति की ओर से जिन कर्मियों की तैनाती की जाती है वे प्रशिक्षित नहीं होते हैं। अभी तक पुलिस को भी दर्शन व्यवस्था में तैनात किया
जाता था लेकिन पुलिस पर बद्री केदार मंदिर समिति का नियंत्रण नहीं होता है। वह अपने विभागीय निर्देशों से कार्य करते हैं जिससे कई तरह की दिक्कतें भी आती हैं।

कुछ इस प्रकार बनेगा सुरक्षा संवर्ग

बद्री केदार मंदिर समिति के सुरक्षा संवर्ग का प्रमुख मुख्य मंदिर सुरक्षा अधिकारी होगा। यह पद डीएसपी रैंक के अधिकारी को दिया जाएगा जिसे नागरिक पुलिस केंद्रीय सशस्त्र बल अथवा अर्ध सैनिक बल से प्रतिनियुक्ति के आधार पर भरा जाएगा। मुख्य मंदिर सुरक्षा अधिकारी के नीचे दो मंदिर सुरक्षा अधिकारी के पद होंगे जो इंस्पेक्टर रैंक के होंगे। इसके अलावा सब इंस्पेक्टर रैंक के चार अप मंदिर सुरक्षा अधिकारी होंगे। ये सभी पद प्रतिनियुक्ति से भरे जाएंगे। आउटसोर्सिंग के माध्यम से 10 मुख्य मंदिर रक्षक और 40 मंदिर रक्षक की नियुक्ति होगी।

आईटी संवर्ग में ये पद होंगे

बद्री केदार मंदिर समिति में सूचना प्रौद्योगिकी संवर्ग में इंटरनेट कोऑर्डिनेटर का एक पद पूर्व से सृजित है। यह पद वर्तमान में रिक्त चल रहा है। बद्री केदार मंदिर समिति में सेवा नियमावली बनने के बाद इस पद पर अभी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होगी इस पर नियत मानदेय पर नियुक्ति की जाएगी।

दर्शन व्यवस्था व्यवस्थित हो जाएगी

बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष ने सुरक्षा संवर्ग और आईटी संदर्भ में पद सृजन के लिए मुख्यमंत्री धामी का आभार जताते हुए कहा कि बद्री केदार मंदिर समिति का अपना सुरक्षा संवर्ग होने से मंदिरों में दर्शन व्यवस्था को और अधिक सुव्यवस्थित किया जा सकेगा। बद्रीनाथ और केदारनाथ के अलावा अन्य मंदिरों में भी सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे और प्रौद्योगिकी का अधिक से अधिक उपयोग होगा।

 

 
Share
Previous Post
जब बुलेट सवार के सामने अचानक पलट गई बस, अल्मोड़ा से आया ये हैरान कर देने वाला वीडियो
Next Post
क्या पत्नी और माता-पिता के बीच बंटेगा पैसा? शहीद अंशुमान के परिवार में विवाद के बाद उत्तराखंड सरकार जल्द लेगी फैसला
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    अंकिता भंडारी के माता-पिता से डिंपल यादव ने की मुलाकात, कहा- बेटी ने नहीं मानी तो हम कैसे मान सकते हैं हार.

    • 16 Oct 2026
  • image

    कौन हैं सुबोध उनियाल? दलेर मेहंदी को भरे मंच पर लताड़ा, कहा- नशे में बोल तक नहीं पा रहे, गाना क्या गाओगे.

    • 21 Oct 2026
  • image

    'सरकारी गवाह बन जाओ, तुमने अपराध किया है', राहुल गांधी का मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को मैसेज.

    • 12 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.